Responsive Scrollable Menu

Realme Narzo Power 5G होगा भारत में इस दिन लॉन्च, मिलेगी 10,001 mAh की सबसे बड़ी बैटरी, जानिए फोन के फीचर्स

चीनी कंपनी रियलमी ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Realme Narzo Power 5G को लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है। हालांकि फोन के लॉन्च से पहले ही कुछ फीचर्स एमेज़ोन पर लिस्ट कर दिए हैं

Continue reading on the app

भोपाल में लगे अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद के नारे:ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर मातम; इमाम बोले- खामेनेई ने हमेशा मजलूमों का साथ दिया

अमेरिका और इजराइल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर भारत के शिया समुदाय में भी शोक की लहर है। भोपाल के करोंद स्थित शिया मस्जिद में रविवार को जोहर की नमाज के बाद श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए इमाम बाकर हुसैन ने कहा- पूरी दुनिया उस शख्सियत को जानती है, जिसने जुल्म के खिलाफ आवाज उठाई और मजलूमों का साथ दिया। खामेनेई ने अपने जीवन में अत्याचार का विरोध किया और इस्लामी इंकलाब के सिद्धांतों को आगे बढ़ाया। उन्होंने इमाम हुसैन की मौत का जिक्र करते हुए कहा- इतिहास गवाह है कि किसी विचारधारा या आंदोलन को किसी एक व्यक्ति के जाने से समाप्त नहीं किया जा सकता। इंकलाब की राह आगे भी जारी रहेगी और उसे आगे बढ़ाने वाले लोग मौजूद रहेंगे। अंत में इमाम हुसैन ने ताजियत पेश की। सभा में मौजूद लोगों ने इजराइल मुर्दाबाद, अमेरिका मुर्दाबाद, खामेनेई जिंदाबाद, अल्लाह हू अकबर और या हुसैन के नारे लगाए गए। उम्मत-ए-मुसलमान खुद को यतीम महसूस कर रही मजलिस को संबोधित करते हुए इमाम बाकर हुसैन ने कहा कि दुश्मन अक्सर सामने से नहीं, बल्कि पीछे से वार करता है। उन्होंने कहा कि अयातुल्ला खामेनेई की शहादत से उम्मत-ए-मुसलमान खुद को यतीम महसूस कर रही है। शहादत किसी भी विचारधारा को कमजोर नहीं करती, बल्कि उसे और मजबूत बनाती है। इमाम हुसैन ने लोगों से एकजुट रहने और सब्र बनाए रखने की अपील भी की। फिरके या मिल्लत के आधार पर भेदभाव नहीं किया मस्जिद मोहम्मदी के इमाम जुमा सैयद अजहर हुसैन रिजवी ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने अयातुल्ला अली खामेनेई को उम्मत-ए-मुसलमान का निडर रहबर बताते हुए कहा कि वे हमेशा जालिम के खिलाफ और मजलूम के समर्थन में खड़े रहे। उन्होंने कहा कि खामेनेई ने कभी फिरके या मिल्लत के आधार पर भेदभाव नहीं किया, बल्कि जहां भी अत्याचार हुआ, उसके खिलाफ आवाज उठाई। मजलूम का साथ देना इंसानियत और हकानियत की पहचान है जबकि जुल्म का समर्थन करना ईश्वरीय दृष्टि में गुनाह माना जाता है। 35 साल से ईरान की सर्वोच्च सत्ता पर काबिज थे अयातुल्ला अली खामेनेई 1989 में रुहोल्लाह खुमैनी के निधन के बाद से ईरान के सर्वोच्च नेता के पद पर काबिज हैं। ईरान में 1979 की इस्लामिक क्रांति के दौरान, जब शाह मोहम्मद रजा पहलवी को हटाया गया तो खामेनेई ने क्रांति में बड़ी भूमिका निभाई थी। इस्लामिक क्रांति के बाद खामेनेई को 1981 में राष्ट्रपति बनाया गया। वह 8 साल तक इस पद पर रहे। 1989 में ईरान के सुप्रीम लीडर खुमैनी की मौत के बाद उन्हें उत्तराधिकारी बनाया गया। रिपोर्ट के मुताबिक अयातुल्ला धर्मगुरु की एक पदवी है। ईरान के इस्लामिक कानून के मुताबिक, सुप्रीम लीडर बनने के लिए अयातुल्ला होना जरूरी है। यानी कि सुप्रीम लीडर का पद सिर्फ एक धार्मिक नेता को ही मिल सकता है। ईरान-इजराइल के बीच विवाद मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… अमेरिका-इजराइल ने ईरान पर 24 घंटे में 1200 बम गिराए अमेरिका-इजराइल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। शनिवार को उनके ऑफिस कॉम्प्लेक्स पर 30 मिसाइलों से हमला हुआ था। हमले में उनकी बेटी-दामाद, बहू और पोती समेत कॉम्प्लेक्स में मौजूद 40 कमांडर्स भी मारे गए हैं। हमले के समय खामनेई कमांडर्स के साथ मीटिंग कर रहे थे। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान के टी20 विश्व कप से बाहर होते ही बवाल शुरू, पूर्व क्रिकेटरों का फूटा गुस्सा, जमकर निकाली भड़ास

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम की जमकर आलोचना हो रही है. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों ने खिलाड़ियों के साथ-साथ टीम के खराब मैनेजमेंट पर सवाल उठाए हैं. इसके साथ ही ये माना जा रहा है कि सलमान आगा से पाकिस्तान की कप्तानी छीनी जा सकती है. Sun, 1 Mar 2026 17:44:10 +0530

  Videos
See all

Iran के हमले में 8 लोग जख्मी- Qatar #qatar #iranisraelwar #iranisraelconflict #shortsviral #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T12:43:32+00:00

Israel-Iran War news | UAE के औधोगिक क्षेत्र में ईरान का ड्रोन अटैक #shorts #irannews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T12:46:13+00:00

Doha में ईरानी ड्रोन इंटरसेप्ट किए गए #doha #dohaqatar #iranisraelwar #iranisraelconflict #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T12:42:14+00:00

Israel Vs Iran War: Strait of Hormuz के पास फंसे तेल के 150 टैंकर | Khamenei | America | Tehran #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T12:43:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers