Responsive Scrollable Menu

कर्नाटक के इस गांव का खामेनेई ने किया था दौरा, उनके नाम पर अस्पताल भी; आज सब गमगीन

रविवार को गांव में शोक सभा के दौरान लोग काले कपड़े पहने, काले झंडे लहराते हुए जुलूस निकाला। उन्होंने खामेनेई की तस्वीरें हाथों में लीं और अमेरिका-इजरायल के हमले की निंदा करते हुए नारे लगाए। खामेनेई की आत्मा की शांति के लिए दुआएं मांगीं।

Continue reading on the app

Holika Dahan Puja 2026: क्यों खास है होलिका पूजन? इन Special चीजों को अर्पित करने से मिलेगा वरदान

होली का त्योहार एकदम नजदीक आ चुका है। हिंदू धर्म में होली पर्व को महत्वपूर्ण और अत्यंत पवित्र माना जाता है। होलिका दहन फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस पर्व के पीछे पौराणिक मान्यता है कि इसी अवसर पर होलिका ने भक्त प्रह्लाद को अपनी गोद में लेकर अग्नि में बैठकर उसे जलाने का प्रयास किया था। उसे यह वरदान प्राप्त था कि अग्नि उसका कुछ भी बिगाड़ नहीं सकेगी। लेकिन प्रह्लाद की अटूट भक्ति और भगवान विष्णु की कृपा से वह सुरक्षित रहे, जबकि होलिका स्वयं अग्नि की ज्वाला में भस्म हो गई। तभी से होलिका दहन की परंपरा शुरू हुई। मान्यता है कि इस अग्नि के साथ नकारात्मकता और अधर्म का अंत होता है तथा सत्य और धर्म की जीत का संदेश मिलता है।

माना जाता है कि होलिका दहन के दिन अगर आप सही पूजा विधि से पूजन करते हैं, तो घर में हमेशा खुशहाली बनीं रहती है और जीवन में सकारात्मकता बनीं रहती है। आइए आपको बताते हैं होलिका दहन की पूजा किस विधि से करनी चाहिए।

होलिका दहन पूजा विधि 

- होलिका दहन की पूजा करते समय आपको दिशा का ध्यान जरुर रखना चाहिए। पूजन के समय आप पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठें।

- होलिका की पूजा करते समय एक लोटा जल, माला, रोली, चावल गंध पुष्प कच्चा, सूत गुड़ साबुत हल्दी मूंग, बताशे गुलाल, गुजिया आदि रखनी चाहिए। 

- इसके बाद पकी हुई फसलें जैसे चने या गेहूं की बालियां भी सामग्री के रुप में रखी जाती हैं।

- होलिका दहन करते समय गाय के गोबर से बनें उपलों की माला लाएं और होलिका पूजन के स्थान पर रखें।

- गोबर के उपलों की एक माला पितरों के नाम की, एक हनुमान जी के नाम की, एक शीतला माता के नाम की और एक अपने घर के परिवार के नाम का रखें।

- होलिका पूजन के समय कच्चे धागे को होलिका के चारों ओर तीन या सात बार परिक्रमा करते हुए लपेटें। इसके बाद लोटे में रखा शुद्ध जल लेकर श्रद्धा से होलिका के चारों तरफ अर्पित करें।

- वस्तुएं भी एक-एक करके होलिका के पास समर्पित करें और रोली चावल और पुष्प सभी चीजों को इस पूजा में इस्तेमाल करें।

- इस विधि के अनुसार होलिका का पूजन करें और होलिका की परिक्रमा 7 बार करें।

- होलिका दहन की पूजा के साथ नरसिंह भगवान की पूजा करें और घर की समृद्धि की कामना करें।

- होलिका दहन के दौरान श्रद्धापूर्वक जलती हुई होलिका की सात बार परिक्रमा करें। इसके साथ ही शुभ फल की कामना से अग्नि में नारियल और कपूर अर्पित करें।

- होलिका दहन के दिन आपको घर के सभी लोगों को उबटन लगाकर उस उबटन को होलिका को अर्पित कर देना चाहिए। ऐसा करने से घर की सभी नकारात्मक ऊर्जाएं दूर होती है। 

होलिका दहन का धार्मिक परमपराएं

होलिका दहन के अवसर पर लकड़ी, सूखे पत्ते और गोबर के उपलों से पवित्र अग्नि प्रज्वलित करना प्रमुख परंपरा मानी जाती है। इस दौरान श्रद्धालु अग्नि की परिक्रमा करते हैं और नारियल, गेहूं की बालियां, चना तथा पुष्प जैसी सामग्रियां समर्पित करते हैं। मान्यता है कि यह पावन अग्नि नकारात्मक ऊर्जा और अशुद्धियों का नाश कर जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संदेश देती है।

Continue reading on the app

  Sports

Iran-Israel War: जंग के बीच फंसा इंग्लैंड का दिग्गज खिलाड़ी, अपने PM से पूछा- हमें घर पहुंचाओगे?

ईरान-इजरायल जंग के कारण कई यात्री अलग-अलग एयरपोर्ट पर फंस गए हैं और इनमें कई खिलाड़ी भी हैं. जहां भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अटकी हैं तो वहीं इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो भी दुबई में फंसे हुए हैं. Sun, 01 Mar 2026 19:46:12 +0530

  Videos
See all

Israel Iran War: 'ईरान पर 1200 से ज्यादा बम गिराए गए' #israeliranconflict #khameneideath #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T14:40:27+00:00

Memes Rain After Iran's Khamenei Killed By Israel, Indian Liberals, Muslims Weep | Ajeet Bharti LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T14:41:30+00:00

Israel Iran War: ईरानी सेना के चीफ ऑफ स्टाफ की मौत #israeliranconflict #khameneideath #usnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T14:42:13+00:00

Israel Vs Iran War: Khamenei की मौत के बाद Iran अब और हमले करेगा? | Israel | Anjana Om Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T14:40:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers