अब 10-12 रुपये और महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल, सोने की कीमतों में भी हो सकता है इजाफा
अमेरिका और इजराइल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है. अगर ये जंग लंबी चली और तेल मार्ग 'होर्मुज स्ट्रेट' बंद हुआ तो कच्चे तेल के दाम बढ़ सकते हैं. इसका असर भारत में तेल, शेयर बाजार और सोना-चांदी पर दिख सकता है.
पेट्रोल डीजल: दिल्ली में पेट्रोल ₹95 लीटर से बढ़कर ₹105 तक पहुंच सकता है. वहीं डीजल ₹88 से बढ़कर ₹96 तक जा सकता है. इसकी वजह ये है कि भारत अपनी जरूरत का 90% तेल आयात करता है. इसमें से करीब 50% क्रूड होर्मुज के रास्ते आता है.
एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर ईरान इस रास्ते को ब्लॉक करता है, तो इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की सप्लाई घट जाएगी और कीमतें 100 से 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती हैं. फिलहाल ब्रेंट क्रूड 70 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास ट्रेड कर रहा हैं.
कंपनियां कीमतें बदलने के लिए स्वतंत्र, लेकिन अंतिम फैसला सरकार के हाथ में
भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें सरकारी तेल कंपनियां तय करती हैं. पिछले 15 दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की औसत कीमत और डॉलर के मुकाबले रुपए की स्थिति पर निर्भर करती हैं. हालांकि कंपनियां बेस प्राइस तय करती हैं. आम आदमी तक पहुंचने वाली अंतिम कीमत में केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के टैक्स का बड़ा हिस्सा होता है.
यानी, तेल कंपनियां दाम बढ़ाने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन असल में अंतिम फैसला सरकार के रुख पर निर्भर करता है. जब भी युद्ध जैसे हालात बनते हैं, तो सरकार राजनीतिक और आर्थिक स्थिरता बनाए रखने के लिए कंपनियों को कीमतें न बढ़ाने का सुझाव दे सकती है या फिर खुद टैक्स घटाकर बढ़ी हुई कीमतों का बोझ जनता पर पड़ने से रोक सकती है.
सोना चांदी: कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के मुताबिक सोना 1.60 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1.90 लाख रुपए तक जा सकता है. चांदी 2.67 लाख रुपए किलो है जो बढ़कर 3.50 लाख तक पहुंच सकती है. युद्ध के समय निवेशक 'सोने' को सुरक्षित मानते हैं.
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद दुनिया कई हिस्सों में जश्न का माहौल
अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हवाई हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर सामने आने के बाद अमेरिका के कई शहरों में जश्न के दृश्य देखने को मिले. वॉशिंगटन डीसी में सैकड़ों लोग सड़कों पर एकत्र हुए और अमेरिकी तथा ईरानी झंडे लहराते नजर आए.
ट्रंप ने क्या कहा?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर खामेनेई की मौत की पुष्टि की. उन्होंने लिखा कि यह न केवल ईरान के लोगों के लिए बल्कि उन अमेरिकियों और अन्य देशों के नागरिकों के लिए न्याय है, जो कथित तौर पर खामेनेई की नीतियों से प्रभावित हुए. हमलों के बाद ट्रंप ने एक वीडियो संदेश में ईरान के नागरिकों से अपने भविष्य पर नियंत्रण लेने और मौजूदा नेतृत्व के खिलाफ खड़े होने की अपील की. उन्होंने कहा कि यह अवसर शायद पीढ़ियों में एक बार मिलता है.
इजरायल का आधिकारिक रुख
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने टेलीविजन संबोधन में कहा कि इस अभियान के शुरुआती चरण में खामेनेई के परिसर को विशेष रूप से निशाना बनाया गया. उन्होंने कहा कि संकेत मिल रहे हैं कि ईरान का शीर्ष नेतृत्व इस कार्रवाई में मारा गया. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार तेहरान स्थित परिसर और कार्यालय पूरी तरह ध्वस्त हो गए. कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कि इस हमले में 40 तक वरिष्ठ सुरक्षा और शासन से जुड़े अधिकारी मारे गए.
"Murderer is murdered." ????????
— Suraj Kumar Bauddh (@SurajKrBauddh) March 1, 2026
She is the same brave girl who went viral for lighting Ayatollah Ali Khamenei’s photo with a cigarette. Now she is celebrating after Ali #Khamenei was killed in a US-Israel strike. pic.twitter.com/b3m6dEPuzC
लॉस एंजेलिस में भी जश्न
लॉस एंजेलिस में ईरानी और ईरानी-अमेरिकी समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए. प्रदर्शनकारियों ने नृत्य किया और इजरायली प्रधानमंत्री के समर्थन में नारे लगाए. ईरान के सरकारी मीडिया ने रविवार सुबह खामेनेई की मौत की पुष्टि की, हालांकि इससे पहले इनकार किया गया था. इस घटनाक्रम ने पश्चिम एशिया में तनाव को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है.
विश्लेषकों का मानना है कि यह घटनाक्रम क्षेत्रीय राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत हो सकता है. हालांकि संभावित जवाबी कार्रवाई और आगे की रणनीतिक दिशा को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय सतर्क बना हुआ है.
Wow it’s crazy in downtown dc right now as hundreds of Persians descend on the White House to celebrate the ouster of the Iranian Islamic regime pic.twitter.com/ia83aU5O8t
— Raheem J. Kassam (@RaheemKassam) February 28, 2026
ये भी पढ़ें- ओवैसी की दो टूक, ईरान पर हमला बताया अमानवीय; भारत सरकार से कर दी ये अपील
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation














