Responsive Scrollable Menu

अब 10-12 रुपये और महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल, सोने की कीमतों में भी हो सकता है इजाफा

अमेरिका और इजराइल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है. अगर ये जंग लंबी चली और तेल मार्ग 'होर्मुज स्ट्रेट' बंद हुआ तो कच्चे तेल के दाम बढ़ सकते हैं. इसका असर भारत में तेल, शेयर बाजार और सोना-चांदी पर दिख सकता है.

पेट्रोल डीजल: दिल्ली में पेट्रोल ₹95 लीटर से बढ़कर ₹105 तक पहुंच सकता है. वहीं डीजल ₹88 से बढ़कर ₹96 तक जा सकता है. इसकी वजह ये है कि भारत अपनी जरूरत का 90% तेल आयात करता है. इसमें से करीब 50% क्रूड होर्मुज के रास्ते आता है.

एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर ईरान इस रास्ते को ब्लॉक करता है, तो इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की सप्लाई घट जाएगी और कीमतें 100 से 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती हैं. फिलहाल ब्रेंट क्रूड 70 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास ट्रेड कर रहा हैं.

कंपनियां कीमतें बदलने के लिए स्वतंत्र, लेकिन अंतिम फैसला सरकार के हाथ में

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें सरकारी तेल कंपनियां तय करती हैं. पिछले 15 दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की औसत कीमत और डॉलर के मुकाबले रुपए की स्थिति पर निर्भर करती हैं. हालांकि कंपनियां बेस प्राइस तय करती हैं. आम आदमी तक पहुंचने वाली अंतिम कीमत में केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के टैक्स का बड़ा हिस्सा होता है.

यानी, तेल कंपनियां दाम बढ़ाने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन असल में अंतिम फैसला सरकार के रुख पर निर्भर करता है. जब भी युद्ध जैसे हालात बनते हैं, तो सरकार राजनीतिक और आर्थिक स्थिरता बनाए रखने के लिए कंपनियों को कीमतें न बढ़ाने का सुझाव दे सकती है या फिर खुद टैक्स घटाकर बढ़ी हुई कीमतों का बोझ जनता पर पड़ने से रोक सकती है.

सोना चांदी: कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के मुताबिक सोना 1.60 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1.90 लाख रुपए तक जा सकता है. चांदी 2.67 लाख रुपए किलो है जो बढ़कर 3.50 लाख तक पहुंच सकती है. युद्ध के समय निवेशक 'सोने' को सुरक्षित मानते हैं.

 

Continue reading on the app

  Sports

अफरीदी की कप्तानी में पाकिस्तान का 'मिशन 2027...' बाबर-सैम की जगह 6 नए चेहरों पर दांव, साहिबजादा फरहान बने टीम की नई उम्मीद

Pakistan ODI Squad vs Bangladesh 2026: बांग्लादेश का दौरा पाकिस्तान क्रिकेट के लिए एक नए युग की शुरुआत जैसा है. बाबर आजम के बिना मैदान पर उतरना टीम के लिए मानसिक और तकनीकी रूप से बड़ी चुनौती होगी. हालांकि, मोहम्मद रिजवान और सलमान अली आगा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी से टीम को संतुलन मिलेगा. अब देखना यह है कि ये 6 नए खिलाड़ी बांग्लादेश की स्पिन-अनुकूल पिचों पर कैसा प्रदर्शन करते हैं. Wed, 4 Mar 2026 16:47:37 +0530

  Videos
See all

Non-Stop Desi Holi Phag 2026: ऐसा फाग आपने पहले कभी नहीं सुना होगा! | New Holi Special Phag Geat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T12:01:55+00:00

Mojtaba Khamenei: ईरान का नया सुप्रीम लीडर कौन है? | Iran Succession News #Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T12:15:06+00:00

गुलफाम के एनकाउंटर के बाद रात भर दौड़ती रही गाजियाबाद पुलिस | Ex Muslim Salim Wastik Case #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T12:01:34+00:00

Iran Attack on Israel: ईरान में उथल-पुथल! Iran-Israel War Update | Donald Trump & Netanyahu’s #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T12:01:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers