Responsive Scrollable Menu

मार्च 2026 में गुड़ी पड़वा कब है? जानें हिंदू नववर्ष का महत्व और पूजा विधि

Gudi Padwa 2026: चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर गुड़ी पड़वा का पर्व मनाया जाता है. इस दिन से ही चैत्र नवरात्र की शुरुआत होती है.

The post मार्च 2026 में गुड़ी पड़वा कब है? जानें हिंदू नववर्ष का महत्व और पूजा विधि appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

INDW vs AUSW: एलिसा हीली की कप्तानी पारी, विदाई मैच में ठोकी 158 रन की रिकॉर्ड पारी, ऑस्ट्रेलिया ने टांगे 409 रन

INDW vs AUSW: होबार्ट में आज जो हुआ, वो महिला वनडे क्रिकेट की यादगार शाम बन गया। एलिसा हीली ने अपने आखिरी वनडे में 98 गेंदों पर 158 रन ठोककर परीकथा जैसी विदाई ली। उनके साथ बेथ मूनी ने नाबाद 106 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 7 विकेट पर 409 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया।

हीली ने 27 चौके और 2 छक्के जड़े। ये उनकी आठवीं वनडे सेंचुरी थी और वो वनडे में दो बार 150+ स्कोर बनाने वाली दुनिया की छठी महिला और दूसरी ऑस्ट्रेलियाई बनीं। 95 गेंदों पर 150 रन पूरा कर उन्होंने दूसरा सबसे तेज 150 भी बनाया। ये ऑस्ट्रेलिया में महिला वनडे का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है और भारत के खिलाफ भी सबसे ऊंचा। अपने आखिरी वनडे में शतक जड़ने वाली वो जोहमारी लोगटेनबर्ग के बाद सिर्फ दूसरी महिला बनीं।

हीली ने विदाई मैच में खेली मैराथन पारी
मैच की शुरुआत दिलचस्प रही। भारत ने हीली को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। रेणुका सिंह ने पहली ही ओवर में मेडन डाली। लेकिन काश्वी गौतम पर पुल शॉट से हीली ने खाता खोला। रेणुका की एक एल्बीडब्ल्यू अपील डीआरएस में अंपायर कॉल निकली- वो लम्हा हीली के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। 49 गेंदों पर उन्होंने अर्धशतक पूरा किया।

वोल ने 62 रन ठोके
दूसरे छोर से जॉर्जिया वोल ने 52 गेंद में 62 रन ठोके। दोनों के बीच 104 रन की साझेदारी हुई। वोल को भी दो जीवनदान मिले, लेकिन स्नेह राणा की गेंद पर वो आउट हो गईं। इसके बाद हीली ने गियर बदल दिया। ऑफ साइड पर लगातार चौके, लॉन्ग ऑन पर स्लॉग स्वीप और डीप्टी शर्मा की गेंद सीधे डगआउट में। 79 गेंद में सेंचुरी और फिर सिर्फ 16 गेंद में 100 से 150 तक पहुंच गईं। हालांकि पिंडली में खिंचाव साफ दिख रहा था। 200 की उम्मीद लग रही थी, लेकिन स्नेह राणा की फुल टॉस पर अजीब रिवर्स पैडल की कोशिश में वो बोल्ड हो गईं। 13.3 ओवर बाकी थे।

मूनी ने शुरुआत धीमी की- 12 गेंद में सिर्फ 2 रन, लेकिन फिर 53 गेंद में पचासा और अगली 29 गेंद में दूसरा। 84 गेंद में 106* रन बनाकर उन्होंने दिखाया कि 360 डिग्री शॉट्स क्या होते हैं? आखिरी 40 गेंद में सिर्फ दो डॉट बॉल खेलीं। उनके साथ निकोला कैरी ने 15 गेंद में नाबाद 34 रन जोड़े। आखिरी ओवर में श्री चरणी से 22 रन निकले, जिसमें एक रिवर्स स्वीप पर छक्का भी शामिल था।

भारत की गेंदबाजी दिनभर जूझती रही। श्री चरणी 100+ रन देने वाली सिर्फ तीसरी भारतीय महिला बनीं। तीन गेंदबाजों ने 80 से ज्यादा रन दिए, जो भारतीय महिला वनडे इतिहास में पहली बार हुआ। मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया ने लेफ्ट-आर्म तेज गेंदबाज लूसी हैमिल्टन को डेब्यू कराया। होबार्ट की ये शाम हीली के नाम रही, एक ऐसा विदाई शो, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

Continue reading on the app

  Sports

इन तस्वीरों को अपनी नजरों में कैद कर लीजिए... बल्ले को चूमा, पत्नी को कॉल; गंभीर की शाबाशी, संजू सैमसन के 5 जादुई मोमेंट्स

1 मार्च 2026 की उस रात ने भारतीय क्रिकेट को एक ऐसा लम्हा दिया है, जिसे आने वाली पीढ़ियां मिसाल के तौर पर याद रखेंगी. यह सिर्फ एक जीत नहीं थी, बल्कि 11 साल के उपेक्षा, ट्रोलिंग और आंसुओं का हिसाब था. जब वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू ने वो विजयी छक्का जड़ा और 97 रनों पर नाबाद लौटे, तो कैमरे की नजरों ने कुछ ऐसे पल कैद किए जिन्होंने करोड़ों भारतीयों की आंखों को नम कर दिया. Mon, 2 Mar 2026 04:46:02 +0530

  Videos
See all

Israel-Iran War Live : इजरायल समेत ईरान का पूरे Arab में बड़ा हमला | Trump | Netanyahu | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T23:45:04+00:00

UAE हवाओं में बारूद, दहशत में लोग! #IsraelIranWar #MiddleEastConflict #WarUpdate #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T23:40:00+00:00

Iran-Ameica War News LIVE: अली ख़ामेनेई मारा गया LIVE | World War 3 | LIVE Attack | Big Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T23:37:37+00:00

Aar Paar with Amish Devgan: Israel Iran War | Khamenei | Netanyahu | India | PM Modi | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T23:42:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers