Responsive Scrollable Menu

रेजा पहलवी ने खामेनेई की मौत के बाद ईरानी शासन से आत्मसमर्पण की अपील की

वॉशिंगटन, 1 मार्च (आईएएनएस)। ईरान के अंतिम शाह के निर्वासित पुत्र रेजा पहलवी ने रविवार को दावा किया कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई “खत्म कर दिए गए हैं” और इसे “हमारे समय का जहाक” बताते हुए ईरानी शासन के अधिकारियों से सत्ता छोड़ने की अपील की।

पहलवी ने अपने बयान में खामेनेई को “राक्षसी चेहरा” करार देते हुए कहा कि उन्होंने कुछ ही सप्ताह पहले “ईरान के हजारों बेहतरीन बेटों और बेटियों के नरसंहार का आदेश दिया था।” उन्होंने कहा कि खामेनेई और उनके कई करीबी सहयोगियों की मौत के साथ इस्लामिक गणराज्य अब “अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है।

पहलवी ने कहा, “ईरान का महान राष्ट्र इस्लामिक रिपब्लिक के पूर्ण पतन की मांग करता है और हम इस दानवी शासन को गिराकर रहेंगे।”

उन्होंने “आतंक के इस गणराज्य” के शेष अधिकारियों से सीधे कहा कि वे जनता के सामने आत्मसमर्पण करें, उनके प्रस्तावित ट्रांजिशन सिस्टम के प्रति निष्ठा घोषित करें और बिना और खून-खराबे के सत्ता सौंप दें।

उन्होंने चेतावनी दी कि खामेनेई के उत्तराधिकारी की नियुक्ति का कोई भी प्रयास विफल रहेगा। उन्होंने कहा, “जो भी उनकी जगह बैठाया जाएगा, उसके पास वैधता नहीं होगी और वह इस शासन के अपराधों में सहभागी माना जाएगा।”

पहलवी ने ईरान की सुरक्षा एजेंसियों और सैन्य बलों से भी अपील की कि वे अपनी निष्ठा बदलें। उन्होंने कहा, “आपके हथियार ईरान की महान जनता की रक्षा के लिए होने चाहिए, न कि आपराधिक गणराज्य के लिए।”

उन्होंने समर्थकों से “लायन-एंड-सन रिवोल्यूशन” के नाम पर एकजुट होने और सड़कों पर उतरने की तैयारी करने को कहा। साथ ही, देश और विदेश में रह रहे ईरानियों से इस्लामिक रिपब्लिक को खत्म करने के समर्थन में आवाज उठाने की अपील की।

पहलवी, जो ‘पीकॉक थ्रोन’ के उत्तराधिकारी माने जाते हैं, 1979 की ईरानी क्रांति के बाद से अमेरिका में निर्वासन का जीवन जी रहे हैं। उस क्रांति में राजशाही का अंत हुआ और इस्लामिक गणराज्य की स्थापना हुई।

हाल के वर्षों में पहलवी ने खुद को संभावित संक्रमणकालीन नेतृत्वकर्ता के रूप में पेश किया है और कहा है कि शासन परिवर्तन की स्थिति में वे ईरान को लोकतांत्रिक व्यवस्था की ओर ले जा सकते हैं।

--आईएएनएस

डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ का विधायक रविंद्र सिंह भाटी पर बड़ा हमला, कहा ‘एक्सीडेंटल पॉलिटिक्स की पैदाइश, गुरूर नहीं चलता’

राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर बयानों के तीर चले हैं, और इस बार निशाने पर हैं बाड़मेर के शिव से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी। बीजेपी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने भाटी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें ‘एक्सीडेंटल पॉलिटिक्स’ की उपज बताया है, जिसके बाद प्रदेश के सियासी …

Continue reading on the app

  Sports

'संजू ने रखी नींव, शिवम ने बनाया घर', वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में टीम इंडिया, चहके मिर्जापुर के क्रिकेट फैन्स

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के रोमांचक सुपर-8 मैच में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद टीम इंडिया के टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था. सेमीफाइनल का टिकट पक्का होते ही भारतीय क्रिकेट प्रेमियों ने राहत की सांस ली. वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन का स्कोर खड़ा किया था, लेकिन रनों का ये पहाड़ भी टीम इंडिया की बल्लेबाजी के आगे बौना साबित हुआ. आज की जीत के नायक संजू सैमसन रहे. उनका बल्ला खूब गरजा. लोकल 18 ने मिर्जापुर के क्रिकेट प्रेमियों से बात की. Mon, 2 Mar 2026 00:18:41 +0530

  Videos
See all

Iran Israel War Update : अभी-अभी इजरायल पर ईरान ने कर दिया बहुत बड़ा हमला? Khamenei | Trump | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T20:30:04+00:00

Israel Vs Iran War: एक्सपर्ट्स से समझिए ईरान के ड्रोन्स की ताकत | Shahed drones | Iran Attacks #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T20:30:17+00:00

Israel Vs Iran War: Ali Khamenei के समर्थन में Iraq की राजधानी Baghdad में प्रदर्शन | Iraq News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T20:36:21+00:00

Israel Vs Iran War: Israel के Tel Aviv और Jerusalem में बजे Sirens | Iran Attacks On Israel | IRGC #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T20:34:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers