Responsive Scrollable Menu

IND W VS AUS W: 224 के स्कोर पर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया ने 224 रन से जीता तीसरा वनडे मैच

IND W VS AUS W: ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने भारतीय महिला टीम को हराकर सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया है. सीरीज का तीसरा मैच होबार्ट में खेला गया, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 410 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे चेज करते हुए भारतीय टीम 224 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई. नतीजन, ऑस्ट्रेलिया ने 185 रन से इस मैच को अपने नाम कर लिया है.

224 रन पर सिमट गई टीम इंडिया

ऑस्ट्रेलिया के दिए 410 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 45.1 ओवरों में 224 के स्कोर पर ही सिमट गई. भारत की ओर से एक भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका. नतीजन, कंगारू गेंदबाजों के सामने भारतीय टीम बिखर गई. टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी पारी स्नेह राणा ने खेली, जो महज 44 रन पर ही आउट हुईं. वहीं, जेमिमा रोड्रिक्स ने 42 रन बनाए. स्मृति मंधाना इस मैच में शून्य पर आउट हुईं. वहीं, कप्तान हरमनप्रीत कौर 25 रन बनाकर ही आउट हो गईं.

ऑस्ट्रेलिया ने बनाया था 409/7 का स्कोर

भारत के साथ खेले गए तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया की ओर से कमाल की बल्लेबाजी देखने को मिली. अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेल रहीं एलिसा हीली ने सबसे बड़ी पारी खेली, जो 98 गेंदों पर 158 रन बनाकर आउट हुईं.

उनके अलावा बेथ मूनी ने भी ऑस्ट्रेलिया के लिए शतक लगाया और वह 84 गेंदों पर 106 रन बनाकर आउट हुईं. वहीं, पिछले मैच की शतकवीर जॉर्जिया वोल ने 52 गेंद पर 62 रन बनाए. इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय गेंदबाजों की पिटाई करते हुए 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 409 रन बोर्ड पर लगाए.

3-0 से हारा भारत

भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई. इस सीरीज के तीनों ही मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हरा दिया. नतीजन, टीम इंडिया इस सीरीज को 0-3 से हार गई.

ये भी पढ़ें: IND vs WI: वेस्टइंडीज के ये 3 मैच विनर खिलाड़ी, आज बिगाड़ सकते हैं टीम इंडिया का खेल

Continue reading on the app

सर्जरी के दौरान दर्द से रोई दीपिका कक्कड़, एक्ट्रेस ने बताया अब कैसी है तबीयत

Dipika Kakkar: टीवी शो ससुराल सिमर का फेम एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की हाल ही में cyst की surgery हुई है. इसके लिए उन्हें बीते मंगलवार को अस्पताल में admit कराया गया था. बताया जा रहा है कि surgery successful रही है और अब दीपिका घर वापस आ चुकी हैं. गौरतलब है कि बीते साल दीपिका ने लिवर कैंसर को मात दी थी, जिसके बाद से उनका treatment और रेगुलर चेकअप जारी है. इसी बीच कुछ दिनों पहले उन्हें पेट में तेज दर्द हुआ. Medical जांच में सामने आया कि उनके पेट में 13 MM का cyst है, जिसके बाद डॉक्टर ने तुरंत सर्जरी की सलाह दी. दीपिका ने अपने vlog में health update शेयर करते हुए अपना दर्द बयां किया है. 

यह भी पढ़ें: आखिर क्यों दुल्हन Rashmika के हाथ का नारियल बना चर्चा का विषय? जानिए इसकी खास वजह

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup: छक्के ही छक्के… शिमरॉन हेटमायर ने तोड़ा रिकॉर्ड, टूर्नामेंट में जड़े सबसे ज्यादा सिक्सर

एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड पहले वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन के नाम था. मगर इस मैच से एक दिन पहले ही इसे पाकिस्तान के एक बल्लेबाज ने तोड़ दिया था. अब फिर से वेस्टइंडीज की झोली में ही ये रिकॉर्ड वापस आ गया है. Sun, 01 Mar 2026 20:43:58 +0530

  Videos
See all

Iran America War Latest Update:ईरान को मिला नया आका,थर-थर कांप रहा US! | Ali Khamenei News | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T15:15:02+00:00

Israel Vs Iran War: UAE के Sharjah और Dubai में भारी तबाही | Israel | Iran Attacks | Middle East #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T15:15:06+00:00

Sushant Sinha Live | आज की बड़ी खबरें | Israel Iran War | Khamenei Death | Putin | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T15:14:20+00:00

Israel Vs Iran War: Israel के Tel Aviv शहर में बजे Sirens, Iran ने दागी मिसाइलें | Iran Attacks #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T15:14:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers