बाइक पर खटिया सहित आदमी को लिटाया, साथ में बांध दी मच्छरदानी! तब पेट्रोल भराने पहुंचा लड़का
सोशल मीडिया पर अक्सर लोग प्रैंक वीडियोज बनाते हैं जो खूब वायरल होते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों चर्चा में है, जिसमें एक लड़का गजब अंदाज में पेट्रोल डलवाने पहुंचा. ये वीडियो रोहित (@rohit_tm_00) नाम के लड़के ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है, जिसके 1 मिलियन फॉलोअर्स हैं. लड़का अक्सर ऐसे ही प्रैंक वीडियोज बनाकर डालता है. इस वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़का बाइक चलाकर पेट्रोल पंप पहुंचता है. उसके पीछे एक खटिया बाइक पर ही रखी है, जिसमें एक आदमी लेटा है. खटिया के ऊपर मच्छरदानी भी लगी हुई है. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)
सामान की तरह आदमियों को लादा, गिरने से बचाने के लिए बांध दी रस्सी! गाड़ी का वीडियो हुआ वायरल
इंस्टाग्राम अकाउंट @lokman_haque_ पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एक हाइवे पर गाड़ी नजर आ रही है. उस गाड़ी में सामान लदा है मगर पीछे आदमियों को भी लादा गया है. उन्हें गिरने से बचाने के लिए रस्सी से बांध दिया गया है.ये ठंड का दृश्य लग रहा है, इस वजह से आदमियों ने कंबल लपेटा है. इस वीडियो को 29 लाख व्यूज मिल चुके हैं. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18


















