Responsive Scrollable Menu

खामेनेई की मौत के बाद बदले की आग में जल उठा ईरान, मुख्य सलाहकार बोले-हमला कर अमेरिका भाग नहीं सकता

तेहरान, 1 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम नेता खामेनेई की मौत के बाद ईरानी अधिकारी बदले की आग में जल रहे हैं। ईरान के सबसे ताकतवर लोगों में से एक, सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी अली लारीजानी ने अमेरिका के दिल में चाकू घोपने की कसम खाई है।

अली लारीजानी ने कहा, “अमेरिकियों ने ईरानी लोगों के दिल में छुरा घोंपा है और हम उनके दिल में छुरा घोपेंगे।” उन्होंने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ और जवाबी कार्रवाई का वादा करते हुए कहा, “हमारी सेना का रिएक्शन और भी ज्यादा मजबूत होगा। उन्हें पता होना चाहिए कि वे बस हमला करके भाग नहीं सकते।”

अली लारीजानी खामेनेई के एक अहम सलाहकार थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति और न्यायपालिका के प्रमुख वाला एक टेम्पररी लीडरशिप स्ट्रक्चर जल्द ही बन जाएगा। ईरान ने इलाके के नेताओं को भरोसा दिलाया है कि वह उनके साथ जंग नहीं चाहता, लेकिन मिडिल ईस्ट के देशों में अमेरिकी बेस को टारगेट करना जारी रखेगा।

उन्होंने कहा, “यह हमेशा के लिए साफ कर देना चाहिए कि अमेरिकी ईरान को डरा-धमका नहीं सकते।”

ईरान की सरकारी फार्स न्यूज एजेंसी के एक टेलीग्राम पोस्ट के अनुसार, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ( आईआरजीसी) के पूर्व टॉप कमांडर और सीनियर ईरानी अधिकारी मोशेन रेजाई ने रविवार को कहा कि किसी भी अमेरिकी वॉरशिप को फारस की खाड़ी में जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

ईरान के सरकारी मीडिया ने शनिवार को अमेरिकी और इजरायली हमलों में ईरान के रक्षा मंत्री अजीज नसीरजादेह और उसकी आर्म्ड फोर्सेज के चीफ ऑफ स्टाफ दोनों के मारे जाने की पुष्टि की।

इससे पहले ईरान ने आईआरजीसी के नेता मेजर जनरल मोहम्मद पाकपुर और डिफेंस काउंसिल सेक्रेटरी अली शमखानी की मौत की पुष्टि की थी।

--आईएएनएस

केके/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

UP News: स्कूल बस की फर्श टूटा, पहिए के नीचे आ गई छह साल की अनन्या, सवालों के घेरे में प्रबंधन

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ कासगंज मार्ग पर शनिवार दोपहर को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. माउंट इंटरनेशनल स्कूल की एक जर्जर बस में सवार यूकेजी की छात्रा अनन्या चलती बस के टूटे फर्श से नीचे गिर पड़ी. फर्श इतना कमजोर हो गया था कि वह अचानक धंस गया. मासूम सीधे पहिए की चपेट में आ गई. मृतक छात्रा अनन्या (6 वर्ष) अपने बड़े भाई गोलू (कक्षा 3) के साथ रोज की तरह स्कूल से घर की ओर जा रही थी. 

बस के टायर के नीचे कुचली गई

चश्मदीदों का कहना है कि जैसे ही बस ढोलना इलाके के करीब पहुंची,अनन्या जिस सीट पर बैठी थी वह फर्श अचानक टूट गई. अनन्या नीचे गिरते ही भाई काफी जोर से चिल्लाने लगा. हंगामा सुनकर चालक ने बस को रोक दी. मगर तब तक देर हो चुकी थी. अनन्या बस के टायर के नीचे कुचली गई थी. 

चालक की लापरवाही पर परिजनों का गुस्सा

हादसे के बाद चालक ने लहूलुहान अनन्या को उठाकर बस की पिछली सीट पर लिटाया. परिजनों को इस दौरान चोट की सूचना दी गई थी. मगर जब सच सामने आया तो ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. इस दौरान चालक को लोगों ने पकड़ लिया. सड़क पर जाम जैसे हालात पैदा हो गए. सूचना मिलते ही कई जगहों पर थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

अनन्या के पिता रवि, जो गंगीरी चौराहे पर जनसेवा केंद्र में काम करते हैं. वे लड़की की मौत को सुनकर बेसुध हो गए. घर का चिराग बुझने से पूरे गांव में मातम छाया रहा. अनन्या यूकेजी की छात्रा थी. 

प्रशासनिक कार्रवाई और स्कूल का पक्ष

सीओ संजीव कुमार ने बताया कि हादसा कासगंज जिले के ढोलना थाना क्षेत्र में हुआ है, इसलिए शव को पोस्टमार्टम के लिए वहीं भेजा गया है. पिता की तहरीर पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी. इस दौरान स्कूल प्रबंधन ने इसे मात्र एक हादसा बताया. इसे लेकर अ​भिभावकों में काफी आक्रोश है. 

Continue reading on the app

  Sports

भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज से कहां हो गई चूक, हारने के बाद कप्तान शाई होप ने बताई वजह

वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने हार के बाद प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'शायद हम कुछ रन कम बना पाए, खासकर यहां जैसे चेजिंग ग्राउंड पर. हम आखिरी ओवरों में थोड़े अधिक रन जोड़ सकते थे. संजू सैमसन ने वाकई शानदार पारी खेली, इसका श्रेय उन्हें देना होगा, लेकिन अगर कुछ रन और होते तो बेहतर रहता.' Sun, 1 Mar 2026 23:57:29 +0530

  Videos
See all

Israel Vs Iran War: Iran पर US-Israel के हमले के पीछे किसका हाथ? Saudi Arabia | Donald Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T21:30:01+00:00

Iran Attack on America: 3 बजते ही ईरान का अमेरिका पर बड़ा हमला, मिसाइलों की बौछार! | Trump News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T21:30:15+00:00

रायपुर की सड़कों पर खामेनेई मौत का विरोध #BreakingNews | #b2bomber | #trump | #khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T21:20:00+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: अमेरिका ने तेहरान को घेरा! #israeliranconflict #breakingnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T21:24:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers