Responsive Scrollable Menu

सुदर्शन: नाम की तरह सर्वगुण संपन्न है यह पौधा, गठिया जैसी बीमारी में भी देगा आराम

नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। कुछ पौधे ऐसे होते हैं, जो न सिर्फ बगीचे की सुंदरता को बढ़ाते हैं, बल्कि औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। हालांकि इन पौधों के बारे में लोगों के पास कम ही जानकारी होती है।

घर में कम जगह पर लगने वाले सुदर्शन पौधे के बारे में सभी जानते हैं, लेकिन उसके गुणों से अनजान हैं। जितना सुंदर सुदर्शन का पौधा दिखने में लगता है, उतना ही चमत्कारी है। सुदर्शन जोड़ों के दर्द से लेकर कान के दर्द तक में लाभकारी है।

सुदर्शन ऐसा पौधा है, जिस पर शंख के समान फूल आते हैं। पौधे के फूल, पत्ती, और जड़ भी गुणों से भरपूर हैं, और सदियों से इसका इस्तेमाल दवा के रूप में आयुर्वेद में होता आया है। आयुर्वेद में सुदर्शन को गर्म तासीर का पौधा माना गया है, लेकिन अगर उसे चिकित्सक की सलाह के बाद इस्तेमाल किया जाए, तो इसके गुणों के जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

महिलाओं में व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या आम है। दवा लेने पर भी इस समस्या से छुटकारा नहीं पाया जा सकता है, लेकिन सुदर्शन के तने को दूध में पीसकर अगर लिया जाए तो लिकोरिया जैसी परेशानी से भी निजात पाई जा सकती है। इस परेशानी से महिलाओं में कमर दर्द और कमजोरी होने लगती है।

सुदर्शन त्वचा से संबंधित परेशानियों में भी दवा की तरह काम करता है। चर्म रोग से जूझ रहे हैं तो उसकी पत्तियों को पीस कर प्रभावित जगह पर लगाने से आराम मिलता है। इसकी पत्तियों के लेप को घाव पर भी लगाया जा सकता है। पत्तियों में मौजूद एंटीबायोटिक गुण घाव को जल्दी भरने में सहायता करते हैं।

अगर बार-बार कमजोरी महसूस होने के बाद बुखार आ जाता है, तब भी सुदर्शन के तने का प्रयोग किया जा सकता है। आयुर्वेद में पौधे के तने को उबालकर काढ़ा बनाकर पीने की सलाह दी जाती है। हालांकि, काढ़ा का प्रयोग डॉक्टरी सलाह के बाद ही करें। अगर जोड़ों या मांसपेशियों के दर्द की वजह से चलना-फिरना मुश्किल हो गया है, तब भी सुदर्शन लाभकारी है। गठिया की परेशानी में भी सुदर्शन का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए पौधे की जड़ पीसकर लेप को जोड़ों पर लगाकर सिकाई करें। इससे दर्द में राहत मिलेगी और सूजन में भी आराम मिलेगा। इसके अलावा, पत्तियों का काढ़ा भी डॉक्टरी सलाह पर लिया जा सकता है।

--आईएएनएस

पीएस/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

दिल्ली आबकारी नीति मामले में बरी होने के बाद अरविंद केजरीवाल का जंतर-मंतर पर संबोधन, मोदी-शाह पर साजिश रचने का लगाया आरोप

दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मामले में डिस्चार्ज होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि पिछले चार सालों से उन्हें और आम आदमी पार्टी को खत्म करने की साजिश रची …

Continue reading on the app

  Sports

भारत अगर सेमीफाइनल में नहीं पहुंचा, तो मैं यह सीट छोड़ दूंगा... पाकिस्तानी क्रिकेटर्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में लगाई शर्त

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले 'करो या मरो' के मुकाबले ने पाकिस्तान में एक नई बहस छेड़ दी है. पूर्व क्रिकेटर अहमद शहजाद ने टीवी शो 'हारना मना है' पर अपनी नौकरी की शर्त लगाते हुए कहा है कि यदि भारत सेमीफाइनल में नहीं पहुंचा, तो वे शो छोड़ देंगे. शहजाद ने यह दांव मोहम्मद आमिर की उस भविष्यवाणी के खिलाफ लगाया है, जिसमें आमिर ने भारत के बाहर होने और वेस्टइंडीज की जीत का दावा किया था. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाला यह वर्चुअल क्वार्टरफाइनल अब न केवल खिलाड़ियों, बल्कि इन दिग्गजों की साख की भी परीक्षा लेगा. Sun, 1 Mar 2026 18:08:03 +0530

  Videos
See all

Israel Iran conflict: खामेनेई की खबर पर मीडिया पर फूट पड़े शिया धर्मगुरु | #israeliranwar #trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T12:43:53+00:00

Doha में ईरानी ड्रोन इंटरसेप्ट किए गए #doha #dohaqatar #iranisraelwar #iranisraelconflict #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T12:42:14+00:00

Israel Vs Iran War: Strait of Hormuz के पास फंसे तेल के 150 टैंकर | Khamenei | America | Tehran #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T12:43:11+00:00

Israel-Iran War news | UAE के औधोगिक क्षेत्र में ईरान का ड्रोन अटैक #shorts #irannews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T12:46:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers