Responsive Scrollable Menu

अचानक ही ईरान पर पुतिन ने कर दिया बड़ा ऐलान, टेंशन में ट्रंप!

मॉस्को में ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान का रेड कारपेट वेलकम अपने आप में बहुत सारे संकेत दे जाता है। दुनिया जानती है रूस ईरान का समर्थक है। उसके दशकों से दोस्ताना संबंध है। वो दोस्ताना अंदाज रूसी राष्ट्रपति वलादमीर पुतिन के साथ मेल मुलाकात में भी साफ झलकता है। लेकिन पेजेश्कियान की मॉस्को यात्रा को लेकर कई कयास भी लगाए जा रहे हैं। मॉस्को में ईरानी राष्ट्रपति पुतिन होंगे अमेरिका से जंग में मददगार या अमेरिका साथ ईरान की डील कराएंगे। यह कयास इसलिए सबसे ज्यादा है क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने की कोशिशें कई चैनलों के जरिए हो रही है। लिहाजा यह सवाल सबसे बड़ा है कि क्या पुतिन, तेहरान और वाशिंगटन के बीच कोई डील करा पाएंगे?

इसे भी पढ़ें: Russia से 40 हजार टन Diesel लेकर US रवाना हुआ पहला टैंकर


क्या इससे युद्ध का खतरा कम होगा और ईरान को प्रतिबंधों से राहत मिल सकेगी। इस यात्रा के दौरान पुतिन ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनई को याद कर भावुक भी दिखे। अमेरिका और इजराइल ने जिस तरीके से औचक हमला कर खामनई की हत्या की थी। रूस ने इसकी सबसे पहले आलोचना की थी। इसे किसी दूसरे मुल्क में दखल अंदाजी करार दिया था। इसके बाद जंग छिड़ी तो कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि रूस अपने खुफिया सेटेलाइट के जरिए ईरान को अहम सूचनाएं दे रहा है। कुछ रिपोर्ट्स में ईरान को गुपचुप तरीके से ड्रोन और इल्यूशन जैसे विमान भी सप्लाई करने का दावा किया गया। हालांकि ईरान यह दावा खुलेआम करता है। यूक्रेन के साथ जंग में ईरान ने रूसी सेना शाहिद जैसा ड्रोन दिया।

इसे भी पढ़ें: पुतिन का खौफनाक इशारा, पीस डील से पहले रख दी बहुत बड़ी शर्त, कुछ बड़ा होने वाला है...

रूस ने अपने परमाणु वैज्ञानिकों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। ईरान की मदद के लिए रूस 800 नए वैज्ञानिकों की भर्ती करेगा। रूस के यह परमाणु वैज्ञानिक ईरान में आठ न्यूक्लियर प्लांट तैयार करेंगे। ईरान के पास घोषित तौर पर 440 किलो यूरेनियम 60% संवर्धित है। यूरेनियम जब 90% संवर्धित किया जाता है तो इससे एटम बम बनता है। रूस दशकों से परमाणु बम बनाने की तकनीक में माहिर है। रूस के पास दुनिया में सबसे ज्यादा परमाणु बम इसकी संख्या 8000 तक बताई जाती है। तो क्या ईरान का यह सहयोगी उसे परमाणु तकनीक को बम बनाने के स्तर पर मदद करने वाला है? यह सवाल अमेरिका और इजराइल के लिए टेंशन बढ़ाने वाला है। क्योंकि 9 महीने की जंग और तनानी के बाद भी ना तो ईरान के संवर्धित यूरेनियम का पता लगाया जा सका ना इसे किसी बाहरी देश को सौंपने के लिए ईरान को राजी किया जा सका। बल्कि पजेशकियान ने मॉस्को दौरे से पहले ही कह दिया था ईरान अपना 1 ग्राम संवर्धित यूरेनियम भी किसी को नहीं देने वाला। इसके अलावा यूरेनियम पर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर की गर्जना अलग सुनाई दी। आईआरजीसी के प्रवक्ता पहले ही कह चुके हैं कि अगर ईरान से यूरेनियम छीनने के लिए अमेरिका ने हमला किया तो ऐसा बम मारेंगे जिसे दुनिया ने अब तक नहीं देखा होगा। अगर उनके पास मदर ऑफ ऑल बॉम्ब है तो हमारे पास फादर ऑफ ऑल बॉम्ब अभी से तैयार है।

इसे भी पढ़ें: Serbia Election में Aleksandar Vucic ने मानी हार, छात्र आंदोलन को मिली बढ़त

 
यह बात 100 फीसदी सही है। अगर अमेरिका ने अपना मदर ऑफ ऑल बॉम्ब पहले इस्तेमाल कर चुका है जैसे कि अफगानिस्तान और दूसरी जगहों पर तो अब हमारी बारी है फादर ऑफ ऑल बॉम्ब की ताकत दिखाने का। इसमें हमने एक का टेस्ट भी कर लिया। ईरानी खुफिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका और इजराइल ने ईरान के ऊर्जा और परमाणु ठिकानों पर हमले की योजना बना चुके हैं। इसके लिए उन्होंने पूरा सीक्रेट सर्वे किया है। इसमें पहाड़ के भीतर स्थित पिकक्स माउंटेन नाम के संदिग्ध परमाणु ठिकाने का भी जिक्र है। क्योंकि अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी पहाड़ में ईरान ने संवर्धित यूरेनियम और दूसरे हथियार छिपा रखे हैं। इन पहाड़ों में सुरंग और बंकर इतने गहरे हैं कि ये जीबीयू 57 बंकर बस्टर बम से उड़ाए नहीं जा सकते। इस हमले के लिए ट्रंप यह कह चुके हैं कि अब तक का सबसे ताकतवर बम का इस्तेमाल करेंगे। 

Continue reading on the app

दिल्ली में बीजेपी की 'अराजकता हटाओ रैली', नितिन नबीन ने संभाला मोर्चा

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा' निकाली. लाल किला इलाके के पास आयोजित इस पदयात्रा का नेतृत्व बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मतदाता सूची में सुधार और घुसपैठियों के नाम हटाने के मुद्दे पर अपनी बात रखी. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भी बड़ा बयान दिया.

 

Continue reading on the app

  Sports

17 ओवर में ही वनडे मैच जीती टीम इंडिया, वनडे सीरीज में भी क्लीन स्वीप

वैष्णवी शर्मा के बाद शेफाली वर्मा और प्रतिका रावल के तूफानी अर्धशतकों के दम पर भारत ने 17 ओवर में मैच जीत लिया. टीम इंडिया ने टी20 के बाद वनडे सीरीज में भी क्लीन स्वीप किया. Wed, 28 Oct 2026 18:51:37 +0530

  Videos
See all

ChakraView: दिल्ली के मार्च में क्या बोले नितिन नबीन? | #delhinews #chakraview #bjp #rahulgandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-28T13:47:00+00:00

Rashtravad: ‘सीट मुश्किल से बचाए..’ ये क्या बोलीं कांग्रेस प्रवक्ता | #rashtravad #debate #mlc #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-28T13:45:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers