रश्मिका-विजय ने किए तिरुपति बालाजी मंदिर के दर्शन, न्यूली वेड कपल को भीड़ ने घेरा, Video वायरल
Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna: साउथ इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा चर्चित जोड़ी विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं. इस समय सोशल मीडिया पर कपल की शादी की फोटोज छाई हुई है. अब पति-पत्नि बनने के बाद ये कपल आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में तिरुमाला पहाड़ियों पर स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
तिरुपति बालाजी मंदिर के किए दर्शन
विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी के बाद 1 मार्च को तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचे. जहां कपल ने वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किए. कपल का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें दोनों मंदिर में जाते नजर आ रहे हैं. इस दौरान दोनों को भारी भीड़ ने घेरा हुआ है. कपल के चेहरे पर शादी की खुशी साफ झलक रही है. दोनों को इस तरह से साथ देक फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है. वहीं, दोनों के साथ मंदिर में विजय के छोटे भाई भी नजर आए.
बांटे मिठाइयों से भरे ट्रक
बता दें, एक दिन पहले रश्मिका और विजय ने इंस्टाग्राम पर अनाउंस किया था कि वो अपने फैंस के साथ खुशी बांटना चाहते हैं. इसके लिए कपल ने मिठाइयां बांटने का ऐलान किया. कपल ने लिखा- 'इस देश के प्यारे लोगों, आप हमेशा हमारे सफर और हमारे प्यार का हिस्सा रहे हैं. आप सभी के साथ अपनी शादी का जश्न मनाना हमारे लिए बेहद खुशी की बात है और भारत में कोई भी जश्न कैसे मनाया जाता है? मिठाई और खाने के साथ. 1 मार्च को मिठाइयों से भरे ट्रक देशभर में भेज रहे हैं, ताकि अपने जीवन के इस खास पल को सभी के साथ साझा कर सकें.'
ये भी पढ़ें- Rashmika-Vijay करेंगे देश के 16 मंदिरों में अन्नदान, तो 21 शहरों में भेजेंगे मिठाइयों के ट्रक
IND vs WI: भारत या वेस्टइंडीज किसने लगाए हैं टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा छक्के? जानें कैसा है रिकॉर्ड
IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का आखिरी मैच खेला जाएगा. दोनों टीमों कोलकाता के ऐतिहासिक ईडान गार्डन्स में आमने-सामने होंगी. यह सिर्फ एक मैच नहीं बल्कि सेमीफाइनल का टिकट है. इस मुकाबले को जो भी टीम जीतेगी वो सीधे सेमीफाइनल में पहुंचेगी. जबकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा. ऐसे में भारत और वेस्टइंडीज दोनों टीमें इस मैच को जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देंगी.
वेस्टइंडीज अपने पावरहिटिंग के लिए जानी जाती है. वेस्टइंडीज में एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी हैं, जो खड़े-खड़े छक्का जड़ देंते हैं. वेस्टइंडीज के बैटर 8वें और 9वें नंबर पर भी आकर विस्फोटक पारी खेलते हैं. हालांकि टीम इंडिया की कम नहीं है. भारतीय टीम में भी एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी हैं, जो छक्के की बारिश करते हैं, तो चलिए जानते हैं कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और वेस्टइंडीज दोनों टीमों में से किसने ज्यादा छक्के लगाए हैं.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ओर से लगे हैं इतने छक्के
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ओर से ईशान किशन और हार्दिक पांड्या सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पहले नंबर पर हैं. दोनों ने 12-12 छक्के लगाए हैं. वहीं शिवम दुबे ने कुल 11 छक्के जड़े हैं. टूर्नामेंट में भारत की ओर से अब तक कुल 63 छक्के लग चुके हैं.
वेस्टइंडीज ने T20 World Cup 2026 में लगाए हैं इतने छक्के
वेस्टइंडीज की ओर से टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में इस वक्त शिमरोन हेटमायर टॉप पर हैं. उन्होंने कुल 17 छक्के लगाए हैं. शेरफेन रदरफोर्ड कुल 12 छक्के जड़े हैं. वहीं जेसन होल्डर के नाम कुल 17 छक्के हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज की ओर से कुल 66 छक्के लगाए हैं.
यानी वेस्टइंडीज छक्के के मामले में टीम इंडिया से थोड़ा आगे है, लेकिन भारतीय टीम भी कम नहीं है. सेमीफाइनल की टिकट के लिए दोनों टीमों के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिलने वाली है. अब देखना दिलचस्प होगा भारत और वेस्टइंडीज में से कौन सी टीम आज बाजी मारती है.
यह भी पढ़ें: ये हैं T20 विश्व कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, नंबर-2 पर हैं विराट कोहली
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation

















