Responsive Scrollable Menu

टॉप-10 कंपनियों में 9 की वैल्यू ₹2.18 लाख करोड़ घटी:एयरटेल टॉप लूजर रही, इसकी वैल्यू ₹55,852 करोड़ घटी; HDFC बैंक का मार्केट कैप भी घटा

मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 9 की वैल्यू बीते हफ्ते के कारोबार में 2.18 लाख करोड़ रुपए घट गई। इस दौरान भारती एयरटेल की वैल्यू सबसे ज्यादा घटी है। एयरटेल का मार्केट कैप 55,852 करोड़ रुपए घटकर ₹10.71 लाख करोड़ पर आ गया है। HDFC बैंक की मार्केट वैल्यू ₹37,580 करोड़ घटकर ₹13.65 लाख करोड़ पर आ गई है। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 34,846 करोड़ रुपए घटकर ₹18.86 लाख करोड़ पर आ गया है। बीते हफ्ते सिर्फ हिंदुस्तान यूनिलीवर की वैल्यू बढ़ी इनके अलावा बजाज फाइनेंस, TCS, LIC, लार्सन एंड टुब्रो, SBI और ICICI बैंक का मर्केट कैप भी घटा है। बीते हफ्ते सिर्फ हिंदुस्तान यूनिलीवर की वैल्यू बढ़ी है। HUL का मार्केट कैप 5,462 करोड़ रुपए बढ़कर 5.49 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। देश की टॉप-10 कंपनियों में से 9 की वैल्यू ₹2.18 लाख करोड़ घटी सोर्स: BSE (23-27 फरवरी, 2026) शुक्रवार को सेंसेक्स 961 अंक गिरा था सेंसेक्स शुक्रवार 27 फरवरी को 961 अंक (1.17%) की गिरावट के साथ 81,287 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 318 अंकों की गिरावट रही। ये 25,179 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार में रियल्टी और ऑटो शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखा था। मार्केट कैपिटलाइजेशन क्या होता है? मार्केट कैप किसी भी कंपनी के टोटल आउटस्टैंडिंग शेयरों यानी वे सभी शेयर जो फिलहाल उसके शेयरहोल्डर्स के पास हैं, उनकी वैल्यू है। इसका कैलकुलेशन कंपनी के जारी शेयरों की कुल संख्या को उनकी कीमत से गुणा करके किया जाता है। इसे एक उदाहरण से समझें... मान लीजिए... कंपनी 'A' के 1 करोड़ शेयर मार्केट में लोगों ने खरीद रखे हैं। अगर एक शेयर की कीमत 20 रुपए है, तो कंपनी की मार्केट वैल्यू 1 करोड़ x 20 यानी 20 करोड़ रुपए होगी। कंपनियों की मार्केट वैल्यू शेयर की कीमतों के बढ़ने या घटने के चलते बढ़ता-घटता है। इसके और कई कारण हैं... मार्केट कैप के उतार-चढ़ाव का कंपनी और निवेशकों पर क्या प्रभाव पड़ता है? कंपनी पर असर : बड़ा मार्केट कैप कंपनी को मार्केट से फंड जुटाने, लोन लेने या अन्य कंपनी एक्वायर करने में मदद करता है। वहीं, छोटे या कम मार्केट कैप से कंपनी की फाइनेंशियल डिसीजन लेने की क्षमता कम हो जाती है। निवेशकों पर असर : मार्केट कैप बढ़ने से निवेशकों को डायरेक्ट फायदा होता है। क्योंकि उनके शेयरों की कीमत बढ़ जाती है। वही, गिरावट से नुकसान हो सकता है, जिससे निवेशक शेयर बेचने का फैसला ले सकते हैं। उदाहरण: अगर TCS का मार्केट कैप ₹12.43 लाख करोड़ से बढ़ता है, तो निवेशकों की संपत्ति बढ़ेगी, और कंपनी को भविष्य में निवेश के लिए ज्यादा पूंजी मिल सकती है। लेकिन अगर मार्केट कैप गिरता है तो इसका नुकसान हो सकता है।

Continue reading on the app

होली की मिठाइयां बनाते समय अपनाएं 5 टिप्स, सेहत को नहीं होगा नुकसान, त्योहार पर जमकर करेंगे एंजॉय

Tips To Make Healthy Holi Sweets: होली पर बाजार की मिलावटी मिठाइयों से बचने के लिए घर पर मिठाइयां बनाना सबसे सुरक्षित विकल्प है. डाइटिशियन की मानें तो आप घर पर हेल्दी स्वीट्स बना सकते हैं. आप चीनी के बजाय गुण, मैदा की जगह आटा जैसी चीजों से मिठाइयां बना सकते हैं. इससे आपकी सेहत भी ठीक रहेगी और मिठाइयों का आनंद भी ले सकेंगे.

Continue reading on the app

  Sports

वही टाइमिंग, वही पावर... नेट्स में दिखा 44 साल के धोनी का 'हेलीकॉप्टर अवतार', आईपीएल 2026 की तैयारी शुरू

Dhoni Chennai Practice: महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अगर अनुशासन और कड़ी मेहनत हो, तो उम्र सिर्फ एक आंकड़ा रह जाती है. 44 साल की उम्र में आईपीएल जैसे हाई-वोल्टेज टूर्नामेंट की तैयारी करना उनके अटूट क्रिकेट प्रेम को दर्शाता है. अब सबकी निगाहें आईपीएल 2026 के पहले मैच पर टिकी हैं, जहां एक बार फिर 'माही' का जादू मैदान पर दिखेगा. Sun, 1 Mar 2026 21:39:57 +0530

  Videos
See all

Israel Vs Iran War: Ali Khamenei की मौत की खबर के बाद Shia समुदाय में शोक | Iran News | America #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T16:41:26+00:00

Israel Iran Conflict: ईरान के कैसे है ताजा हालात? सुनिए #iranattack #iran #ytshorts #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T16:40:50+00:00

Arvind Kejriwal: 'कांग्रेस के भ्रष्टाचार से दिल्ली के लोग परेशान थे' #arvindkejriwal #shorts #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T16:38:17+00:00

US ने USS Abraham Lincoln Aircraft Carrier की फोटो जारी की | #ussabrahamlincoln #iranattack #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T16:36:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers