Responsive Scrollable Menu

PM Modi Visit Puducherry: पीएम मोदी ने पुडुचेरी में ₹2,700 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

PM Modi Visit Puducherry: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (1 मार्च) को पुडुचेरी पहुंचे। यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने ₹2,700 करोड़ से अधिक के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स शुरू किए। इनका मकसद पुडुचेरी में इंफ्रास्ट्रक्चर, शहरी सेवाओं, इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट, शिक्षा, हेल्थकेयर और सस्टेनेबल ग्रोथ को मजबूत करना है

Continue reading on the app

Ali Khamenei Death: दिल्ली के जामिया नगर में खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन, इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी

Jamia Protest Against Ali Khamenei Death: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली ख़ामेनेई की मौत की खबर फैलने के बाद आज 1 मार्च रविवार को कश्मीर के कई हिस्सों में प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। इसके अलावा दिल्ली के जामिया नगर इलाके में भी भारी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। इस दौरान लोगों ने इजरायल और अमेरिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। प्रदर्शन के दौरान लोगो में भावुकता और गुस्सा दोनों देखने को मिला है।  

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान लोगों ने इजरायल और अमेरिका के खिलाफ 'इजराइल मुर्दाबाद' और 'अमेरिका मुर्दाबाद' के नारे लगाए हैं। इस दौरान कई लोगों के हाथों में तख्तियां और बैनर लिए हुए दिखे, जिस पर विरोध वाले संदेश लिखे हुए थे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे ईरान के साथ एकजुटता दिखाने के उद्देश्य से आए थे।  

जामिया नगर और आसपास के इलाकों में प्रदर्शन में शामिल कुछ लोगों ने उस दौरान कहा कि ये केवल देश का मामला नहीं, बल्कि पूरी उम्मत और इंसाफ का सवाल है। उन्होंने उस दौरान कहा कि वे किसी तरह की हिंसा नहीं करना चाहते हैं, बल्कि शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जता रहे हैं।

पुलिस ने लोगों से की अपील

स्थानीय लोगों ने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्दों को लेकर माहौल बिगड़े नहीं, इसका भी ध्यान रखना जरूरी है। हालांकि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जामिया नगर और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून हाथ में न लेने की अपील की है। फिलहाल अभी किसी हिंसा की कोई सूचना नहीं है, हालात काबू में बताए जा रहे हैं। 

AIIA प्रेसिडेंट और जामा मस्जिद के इमाम ने क्या कहा ?

मीडिया से बात करते हुए ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर शिया जामा मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद अली मोहसिन तकवी ने कहा कि, 'इंसानियत और देश की आज़ादी की चिंता करने वाला हर इंसान आज दुख मना रहा है। दुनिया बहुत बुरे दिन देख रही है। आज ईरान है, कल तुर्की हो सकता है, फिर सऊदी अरब भी हो सकता है।

ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन (AIIA) के प्रेसिडेंट साजिद रशीदी ने मीडिया से कहा कि 'अयातुल्ला खामेनेई सिर्फ़ शिया लीडर नहीं थे, वे सभी मुसलमानों के लीडर थे, दुनिया भर के मुसलमान उनकी मौत पर दुख मना रहे हैं, यह भी अपने आप में एक कामयाबी है, क्योंकि  उन्होंने शिया और सुन्नी के बीच की सारी रुकावटें तोड़ दीं और उनकी कोशिशों को हमेशा याद रखा जाएगा।' 

Continue reading on the app

  Sports

भारत अगर सेमीफाइनल में नहीं पहुंचा, तो मैं यह सीट छोड़ दूंगा... पाकिस्तानी क्रिकेटर्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में लगाई शर्त

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले 'करो या मरो' के मुकाबले ने पाकिस्तान में एक नई बहस छेड़ दी है. पूर्व क्रिकेटर अहमद शहजाद ने टीवी शो 'हारना मना है' पर अपनी नौकरी की शर्त लगाते हुए कहा है कि यदि भारत सेमीफाइनल में नहीं पहुंचा, तो वे शो छोड़ देंगे. शहजाद ने यह दांव मोहम्मद आमिर की उस भविष्यवाणी के खिलाफ लगाया है, जिसमें आमिर ने भारत के बाहर होने और वेस्टइंडीज की जीत का दावा किया था. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाला यह वर्चुअल क्वार्टरफाइनल अब न केवल खिलाड़ियों, बल्कि इन दिग्गजों की साख की भी परीक्षा लेगा. Sun, 1 Mar 2026 18:08:03 +0530

  Videos
See all

Iran के हमले में 8 लोग जख्मी- Qatar #qatar #iranisraelwar #iranisraelconflict #shortsviral #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T12:43:32+00:00

Israel-Iran War news | UAE के औधोगिक क्षेत्र में ईरान का ड्रोन अटैक #shorts #irannews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T12:46:13+00:00

Israel Iran conflict: खामेनेई की खबर पर मीडिया पर फूट पड़े शिया धर्मगुरु | #israeliranwar #trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T12:43:53+00:00

Doha में ईरानी ड्रोन इंटरसेप्ट किए गए #doha #dohaqatar #iranisraelwar #iranisraelconflict #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T12:42:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers