Responsive Scrollable Menu

लेटते ही पैरों में झनझनाहट? हो सकता है रेस्टलेस लेग्स सिंड्रोम

नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। रात का समय शरीर और दिमाग के आराम का होता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए यही समय सबसे ज्यादा बेचैनी लेकर आता है। जैसे ही वे बिस्तर पर लेटते हैं, पैरों में झनझनाहट, हल्की जलन और खिंचाव जैसी दिक्कतें शुरू होने लगती हैं। पैर हिलाने से थोड़ी देर राहत मिलती है, लेकिन रुकते ही फिर वही परेशानी शुरू हो जाती है। कई लोग इसे सामान्य थकान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह समस्या रेस्टलेस लेग्स सिंड्रोम हो सकती है।

विज्ञान के अनुसार, रेस्टलेस लेग्स सिंड्रोम का संबंध दिमाग और नसों से है। हमारे दिमाग में डोपामिन नामक रसायन मांसपेशियों की हरकत को नियंत्रित करने में मदद करता है। जब डोपामिन का संतुलन बिगड़ जाता है, तो शरीर की गतिविधियों पर असर पड़ता है। इसी वजह से पैरों को बार-बार हिलाने की इच्छा होती है। कुछ विशेषज्ञ इसे पार्किंसंस बीमारी से भी जोड़कर देखते हैं, क्योंकि इस बीमारी में भी डोपामिन की कमी पाई जाती है। हालांकि दोनों बीमारियां अलग हैं, लेकिन रासायनिक असंतुलन की भूमिका दोनों में महत्वपूर्ण मानी जाती है।

इस समस्या के पीछे सिर्फ डोपामिन ही नहीं, बल्कि आयरन की कमी भी एक बड़ा कारण हो सकती है। आयरन हमारे खून के लिए जरूरी है, लेकिन यह दिमाग के कामकाज में भी अहम भूमिका निभाता है। अगर शरीर में आयरन कम हो जाए, तो डोपामिन का संतुलन प्रभावित हो सकता है। गर्भावस्था के दौरान कुछ महिलाओं में यह समस्या अस्थायी रूप से देखी जाती है।

रेस्टलेस लेग्स सिंड्रोम के लक्षण अक्सर धीरे-धीरे शुरू होते हैं। शुरुआत में हल्की झनझनाहट या बेचैनी होती है। समय के साथ यह बढ़ सकती है। यह परेशानी आराम करते समय ज्यादा होती है। जैसे ही व्यक्ति लेटता है या लंबे समय तक बैठता है, लक्षण उभर आते हैं। चलने-फिरने या पैरों को हिलाने से कुछ समय के लिए राहत मिलती है, लेकिन रात के समय यह बीमारी ज्यादा गंभीर हो जाती है, जिससे नींद बार-बार टूटती है। नींद पूरी न होने से दिनभर थकान, चिड़चिड़ापन, और ध्यान की कमी महसूस हो सकती है।

डॉक्टर आमतौर पर लक्षणों के आधार पर इस स्थिति की पहचान करते हैं। खून की जांच कर आयरन का स्तर देखा जाता है। इलाज में जीवनशैली में बदलाव, नियमित व्यायाम, सोने का तय समय और कुछ मामलों में दवाइयों की मदद ली जाती है। कैफीन कम करना और सोने से पहले हल्का स्ट्रेच करना भी फायदेमंद हो सकता है।

--आईएएनएस

पीके/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

मिडिल ईस्ट तनाव : भारतीयों को एफआरआरओ से संपर्क की सलाह, कई देशों के लिए एडवाइजरी जारी

नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। मिडिल ईस्ट में जारी भीषण युद्ध के बीच भारतीय विदेश मंत्रालय (एमईए) ने रविवार को विदेशी नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। ताजा हालात की वजह से यात्रा योजनाओं में रुकावट से प्रभावित लोगों से वीजा एक्सटेंशन या रेगुलराइजेशन के लिए नजदीकी फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (एफआरआरओ) से संपर्क करने के लिए कहा गया।

एडवाइजरी में कहा गया, भारत में सभी विदेशी नागरिक, जिन्हें वेस्ट एशिया इलाके में चल रही घटनाओं की वजह से अपने ट्रैवल प्लान बदलने पड़े हैं और जिन्हें अपने वीजा को बढ़ाने या अपने स्टे को रेगुलर करने में मदद चाहिए, उनसे रिक्वेस्ट है कि वे सबसे पास के फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (एफआरआरओ) से संपर्क करें। संबंधित एफआरआरओ जरूरी औपचारिकताओं में मदद करेगा।

यह एडवाइजरी ऐसे समय में आई है, जब हाल के सैन्य स्ट्राइक और बढ़ते तनाव के बाद मिडिल ईस्ट में भूराजनीतिक स्थिति अस्थिर बनी हुई है, जिससे कई विजिटर्स और निवासियों के लिए इंटरनेशनल ट्रैवल और वीजा अरेंजमेंट्स पर असर पड़ा है।

भारत भी इस इलाके में अपने नागरिकों के लिए अलग से सेफ्टी और ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर रहा है। ईरान पर यूएस-इजरायल के स्ट्राइक के जवाब में, तेल अवीव में भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों से बहुत सावधानी बरतने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने, तय शेल्टर के पास रहने और इलाके की सुरक्षा स्थिति के बदलने पर स्थानीय न्यूज और आधिकारिक चैनलों से जानकारी लेते रहने की अपील की है।

