Responsive Scrollable Menu

Middle East में महायुद्ध के बीच PM Modi की Delhi में CCS Meeting, बड़ा फैसला संभव!

भारत सरकार के सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे के समापन के बाद रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। उनके रात करीब 9:30 बजे दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। यह बैठक ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच हो रही है। इजरायल और अमेरिका ने ऑपरेशन रोरिंग लायन/ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के तहत ईरान के कई शहरों में समन्वित हवाई हमले किए, जिनमें ईरानी सैन्य कमान केंद्रों, वायु रक्षा प्रणालियों, मिसाइल ठिकानों और प्रमुख शासनगत बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया। इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई और चार वरिष्ठ सैन्य एवं सुरक्षा अधिकारियों की मौत हो गई। तेहरान और अन्य प्रमुख शहरों में बड़े विस्फोटों की खबरें आईं।
 

इसे भी पढ़ें: 'Tamil Nadu के विकास का गौरवशाली अध्याय', Madurai में PM Modi ने दी 4400 करोड़ की सौगात


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ये हमले "ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने" के लिए किए गए थे। ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पूरे क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों और सहयोगियों पर बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन दागे, जिनमें इज़राइल, बहरीन, कुवैत, कतर, संयुक्त अरब अमीरात और जॉर्डन को निशाना बनाया गया। रविवार को इज़राइल ने कहा कि उसने "तेहरान के केंद्र" पर नए हमले किए हैं। इस बीच, ईरान ने ओमान के दुक्म बंदरगाह पर हमला किया और ओमान के तट पर एक तेल टैंकर को निशाना बनाया।
 

इसे भी पढ़ें: Court से बरी होने के बाद गरजे Arvind Kejriwal, बोले- Modi-Shah की 4 साल की Conspiracy फेल हुई


इस बीच, इज़राइली रक्षा मंत्री इज़राइल काट्ज़ ने कहा कि ईरान पर हमले "जब तक आवश्यक होगा तब तक जारी रहेंगे" और "लक्ष्य प्राप्त होने से पहले" नहीं रुकेंगे, जैसा कि टाइम्स ऑफ इज़राइल में बताया गया है।
बढ़ते संकट के बीच, कई भारतीय नेताओं ने प्रभावित देशों में फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए तत्काल उपायों का आग्रह किया है। केरल के मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर पश्चिम एशिया में फंसे भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया और हेल्पलाइन जैसी सुविधाओं के साथ-साथ प्रवासी भारतीयों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार की ओर से समर्थन की पेशकश की। मुख्यमंत्री ने बढ़ते संकट के बीच भारतीय नागरिकों की सुरक्षा की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया।

Continue reading on the app

West Bengal Voter List से 50 लाख 'घुसपैठियों' का सफाया, BJP नेता नितिन नवीन का बड़ा दावा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची से ‘‘50 लाख से अधिक घुसपैठियों’’ को हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में ‘‘अवैध प्रवासियों का समय समाप्त हो गया है।’’ नवीन का यह बयान पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची के प्रकाशन के एक दिन बाद है, जिसमें 63.66 लाख नाम हटा दिए गए हैं। कूच बिहार में पार्टी की ‘परिक्रमा यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद एक रैली को संबोधित करते हुए नवीन ने आरोप लगाया कि जिन्हें मतदाता सूची से हटाया गया है वे ‘‘घुसपैठिए’’ थे, जो सरकारी नौकरियों और वास्तविक नागरिकों के लिए बनी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे थे।

  घुसपैठिए वैध नागरिकों अधिकारों का हनन कर रहे हैं

उन्होंने कहा, “मतदाता सूची से 50 लाख से अधिक घुसपैठियों को हटा दिया गया है। ये घुसपैठिए न केवल वैध नागरिकों के अधिकारों का हनन कर रहे थे, बल्कि देश की सुरक्षा को भी खतरे में डाल रहे थे।” भाजपा अध्यक्ष नवीन ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने “फर्जी दस्तावेज हासिल करने में मदद करके घुसपैठियों को संरक्षण प्रदान किया।’’ नवीन ने तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला करते हुए कहा, “ममता बनर्जी ने मतदाता सूची में घुसपैठियों को बचाने के लिए अदालतों का रुख किया, क्योंकि वे उनकी पार्टी का वोट बैंक हैं। लेकिन जब महिलाएं अपमान का सामना करनी हैं तो आप नजरें चुरा लेते हैं।’’ उन्होंने कहा, “घुसपैठियों को हमारा संदेश है कि अब उन्हें बंगाल की धरती से बाहर निकाले जाने का समय आ गया है। हमें न केवल घुसपैठियों को बाहर निकालना है, बल्कि एक ऐसी निर्णायक सरकार भी बनानी है जो विकास ला सके।”

तृणमूल कांग्रेस पर “कुशासन” का आरोप लगाते हुए, नवीन ने कहा कि राज्य को “भ्रष्ट तृणमूल सरकार से मुक्त किया जाना चाहिए, जो केवल घुसपैठियों के लिए काम करती है।” उन्होंने कहा, “बंगाल बदलाव के लिए तरस रहा है। लोग एक वास्तविक ‘परिवर्तन’ चाहते हैं।” नवीन की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब निर्वाचन आयोग ने एक दिन पहले ही एसआईआर कवायद के बाद मतदाता सूची जारी की थी। पश्चिम बंगाल में कुछ ही महीने में चुनाव होने की संभावना है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को जारी डेटा में बताया गया कि 63.66 लाख नाम जो मतदाताओं का लगभग 8.3 प्रतिशत है, पिछले साल नवंबर में शुरू किए गए विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के बाद हटाए गए हैं।

इससे मतदाताओं की कुल संख्या 7.66 करोड़ से घटकर सिर्फ 7.04 करोड़ के थोड़ा ऊपर रह गई है। राज्यव्यापी 116 दिवसीय एसआईआर प्रक्रिया 2002 के बाद पहला गहन पुनरीक्षण था। इसमें 60.06 लाख से अधिक मतदाता अब भी ‘‘विचाराधीन’’ श्रेणी में हैं, जिनकी पात्रता अब आने वाले सप्ताह में न्यायिक समीक्षा के अधीन होगी। मसौदा मतदाता सूची पिछले साल 16 दिसंबर को प्रकाशित हुई थी जिससे मतदाता संख्या पहले ही 7.66 करोड़ से घटकर 7.08 करोड़ हो गई थी।

Continue reading on the app

  Sports

बैटिंग पोजीशन बदली, फॉर्म खोई, लेकिन संजू सैमसन ने नहीं खोया हौसला, '97 नॉट आउट' ने हिला दिया ईडन गार्डन्स

Sanju Samson epic comeback story: ईडन गार्डन्स का ऐतिहासिक मैदान और सामने वेस्टइंडीज की घातक गेंदबाजी. मंच पूरी तरह से तैयार था. लेकिन इस बार कहानी कोई और लिख रहा था. सालों की ट्रोलिंग, टीम से अंदर-बाहर होने का सिलसिला और 'प्रतिभा के साथ न्याय न होने' का जो ठप्पा संजू सैमसन पर लगा था, उसे उन्होंने एक ही रात में ईडन की मिट्टी में दफन कर दिया. संजू सैमसन की नाबाद 97 रनों की पारी सिर्फ एक स्कोर नहीं है, बल्कि यह उन तमाम आलोचकों को दिया गया जवाब है जिन्होंने मान लिया था कि संजू का इंटरनेशनल करियर अब खत्म हो चुका है. Mon, 2 Mar 2026 04:01:03 +0530

  Videos
See all

मशहूर डॉक्टर के घर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग | #panjab | #shorts | #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T00:35:40+00:00

AAJTAK 2 | WEATHER UPDATE | कहीं गर्मी, कहीं बारिश, आंधी तूफान का अलर्ट जारी! | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T00:35:00+00:00

यरुशलम में मिसाइल अटैक के बाद सड़क का हाल! | #breakingnews | #iranisraelwar | #missileattacks #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T00:36:46+00:00

Iran Israel Conflict Updates Live: भारतीयों के लिए जरुरी खबर | Iran Vs Israel |Ali Khamenei |PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T00:32:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers