The Budget LIVE: What it means for your money | BBC News
Watch live as UK Chancellor John Healey unveils his first Budget from 12:30, following Prime Minister's Questions. And stay with us to find out what it all actually means for you and your money. We'll be joined by a panel of experts to talk all things housing, education and jobs. And Lucy Woodham will be in Bristol with some people who want to know what the budget means for them. Got a question for our panel? Leave it in the comments. Subscribe to our channel here: https://bbc.in/bbcnews For the latest news download the BBC News app or visit BBC.com/news #Budget #UKPolitics #BBCNews
West Asia संकट पर बोले MEA प्रवक्ता Randhir Jaiswal, 22 भारतीयों ने गंवाई जान
विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार को बताया कि पिछले आठ महीनों में पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध में भारत के 22 नागरिकों की जान चली गई है, जिनमें 14 नाविक भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सरकार इस क्षेत्र में रहने वाले भारतीय समुदाय के संपर्क में है, ताकि उनकी सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित की जा सके। विदेश मंत्रालय की एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान जायसवाल ने कहा कि हम पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को लेकर बेहद चिंतित हैं। इस संघर्ष में अब तक 22 भारतीय नागरिकों की जान जा चुकी है, जिनमें 14 नाविक भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हम वहां मौजूद भारतीय समुदाय के लगातार संपर्क में हैं, ताकि उनकी सुरक्षा और भलाई के लिए हर संभव प्रयास किया जा सके।
इसे भी पढ़ें: Robert Downey Jr और Chris Evans का भारतीय फैंस को दिवाली सरप्राइज! अमेरिका से एक दिन पहले भारत में रिलीज होगी Avengers: Doomsday
28 फरवरी को अमेरिका और इज़राइल ने ईरान पर बमबारी की और उनके सर्वोच्च नेता तथा अन्य शीर्ष अधिकारियों की हत्या कर दी। इसके जवाब में तेहरान ने खाड़ी क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया और होर्मुज़ जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़) से होने वाले आवागमन को रोक दिया, जो वैश्विक शिपिंग का एक प्रमुख मार्ग है।
समुद्री हमलों में भारतीय नाविकों की मौत
युद्ध शुरू होने के बाद से व्यापारिक जहाजों से जुड़ी घटनाओं में कई भारतीय चालक दल के सदस्य मारे गए हैं, घायल हुए हैं या लापता बताए जा रहे हैं। प्रभावित नाविकों में से कई विदेशी झंडे वाले जहाजों पर काम कर रहे थे; ऐसे जहाज किसी दूसरे देश के झंडे के तहत चलते हैं, लेकिन उन पर भारतीय चालक दल के सदस्य भी काम कर सकते हैं। विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया कि ओमान के तट के पास हुए एक हमले के बाद, पनामा के झंडे वाले जहाज 'एमटी एल गैया' (MT El Gaia) पर सवार 14 भारतीय नागरिकों में से 13 को बचा लिया गया है। एक भारतीय नाविक लापता था, जिसकी तलाश के लिए उस समय अभियान जारी था। भारत ने कमर्शियल जहाजों की सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों पर सुरक्षित आवाजाही बहाल करने की मांग की।
इसे भी पढ़ें: घरेलू कर्ज 36.7% बढ़ने पर बिफरे Kharge, बोले- Modi Govt ने छीना लोगों का जीने का हक
नाविकों की सुरक्षा के लिए भारत ने अपने प्रयास तेज किए
सरकार स्थिति पर नजर रखने और प्रभावित चालक दल के सदस्यों की मदद करने के लिए शिपिंग कंपनियों, जहाज संचालकों और राजनयिक मिशनों के साथ मिलकर काम कर रही है। 28 फरवरी को डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ शिपिंग' ने एक सुरक्षा एडवाइजरी जारी की। इसमें ईरान, होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) और फारस की खाड़ी के आसपास बढ़ते तनाव को देखते हुए, भारतीय झंडे वाले जहाजों और भारतीय नाविकों से सावधानी बरतने को कहा गया। सरकार ने चौबीसों घंटे काम करने वाले कंट्रोल रूम भी बनाए हैं, ताकि नाविकों और उनके परिवारों तक मदद पहुंचाई जा सके और उनसे संपर्क बना रहे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
BBC News
prabhasakshi