दूतावास ने इमरजेंसी मदद के लिए 24/7 हेल्पलाइन भी जारी की है। ईरान में भारतीय नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे जहां तक ​​हो सके घर के अंदर रहें और गैर-जरूरी मूवमेंट से बचें।

अबू धाबी में भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी में लिखा, इलाके के मौजूदा हालात को देखते हुए, यूनाइटेड अरब अमीरात में सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे गैर-जरूरी यात्रा से बचें, पूरा ध्यान रखें, सतर्क रहें और यूएई अधिकारियों और दूतावास द्वारा जारी किए जाने वाले सुरक्षा गाइडलाइंस और एडवाइजरी का पालन करें।

भारतीय दूतावास ने लिखा, अबू धाबी में भारतीय दूतावास और दुबई में कॉन्सुलेट जनरल सामान्य तरीके से काम कर रहे हैं और जरूरत पड़ने पर अपडेट जारी करेंगे। किसी भी इमरजेंसी सवाल के लिए, यूएई में भारतीय नागरिक इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं, टोल फ्री नंबर 800-46342 और व्हाट्सएप नंबर +971543090571।

सीरिया में भारतीय दूतावास ने लिखा कि किसी भी इमरजेंसी सवाल के लिए, सीरिया में भारतीय नागरिक इस नंबर +963-993385973 पर संपर्क कर सकते हैं।

इराक में भारतीय दूतावास ने लिखा कि बगदाद में भारतीय दूतावास और एरबिल में भारत का कॉन्सुलेट जनरल सामान्य तरीके से काम कर रहा है और जरूरत पड़ने पर अपडेट जारी करेगा। किसी भी इमरजेंसी सवाल के लिए बगदाद में भारतीय नागरिक इन नंबरों, +964 771 651 1185 (इंग्लिश और हिंदी) और +964 770444 4899 (अरबी), पर संपर्क कर सकते हैं।

कतर में भारतीय दूतावास ने कहा कि हमारी एम्बेसी पहले की तरह काम कर रही है। एम्बेसी का 24x7 हेल्पलाइन नंबर 00974-55647502 है और किसी भी सवाल के लिए ईमेल सीओएनएसडॉटएटदीरेटएमईएडॉटजीओवीडॉटइन है।

फिलिस्तीन में भारतीय दूतावास ने कहा कि इमरजेंसी में, कृपया हमसे +970592916418 या आरईपीओएफएफआईसीएटदरेटएमईएडॉटजीओवीडॉटइन पर संपर्क करें। हम आगे किसी भी मार्गदर्शन के लिए आपकी मदद के लिए तैयार हैं।

सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी और हेल्पलाइन नंबर साझा किया गया है। रियाद में भारतीय एम्बेसी के इमरजेंसी संपर्क 24x7 हेल्पलाइन नंबर 00-966-11-4884697, 00-966-542126748 (सिर्फ व्हाट्सएप), 800 247 1234 (टोल-फ्री) और ईमेल: लीडब्ल्यूडॉटरियादएटदरेटएमईएडॉटजीओवीडॉटइन पर संपर्क करने के लिए कहा है।

--आईएएनएस

केके/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

RCB फैंस का इंतजार खत्म! 15 मार्च को Bengaluru के Chinnaswamy Stadium में जुटेगी पूरी टीम

कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के अध्यक्षवेंकटेश प्रसाद ने मंगलवार को भरोसा जताया कि 15 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) टीम के वहां एकत्रित होने से पहले एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सुरक्षा बढ़ाने का काम पूरा हो जाएगा। आरसीबी ने इससे पहले घोषणा की थी कि वे आईपीए 2026 के शुरुआती मैच सहित पांच लीग मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेंगे जिससे महीनों की अनिश्चितता खत्म हो गई।

प्रसाद ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हां, अब भी कुछ काम बाकी है और जहां तक ​​हमारा सवाल है यह उन समय सीमा के अंदर पूरा हो जाएगा जो हमने महेश्वर राव की अध्यक्षता वाली (राज्य द्वारा नियुक्त) विशेषज्ञ समिति को दी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने उन्हें जितना हो सका उतना संतुष्ट कर दिया है। वे यहां बार-बार बैठक कर रहे हैं। वे कल सुबह भी काम का जायजा लेने आए थे। आरसीबी के 15 मार्च को यहां एकत्रित होने की उम्मीद है।

Wed, 04 Mar 2026 10:16:54 +0530

  Videos
See all

Iran-Israel War Update: Tehran पर US-इजरायल का ताबड़तोड़ हमला | Trump | War | Ali Khamenei | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T04:36:25+00:00

Iran-Israel War Update: ईरान पर हमले को लेकर ट्रंप का बयान | Trump | War | Ali Khamenei | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T04:32:13+00:00

"प्रॉब्लम इनको मोदी जी से है" #deshnahijhuknedenge #amanchopra #iranisraelwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T04:30:59+00:00

Iran-Israel War Update: ईरान ने इजरायल के हमले को किया नाकाम | Breaking News | Khamenei | R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T04:39:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers