Responsive Scrollable Menu

West Bengal Voter List से 50 लाख 'घुसपैठियों' का सफाया, BJP नेता नितिन नवीन का बड़ा दावा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची से ‘‘50 लाख से अधिक घुसपैठियों’’ को हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में ‘‘अवैध प्रवासियों का समय समाप्त हो गया है।’’ नवीन का यह बयान पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची के प्रकाशन के एक दिन बाद है, जिसमें 63.66 लाख नाम हटा दिए गए हैं। कूच बिहार में पार्टी की ‘परिक्रमा यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद एक रैली को संबोधित करते हुए नवीन ने आरोप लगाया कि जिन्हें मतदाता सूची से हटाया गया है वे ‘‘घुसपैठिए’’ थे, जो सरकारी नौकरियों और वास्तविक नागरिकों के लिए बनी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे थे।

  घुसपैठिए वैध नागरिकों अधिकारों का हनन कर रहे हैं

उन्होंने कहा, “मतदाता सूची से 50 लाख से अधिक घुसपैठियों को हटा दिया गया है। ये घुसपैठिए न केवल वैध नागरिकों के अधिकारों का हनन कर रहे थे, बल्कि देश की सुरक्षा को भी खतरे में डाल रहे थे।” भाजपा अध्यक्ष नवीन ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने “फर्जी दस्तावेज हासिल करने में मदद करके घुसपैठियों को संरक्षण प्रदान किया।’’ नवीन ने तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला करते हुए कहा, “ममता बनर्जी ने मतदाता सूची में घुसपैठियों को बचाने के लिए अदालतों का रुख किया, क्योंकि वे उनकी पार्टी का वोट बैंक हैं। लेकिन जब महिलाएं अपमान का सामना करनी हैं तो आप नजरें चुरा लेते हैं।’’ उन्होंने कहा, “घुसपैठियों को हमारा संदेश है कि अब उन्हें बंगाल की धरती से बाहर निकाले जाने का समय आ गया है। हमें न केवल घुसपैठियों को बाहर निकालना है, बल्कि एक ऐसी निर्णायक सरकार भी बनानी है जो विकास ला सके।”

तृणमूल कांग्रेस पर “कुशासन” का आरोप लगाते हुए, नवीन ने कहा कि राज्य को “भ्रष्ट तृणमूल सरकार से मुक्त किया जाना चाहिए, जो केवल घुसपैठियों के लिए काम करती है।” उन्होंने कहा, “बंगाल बदलाव के लिए तरस रहा है। लोग एक वास्तविक ‘परिवर्तन’ चाहते हैं।” नवीन की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब निर्वाचन आयोग ने एक दिन पहले ही एसआईआर कवायद के बाद मतदाता सूची जारी की थी। पश्चिम बंगाल में कुछ ही महीने में चुनाव होने की संभावना है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को जारी डेटा में बताया गया कि 63.66 लाख नाम जो मतदाताओं का लगभग 8.3 प्रतिशत है, पिछले साल नवंबर में शुरू किए गए विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के बाद हटाए गए हैं।

इससे मतदाताओं की कुल संख्या 7.66 करोड़ से घटकर सिर्फ 7.04 करोड़ के थोड़ा ऊपर रह गई है। राज्यव्यापी 116 दिवसीय एसआईआर प्रक्रिया 2002 के बाद पहला गहन पुनरीक्षण था। इसमें 60.06 लाख से अधिक मतदाता अब भी ‘‘विचाराधीन’’ श्रेणी में हैं, जिनकी पात्रता अब आने वाले सप्ताह में न्यायिक समीक्षा के अधीन होगी। मसौदा मतदाता सूची पिछले साल 16 दिसंबर को प्रकाशित हुई थी जिससे मतदाता संख्या पहले ही 7.66 करोड़ से घटकर 7.08 करोड़ हो गई थी।

Continue reading on the app

चीन का माल निकला बेकार, इजरायल-US के सामने फेल HQ-9B एयर डिफेंस सिस्टम: जानें- ईरान के खिलाफ ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ में अमेरिका ने कौन-से हथियार किए इस्तेमाल

अमेरिका ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल किया। ये इतने ताकतवर हैं कि चीन से खरीदे 'HQ-9B' एयर डिफेंस सिस्टम से भी ईरान खुद को बचाने में नाकाम रहा।

Continue reading on the app

  Sports

गौतम गंभीर ने खोला राज... संजू सैमसन को क्यों प्लेइंग इलेवन से किया था बाहर

Gautam Gambhir first statement on sanju samson: गौतम गंभीर ने आखिरकार वह राज खोल दिया है कि टी20 वर्ल्ड कप के शुरुआती मैचों में मैच-विनर संजू सैमसन को टीम से बाहर क्यों रखा गया था. ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू की नाबाद 97 रनों की ऐतिहासिक पारी के बाद कोच गंभीर ने साफ किया कि यह कोई 'ड्रॉप' नहीं बल्कि एक सोची-समझी रणनीति थी. गंभीर के अनुसार, संजू जैसे वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी को मानसिक रूप से तरोताजा करने के लिए वह ब्रेक जरूरी था. कोच के इस भरोसे और संजू के 'महा-कमबैक' ने न केवल आलोचकों का मुंह बंद किया, बल्कि भारत को वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के दरवाजे पर खड़ा कर दिया है. Mon, 2 Mar 2026 04:31:03 +0530

  Videos
See all

US, Israel attack Iran News Updates: ईरान के हमलों में अमेरिकी सैनिकों की मौत पर Trump का गुस्सा #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T02:07:06+00:00

Shorts : Ayatollah Ali Khamenei की मौत के बाद Pakistan में भड़की हिंसा | Viral News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T02:15:51+00:00

Iran-Israel War Update: खामेनेई की मौत पर क्या बोले ओवैसी? |Ali Khamenei | Breaking | Trump | Owaisi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T02:15:04+00:00

Iran Israel War: ईरान में हमले के बाद हर जगह तबाही मच गई | #iran #khamenei #shorts #breakingnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T02:14:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers