Responsive Scrollable Menu

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद दुनिया कई हिस्सों में जश्न का माहौल

अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हवाई हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर सामने आने के बाद अमेरिका के कई शहरों में जश्न के दृश्य देखने को मिले. वॉशिंगटन डीसी में सैकड़ों लोग सड़कों पर एकत्र हुए और अमेरिकी तथा ईरानी झंडे लहराते नजर आए.

ट्रंप ने क्या कहा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर खामेनेई की मौत की पुष्टि की. उन्होंने लिखा कि यह न केवल ईरान के लोगों के लिए बल्कि उन अमेरिकियों और अन्य देशों के नागरिकों के लिए न्याय है, जो कथित तौर पर खामेनेई की नीतियों से प्रभावित हुए. हमलों के बाद ट्रंप ने एक वीडियो संदेश में ईरान के नागरिकों से अपने भविष्य पर नियंत्रण लेने और मौजूदा नेतृत्व के खिलाफ खड़े होने की अपील की. उन्होंने कहा कि यह अवसर शायद पीढ़ियों में एक बार मिलता है.

इजरायल का आधिकारिक रुख

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने टेलीविजन संबोधन में कहा कि इस अभियान के शुरुआती चरण में खामेनेई के परिसर को विशेष रूप से निशाना बनाया गया. उन्होंने कहा कि संकेत मिल रहे हैं कि ईरान का शीर्ष नेतृत्व इस कार्रवाई में मारा गया. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार तेहरान स्थित परिसर और कार्यालय पूरी तरह ध्वस्त हो गए. कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कि इस हमले में 40 तक वरिष्ठ सुरक्षा और शासन से जुड़े अधिकारी मारे गए.

लॉस एंजेलिस में भी जश्न

लॉस एंजेलिस में ईरानी और ईरानी-अमेरिकी समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए. प्रदर्शनकारियों ने नृत्य किया और इजरायली प्रधानमंत्री के समर्थन में नारे लगाए. ईरान के सरकारी मीडिया ने रविवार सुबह खामेनेई की मौत की पुष्टि की, हालांकि इससे पहले इनकार किया गया था. इस घटनाक्रम ने पश्चिम एशिया में तनाव को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है.

विश्लेषकों का मानना है कि यह घटनाक्रम क्षेत्रीय राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत हो सकता है. हालांकि संभावित जवाबी कार्रवाई और आगे की रणनीतिक दिशा को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय सतर्क बना हुआ है.

ये भी पढ़ें- ओवैसी की दो टूक, ईरान पर हमला बताया अमानवीय; भारत सरकार से कर दी ये अपील

 

Continue reading on the app

यूएई ने ईरान को चेताया, 'होश में आएं, पड़ोसियों के साथ जिम्मेदारी निभाएं'

अबू धाबी, 1 मार्च (आईएएनएस)। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने ईरान को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि वह “होश में आए” और अपने पड़ोसी देशों के साथ तर्क व जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करे, इससे पहले कि अलगाव और टकराव का दायरा और बढ़ जाए।

यूएई के राष्ट्रपति के वरिष्ठ कूटनीतिक सलाहकार अनवर गरगाश ने कहा कि खाड़ी देशों के खिलाफ ईरान का हमला अपने लक्ष्य से चूक गया और इस संवेदनशील समय में तेहरान को और अलग-थलग कर गया है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “आपकी जंग आपके पड़ोसियों से नहीं है। इस तरह की बढ़ती आक्रामकता से आप उसी नैरेटिव को मजबूत करते हैं जो ईरान को क्षेत्र में अस्थिरता का मुख्य स्रोत और उसकी मिसाइल नीति को स्थायी खतरा मानता है। होश में आइए और अपने पड़ोसियों से जिम्मेदारी और समझदारी से पेश आइए।”

तनाव के बीच यूएई ने दावा किया है कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने देश की सीमा में दागी गई ईरानी मिसाइलों और ड्रोन को सफलतापूर्वक मार गिराया।

संयुक्त अरब अमीरात रक्षा मंत्रालय के अनुसार, हमले की शुरुआत से अब तक कुल 137 बैलिस्टिक मिसाइलें और 209 ड्रोन यूएई की ओर दागे गए। इनमें से 132 मिसाइलें नष्ट कर दी गईं, जबकि 5 समुद्र में गिरीं। वहीं 209 ड्रोन में से 195 को इंटरसेप्ट किया गया और 14 ड्रोन देश के विभिन्न हिस्सों और जलक्षेत्र में गिरे, जिससे मामूली नुकसान हुआ।

दुबई सरकार मीडिया कार्यालय ने बताया कि वायु रक्षा द्वारा मार गिराए गए ड्रोन का मलबा दुबई में दो मकानों के आंगन में गिरा, जिससे दो लोग घायल हो गए। घायलों को आवश्यक चिकित्सा सहायता दे दी गई है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अमीरात में सुनाई देने वाली तेज आवाजें इंटरसेप्शन ऑपरेशन का परिणाम थीं।

रक्षा मंत्रालय ने इस हमले को राष्ट्रीय संप्रभुता और अंतरराष्ट्रीय कानून का स्पष्ट उल्लंघन बताया। मंत्रालय ने कहा कि यह एक खतरनाक उकसावे वाली कार्रवाई है, जो क्षेत्र की स्थिरता और लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालती है।

मंत्रालय ने नागरिकों से अपील की कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से जानकारी लें और अफवाहों से बचें। साथ ही यह भी कहा कि देश की सुरक्षा एजेंसियां उच्च सतर्कता पर हैं और किसी भी खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

शनिवार को भी अनवर ने कहा था कि यूएई ने युद्ध टालने के लिए हरसंभव प्रयास किए और क्षेत्र में इसके खतरों को लेकर आगाह किया।

उन्होंने कहा, “हमारी प्राथमिकता यूएई है, उसकी स्थिरता, सुरक्षा और यहां रहने वाले सभी लोगों की सलामती। हमारी आंतरिक प्रणालियां पूरी तैयारी और दक्षता के साथ काम कर रही हैं।”

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच यूएई ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अपनी संप्रभुता, नागरिकों और निवासियों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगा।

--आईएएनएस

डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

बुमराह का कौन होगा 500वां शिकार, भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल की जंग में इतिहास रचेंगे जस्सी!

Bumrah one wicket away from 500 international wicket: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर उतरते ही जसप्रीत बुमराह इतिहास रचने को तैयार हैं।. एक विकेट लेते ही 'जस्सी' अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 500 विकेट पूरे कर लेंगे. वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले इस महामुकाबले में बुमराह यह उपलब्धि हासिल कर कुंबले और कपिल देव जैसे 7 दिग्गज भारतीय गेंदबाजों के एलीट क्लब में शामिल हो जाएंगे. Wed, 4 Mar 2026 19:17:16 +0530

  Videos
See all

रुबिका लियाकत ने क्यों लगाईं विवेक श्रीवास्तव को फटकार #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T14:39:53+00:00

Aar Paar : Rizwan Ahmed और Arzoo Kazmi क्यों भिड़े? | Iran-Israel War | Amish Devgan #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T14:35:06+00:00

दहल उठा ईरान का दिल! धमाकों का ये लाइव फुटेज #iranisraelwar #shorts #viralvideo #viralnews #iran #us #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T14:36:01+00:00

CM Nitish Kumar: बिहार में बदलने वाला है CM का चेहरा ? | Bihar Politics News | Latest Updates #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T14:36:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers