खामेनेई की मौत के बाद कराची में भड़का गुस्सा, प्रदर्शनकारियों ने बोला अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर हमला
कराची, 1 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका-इजरायल के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई से मध्य पूर्व के कई हिस्सों में तनाव और बढ़ गया है। इधर इस हमले के विरोध में रविवार को पाकिस्तान के कराची स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास हिंसक प्रदर्शन हुए।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिखा कि प्रदर्शनकारियों ने वाणिज्य दूतावास के दरवाजे और खिड़कियां तोड़कर आग लगा दी। दूतावास परिसर के बाहर प्रदर्शनकारियों ने संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और सुरक्षाकर्मियों से उनकी झड़प हुई।
प्रदर्शनकारियों को डंडों से खिड़कियां तोड़ते और गार्ड एरिया पर हमला करते देखा गया, जिसके बाद कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने सख्त कार्रवाई की। भीड़ को तितर-बितर करने और हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और हवाई फायरिंग भी की।
स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस और लाठीचार्ज किया, जिसमें कई लोग घायल हुए। पाकिस्तान के प्रमुख अखबार ‘डॉन’ की रिपोर्ट के अनुसार, घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से सिविल अस्पताल ले जाया गया।
सिंध के गृह मंत्री जियाउल हसन लंजर ने कराची के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) आजाद खान से तत्काल रिपोर्ट मांगी है।
इस अशांति के कारण इलाके में यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ। सुबह करीब 11 बजे जारी अपडेट में कराची ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि सुल्तानाबाद ट्रैफिक सेक्शन से माई कोलाची की ओर जाने वाली सड़क के दोनों ओर का रास्ता प्रदर्शन के कारण बंद कर दिया गया है।
ईरानी नेता की हत्या से जुड़े घटनाक्रम के बाद बंदरगाह शहर कराची में तनाव बना हुआ है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है।
--आईएएनएस
पीयूष/वीसी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
ईरान-इजराइल तनाव पर प्रियंका गांधी ने की हमलों की निंदा, PM मोदी से युद्धग्रस्त क्षेत्रों में फंसे भारतीयों को निकालने की अपील की
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते सैन्य तनाव ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। इस संकट के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ईरान पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे एक संप्रभु राष्ट्र पर हमला बताते हुए कहा कि निर्दोष लोगों की हत्या …
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation
Mp Breaking News


















.jpg)





