Bhalchandra Sankashti Chaturthi 2026: 6 या 7, कब है भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी? नोट कर लें तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि
Bhalchandra Sankashti Chaturthi 2026: सनातन परंपरा में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य माना गया है. किसी भी शुभ कार्य से पहले गणपति की आराधना की जाती है. चतुर्थी तिथि विशेष रूप से गणेश जी को समर्पित है. हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्थी पर संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाता है. चैत्र मास की कृष्ण चतुर्थी को यह व्रत भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी कहलाता है. भालचंद्र का अर्थ है जिनके मस्तक पर चंद्रमा सुशोभित हो. मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा से व्रत और पूजा करने पर बड़े से बड़े विघ्न दूर होते हैं. घर में सुख-समृद्धि आती है और कष्टों से मुक्ति मिलती है.
भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी 2026 कब है?
पंचांग के अनुसार चतुर्थी तिथि आरंभ 06 मार्च 2026, शाम 07 बजकर 53 मिनट तक होगा और समापन 07 मार्च 2026, शाम 07 बजकर 17 मिनट पर होगा. वहीं चंद्रोदय का समय 06 मार्च 2026, रात 09:31 बजे तक होगा. इन समयों को देखते हुए भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी का व्रत 06 मार्च 2026 (शुक्रवार) को रखा जाएगा.
भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी पूजा विधि
ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें. स्वच्छ वस्त्र पहनें. पूजा स्थान पर चौकी रखें और उस पर लाल कपड़ा बिछाएं.भगवान गणेश की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें. गाय के शुद्ध घी का दीपक और धूप जलाएं. गणपति जी को गंगाजल से स्नान कराएं. सिंदूर का तिलक लगाएं. अक्षत, पीले फूल और दूर्वा अर्पित करें. मोदक या मोतीचूर लड्डू का भोग लगाएं. मंत्र जप करें “ॐ भालचंद्राय नमः”. संकष्टी चतुर्थी की व्रत कथा पढ़ें. कपूर से आरती करें. चंद्रमा निकलने पर दूध, जल और अक्षत मिलाकर अर्घ्य दें. इसके बाद व्रत का पारण करें.
भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी व्रत का महत्व
यह व्रत धैर्य, आस्था और संकल्प का प्रतीक है. माना जाता है कि भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी पर गणपति की आराधना करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं. मन को शांति मिलती है और कार्यों में सफलता प्राप्त होती है.
IND W VS AUS W: 224 के स्कोर पर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया ने 224 रन से जीता तीसरा वनडे मैच
IND W VS AUS W: ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने भारतीय महिला टीम को हराकर सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया है. सीरीज का तीसरा मैच होबार्ट में खेला गया, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 410 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे चेज करते हुए भारतीय टीम 224 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई. नतीजन, ऑस्ट्रेलिया ने 185 रन से इस मैच को अपने नाम कर लिया है.
224 रन पर सिमट गई टीम इंडिया
ऑस्ट्रेलिया के दिए 410 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 45.1 ओवरों में 224 के स्कोर पर ही सिमट गई. भारत की ओर से एक भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका. नतीजन, कंगारू गेंदबाजों के सामने भारतीय टीम बिखर गई. टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी पारी स्नेह राणा ने खेली, जो महज 44 रन पर ही आउट हुईं. वहीं, जेमिमा रोड्रिक्स ने 42 रन बनाए. स्मृति मंधाना इस मैच में शून्य पर आउट हुईं. वहीं, कप्तान हरमनप्रीत कौर 25 रन बनाकर ही आउट हो गईं.
ऑस्ट्रेलिया ने बनाया था 409/7 का स्कोर
Alyssa Healy signs off from ODI cricket with a stunning hundred, as Beth Mooney's late push helps Australia pass 400 ????
— ICC (@ICC) March 1, 2026
Follow LIVE ???? https://t.co/SSUrN1nRAj pic.twitter.com/4xPP9NaJRm
भारत के साथ खेले गए तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया की ओर से कमाल की बल्लेबाजी देखने को मिली. अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेल रहीं एलिसा हीली ने सबसे बड़ी पारी खेली, जो 98 गेंदों पर 158 रन बनाकर आउट हुईं.
उनके अलावा बेथ मूनी ने भी ऑस्ट्रेलिया के लिए शतक लगाया और वह 84 गेंदों पर 106 रन बनाकर आउट हुईं. वहीं, पिछले मैच की शतकवीर जॉर्जिया वोल ने 52 गेंद पर 62 रन बनाए. इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय गेंदबाजों की पिटाई करते हुए 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 409 रन बोर्ड पर लगाए.
An emphatic win from Australia to sweep the ODI series against India 3-0 ????
— ICC (@ICC) March 1, 2026
????: https://t.co/SSUrN1nRAj pic.twitter.com/MY2yRHEDpD
3-0 से हारा भारत
भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई. इस सीरीज के तीनों ही मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हरा दिया. नतीजन, टीम इंडिया इस सीरीज को 0-3 से हार गई.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: वेस्टइंडीज के ये 3 मैच विनर खिलाड़ी, आज बिगाड़ सकते हैं टीम इंडिया का खेल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















