Responsive Scrollable Menu

मार्को यानसेन का ऐतिहासिक कारनामा, टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में 100 विकेट लेने वाले बने दुनिया के 5वें सबसे तेज बॉलर

Marco Jansen: साउथ अफ्रीका के खतरनाक ऑलराउंडर मार्को यानसेन ने टेस्ट क्रिकेट में एक बेहद खास और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है. यानसेन टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम गेंदे फेंककर 100 विकेट पूरे करने वाले दुनिया के पांचवें सबसे तेज गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने यह कारनामा बेहद कम समय में अपनी घातक और सटीक गेंदबाजी के दम पर हासिल किया है. 

मार्को यानसेन ने सबसे तेज पूरे किए 100 टेस्ट विकेट

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम गेंदें फेंककर 100 विकेट चटकाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड इंग्लैंड के जॉर्ज लोहमैन के नाम है, जिन्होंने सिर्फ 3409 गेंदों में यह जादुई आंकड़ा छू लिया था. इस ऐतिहासिक लिस्ट में दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के ही जॉनी ब्रिग्स हैं, जिन्होंने 100 टेस्ट विकेट पूरे करने के लिए 3469 गेंदें फेंकी थीं.

इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज गेंदबाजों का दबदबा शुरू होता है, जिसमें महान तेज गेंदबाज डेल स्टेन 3631 गेंदों के साथ तीसरे और वर्नोन फिलेंडर 3792 गेंदों के साथ चौथे स्थान पर काबिज हैं. अब इसी एलीट लिस्ट में दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर मार्को यानसन की भी एंट्री हो गई है, जिन्होंने महज 3864 गेंदें फेंककर अपने 100 टेस्ट विकेट पूरे किए हैं और वह दुनिया के पांचवें सबसे तेज गेंदबाज बन गए हैं. 

टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में 100 विकेट लेने वाले 

गेंदबाजों की सूची इस प्रकार है:
• जॉर्ज लोहमैन (इंग्लैंड): 3409 गेंदें
• जॉनी ब्रिग्स (इंग्लैंड): 3469 गेंदें
• डेल स्टेन (दक्षिण अफ्रीका): 3631 गेंदें
• वर्नोन फिलेंडर (दक्षिण अफ्रीका): 3792 गेंदें
• मार्को यानसन (दक्षिण अफ्रीका): 3864 गेंदें

ICC ऑलराउंडर रैकिंग में हासिल की नंबर-1 की कुर्सी

मार्को यानसन ICC टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में टॉप पर पहुंचने वाले अगस्त 2014 के बाद से पहले दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी बन गए हैं, जहां उन्होंने भारत के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को पछाड़कर पहला पहले स्थान पर कब्जा कर लिया है. जारी 28 अक्टूबर की ताजा रैंकिंग के अनुसार, मार्को यानसन 451 की बेहतरीन रेटिंग के साथ दुनिया के नंबर-1 टेस्ट ऑलराउंडर बन गए हैं. जबकि रवींद्र जडेजा 422 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं. दक्षिण अफ्रीका के लिए यह एक ऐतिहासिक पल है क्योंकि उनसे पहले अगस्त 2014 में महान वर्नोन फिलेंडर टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में टॉप पर पहुंचे थे. इस एलीट सूची में बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज (319 रेटिंग) तीसरे, दक्षिण अफ्रीका के वियान मुल्डर (309 रेटिंग) चौथे और ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क (257 रेटिंग) पांचवें पायदान पर मौजूद हैं.

यह भी पढ़ें:  ऑस्ट्रेलिया की खतरनाक ऑलराउंडर बनीं WPL 2027 ऑक्शन की सबसे महंगी खिलाड़ी, यूपी वॉरियर्स ने लुटाए करोड़ों रुपये

Continue reading on the app

Delhi News : Para-Athlete Neeraj Yadav की संदिग्ध हालात में मौत, क्यों उठा सवाल ? | Crime News

Delhi News :एशियन पैरा गेम्स में तीन स्वर्ण पदक (Gold Medals) जीत चुके 42 वर्षीय पैरा-एथलीट नीरज यादव का शव दिल्ली में संदिग्ध हालात में मिला. राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स के मुख्य कोच एस. सत्यनारायण और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुरुआती आशंका यही जताई जा रही है कि उन्होंने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है, हालांकि पुलिस और फॉरेंसिक टीमें इसकी आधिकारिक पुष्टि के लिए जांच कर रही हैं.देखिए पूरी खबर #neerajyadav #delhinews #paraathlete #neerajyadavnews #delhicrime #breakingnews #delhipolice #timesnownavbharat #hindinews You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat

Continue reading on the app

  Sports

राश‍िद खान का व‍िश्‍व कीर्तिमान...टी20 इंटरनेशनल में 200 व‍िकेट लेने वाले दुन‍िया के पहले गेंदबाज बने

Rashid khan world records: अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने शारजाह में जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में इतिहास रच दिया. उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए और यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए. मैच में अजमतुल्लाह उमरजई के शानदार शतक (116) के दम पर अफगानिस्तान ने 221 रन बनाए. जवाब में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा के नाबाद 106 रनों के बावजूद टीम 202 रन ही बना सकी और अफगानिस्तान ने मुकाबला 19 रनों से जीत लिया. Fri, 30 Oct 2026 00:54:28 +0530

  Videos
See all

What does YouTuber Jacksepticeye think about GTA 6? #Jacksepticeye #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-29T19:45:38+00:00

Police obtain warrant to search Thomas Markle's devices in Philippines | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-29T20:00:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers