Responsive Scrollable Menu

Spain Train Crash: Toledo में Iryo ट्रेन के डिब्बे ढलान पर गिरे, 30 यात्रियों की मौत

स्पेन के मध्य प्रांत टोलेडो में बुधवार (स्थानीय समयानुसार) को हुई एक हाई-स्पीड ट्रेन टक्कर में मरने वालों की संख्या कम से कम 30 हो गई है, और कई अन्य लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों को आशंका है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। यूरोन्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय मीडिया ने आपातकालीन सेवाओं का हवाला देते हुए 46 लोगों की मौत की खबर दी है, हालांकि इस आंकड़े की अभी पुष्टि नहीं हुई है। स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने इस हादसे के बाद पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना जताई है। एक्स पर एक पोस्ट में सांचेज़ ने कहा ि टोलेडो में हुए गंभीर ट्रेन हादसे से मैं स्तब्ध हूँ। मैं परिवहन मंत्री @oscar_puente_ और कैस्टिला-ला मांचा के राष्ट्रपति @garciapage के लगातार संपर्क में हूँ। उन्होंने आगे कहा "आपातकालीन सेवाएँ प्रभावित लोगों की मदद करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, संबंधित प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रही हैं। मेरी संवेदनाएँ और पूरा समर्थन पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ है।

इसे भी पढ़ें: Spain Train Accident पर स्तब्ध हुए PM Pedro Sanchez, पीड़ितों को दिया पूरा समर्थन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह टक्कर मैड्रिड के दक्षिण में टोलेडो के उर्डा के पास सुबह करीब 8:30 बजे हुई। इसमें मैड्रिड से सेविले की ओर जा रही एक रेनफे (Renfe) हाई-स्पीड ट्रेन और एक इर्यो (Iryo) ट्रेन शामिल थीं। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, टक्कर के बाद इर्यो ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए और एक ढलान से नीचे गिर गए, जिससे कई यात्री घायल हो गए। स्पेनिश पब्लिक ब्रॉडकास्टर RTVE के अनुसार, कैस्टिला-ला मांचा की क्षेत्रीय सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा हमें जो जानकारी मिल रही है, वह बिल्कुल भी अच्छी नहीं है। कम से कम 10 लोगों की मौत हो चुकी है और यह संख्या बढ़ भी सकती है। उर्डा के मेयर मैनुअल गैलन ने हादसे की पुष्टि करते हुए TVE को बताया दो ट्रेनों की टक्कर हुई है - कुछ लोग घायल हुए हैं।" रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर एडमिनिस्ट्रेटर (Adif) ने घटना की पुष्टि की और मैड्रिड, स्यूदाद रियल और अंडालूसिया के बीच रेल सेवाओं को रोकने की घोषणा की। यात्रियों को बचाने और उन्हें चिकित्सा सहायता देने के लिए दुर्घटनास्थल पर आपातकालीन सेवाएँ तैनात की गई हैं। मैड्रिड और कैस्टिला-ला मांचा के अस्पतालों को भी अलर्ट कर दिया गया है ताकि वे घायलों के इलाज के लिए तैयार रहें; इसके तहत इंटेंसिव केयर बेड और ऑपरेशन थिएटर तैयार रखने को कहा गया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Continue reading on the app

स्मार्ट टीवी क्यों खरीदना? Amazon से इतने में लाएं 4K Smart Projector और उठाएं थिएटर का मजा

स्मार्ट टीवी खरीदने के बजाय अब आप Amazon से बजट-फ्रेंडली 4K स्मार्ट प्रोजेक्टर्स लाकर अपने घर पर ही 200 से 300 इंच का बड़ा स्क्रीन पा सकते हैं। ऑटो-फोकस, बिल्ट-इन ऐप्स और पोर्टेबल डिजाइन के साथ ये प्रोजेक्टर्स आपके बेडरूम को कम कीमत में असली थिएटर बना देते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

35 साल बाद हुआ ऐसा कमाल…सरफराज के भाई मुशीर खान ने गजब ही कर दिया

रणजी ट्रॉफी में हरियाणा के खिलाफ मुंबई के ऑलराउंडर मुशीर खान ने शतक लगाने के बाद पारी में 6 विकेट लेने का कमाल भी कर दिखाया. Wed, 28 Oct 2026 19:19:00 +0530

  Videos
See all

ChakraView: ज्ञानेश कुमार दें इस्तीफा तो रद्द होगी राहुल की रैली? | #delhinews #chakraview #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-28T14:08:46+00:00

Akash Anand Bulandshahr Rally : मायावती को लेकर आकाश आनंद का बड़ा बयान! | Mayawati | BJP | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-28T14:15:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers