Responsive Scrollable Menu

CAPF Cadre Review पर Supreme Court सख्त, केंद्र को 30 नवंबर तक प्रस्ताव देने का निर्देश

उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के कैडर की समीक्षा करने के उसके निर्देश का उल्लंघन किया है। उसने कैडर समीक्षा समिति से 30 नवंबर तक मंजूरी के लिए अपना प्रस्ताव जमा करने को कहा। न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने केंद्र को पांचों सीएपीएफ-सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी)-में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति से जुड़ा डेटा उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया।

उसने कहा कि यह डेटा वरिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड (एसएजी) स्तर तक की प्रतिनियुक्ति का होना चाहिए, जो पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रैंक के अधिकारी के समकक्ष होता है। पीठ ने कहा, “शुरुआत में अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने बताया कि सीएपीएफ की ओर से कैडर समीक्षा प्रस्ताव पेश किए गए हैं और कैडर समीक्षा समिति इनकी जांच कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि 30 नवंबर तक कैडर समीक्षा समिति मंजूरी के लिए एक प्रस्ताव पेश कर देगी।” उसने भाटी को निर्देश दिया कि वह सुनवाई की अगली तारीख तक एक हलफनामा दाखिल करें, जिसमें 23 मई 2025 की स्थिति के अनुसार प्रत्येक सीएपीएफ में एसएजी स्तर तक की प्रतिनियुक्ति का ब्योरा शामिल हो।

पीठ ने मामले की अगली सुनवाई के लिए नौ दिसंबर की तारीख तय की। उसने कहा कि मंजूरी के लिए कैडर समीक्षा समिति (सीआरसी) की ओर से तैयार किए गए प्रस्ताव के बारे में विवरण देते हुए भी एक हलफनामा दाखिल किया जाए। सीएपीएफ अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि केंद्र ने सभी सीएपीएफ में कैडर की समीक्षा करने के निर्देश का पालन नहीं किया है।

यह समीक्षा 2021 से ही लंबित थी और 23 मई 2025 के आदेश के अनुसार इसे छह महीने के भीतर पूरा किया जाना था। शीर्ष अदालत नये सीएपीएफ अधिनियम को चुनौती देने वाली रिट याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। इनमें सीएपीएफ अधिकारियों की ओर से दायर की गई अवमानना ​​याचिका भी शामिल है, जो न्यायालय के मई 2025 के निर्देश का पालन न किए जाने से जुड़ी हुई है।

याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता गुरु कृष्णकुमार ने दलील दी कि 23 मई 2025 को अदालत ने आईपीएस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति को धीरे-धीरे कम करने का निर्देश दिया था, लेकिन सरकार ने इसे घटाने के बजाय बढ़ा दिया है। वहीं, भाटी ने कहा कि अधिनियम के तहत बने नियमों में आईपीएस अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति पर भेजने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि पांच सीएपीएफ में ग्रुप ‘ए’ के कुल 13,491 पद में से आईपीएस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति के लिए केवल 213 पद स्वीकृत हैं और फिलहाल इनमें से 129 पदों पर ही ऐसे अधिकारी तैनात हैं।

पीठ ने 2025 के फैसले में दिए गए निर्देशों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार से आईपीएस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति को शून्य करने के लिए नहीं कहा गया है, बल्कि इसमें धीरे-धीरे कमी लाने का निर्देश दिया गया है। उसने कहा, “फिलहाल हमारे पास इस बात का कोई स्पष्ट आंकड़ा नहीं है कि फैसले की तारीख को प्रतिनियुक्ति का प्रतिशत क्या था। हमारे पास आज की तारीख में प्रतिनियुक्ति की पूरी जानकारी मौजूद है।” न्यायमूर्ति मिश्रा ने कहा, “हम देखना चाहते हैं कि फैसले का पालन पूरी तरह से (अक्षरशः और भावना के अनुरूप) किया गया है या सिर्फ कागजों पर; इसके लिए हमें 23 मई 2025 को आईपीएस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति से जुड़े आंकड़े के बारे में जानना होगा।”

Continue reading on the app

Narendra Modi देश के सर्वोच्च सम्मान Bharat Ratna के हकदार, सांसद Vikramjit Singh Sahney ने की वकालत

भाजपा के राज्यसभा सदस्य विक्रमजीत सिंह साहनी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश के प्रति उनके समर्पण और निस्वार्थ सेवा के लिए ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया जाना चाहिए। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में यह टिप्पणी की। शाह ने ‘मन की बात’ विषय पर आधारित 76 चित्रों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, जो शासन प्रमुख के तौर पर मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा को दर्शाती है।

साहनी ने कहा, ‘‘भारत के प्रति समर्पण और निस्वार्थ सेवा को ध्यान में रखते हुए मेरा मानना है कि नरेन्द्र मोदी जी देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ के हकदार हैं।’’ साहनी आम आदमी पार्टी (आप) के उन सात राज्यसभा सदस्यों में शामिल थे, जिन्होंने अप्रैल में पाला बदलकर भाजपा का दामन थाम लिया था। आयोजकों ने बताया कि ‘वर्ल्ड पंजाबी ऑर्गनाइजेशन’ की ओर से आयोजित इस प्रदर्शनी में मनजीत सिंह के बनाए 76 चित्र प्रदर्शित किए गए हैं, जिनमें शासन प्रमुख के रूप में मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा को दर्शाया गया है। कार्यक्रम में शाह ने कलाकार मनजीत सिंह को सम्मानित किया।

शाह और दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने चित्र दीर्घा का अवलोकन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री की सार्वजनिक सेवा पर आधारित एक लघु फिल्म दिखाई गई।

Continue reading on the app

  Sports

कुमार संगकारा और उनके परिवार को एयरपोर्ट पर धमकाया गया, लगाया सनसनीखेज आरोप

श्रीलंका के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी कुमार संगकारा ने डब्लिन एयरपोर्ट पर रयानएयर एयरलाइन के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. Wed, 28 Oct 2026 22:30:15 +0530

  Videos
See all

8th Pay Commission News : कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सैलरी-पेंशन पर बड़ा अपडेट! | DA Hike | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-28T17:15:38+00:00

News Ki Pathshala: MLC चुनाव में BJP का जलवा, कांग्रेस का खाता नहीं खुला ! | PM Modi | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-28T17:05:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers