Responsive Scrollable Menu

कनिमोझी के विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना, डीएमके की दक्षिणी राज्यों में विस्तार की कोशिश

चेन्नई, 1 मार्च (आईएएनएस)। डीएमके ने शनिवार को संकेत दिया कि उप महासचिव और थूथुकुडी से सांसद कनिमोझी करुणानिधि के 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में तिरुचेंदूर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने की संभावना है। अगर इस बात की पुष्टि हो जाती है तो राज्यस्तरीय चुनावी राजनीति में उनकी वापसी का संकेत होगा। साथ ही, तमिलनाडु में सत्तारूढ़ पार्टी के जनाधार को मजबूत करने की कोशिश का भी संकेत है।

Continue reading on the app

पंजाबी मॉडल के शराब-सिगरेट पीने के VIDEO पर बवाल:चंडीगढ़ के निहंग बोले- माफी मांग, नहीं तो प्रसाद दे देंगे; युवती बोली-गलती हो गई

पंजाबी गीतों की मॉडल, ब्लॉगर और कंटेंट क्रिएटर पायल परम उर्फ परमजीत कौर का शराब और सिगरेट पीने के वीडियो पर बवाल मच गया है। उसके हाथ में हरि सिंह नलवा का टैटू बना है और उसी से वह शराब व सिगरेट पी रही है। वीडियो सामने आते ही चंडीगढ़ के रहने वाले निहंग सिंह जसदीप सिंह ने आपत्ति जताई। निहंग सिंह ने कहा कि 48 घंटे के अंदर श्री अकाल तख्त पर पेश हो। वहां देग (प्रसाद) करवाकर माफी मांग ले। नहीं तो सिंह इसे खुद प्रसाद दे देंगे। जसदीप सिंह ने कहा कि इसने हाथ में सिमरना (कड़ा) पहन रखा है। उसी हाथ में शराब की बोलत है। यह सिखी सिद्धांतों के खिलाफ काम कर रही है। इसके साथ ही यह संतों की फोटो के सामने कार में सिगरेट पी रही है। निहंग सिंह ने कहा- मेरा मैसेज इस बीबी तक पहुंचा दो, नहीं तो इसका हिसाब कर देंगे। मामला बढ़ना देख पायल परम ने पोस्ट डालकर माफी मांगी है। पंजाब मॉडल ने लिखा- इंसान गलतियां करता है और गलतियों से ही सीखता है। मेरी जिंदगी में मैंने भी बहुत सी गलतियां की हैं और हर गलती से कुछ न कुछ सीखा है। मैं आगे से कुछ ऐसा नहीं करूंगी। बता दें कि खुद को कंटेंट क्रिएटर दिखाने वाली पायल परम मोरिंडा के गांव धनौरी की रहने वाली है। सोशल मीडिया पर उसके लाखों फैंस हैं। इसके साथ ही उसने एक वीडियो बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के साथ रियलिटी शो बिग बॉस के सेट पर जाने का भी शेयर किया है। पायल परम ने सोशल मीडिया पर छोटे कपड़ों और अंग प्रदर्शन के भी वीडियो शेयर कर रखे हैं। इन सब पर निहंग सिंह आपत्ति जताई है। निहंग सिंह ने वीडियो में उठाए 3 पॉइंट्स पायल परम ने पोस्ट डाल मांगी माफी जानें क्या करती है पायल परम हरि सिंह नलवा कौन थे, जिनके टैटू पर आपत्ति सरदार हरि सिंह नलवा सिख साम्राज्य की सेना के सबसे महान और निडर कमांडर-इन-चीफ माने जाते हैं। वह महाराजा रणजीत सिंह के सबसे भरोसेमंद सेनापतियों में से एक थे और उन्हें बाघ मार और पंजाब का शेर के नाम से भी जाना जाता है। हरि सिंह नलवा ने अफगानों को 20 बार हराया था। इतिहासकार बताते हैं कि उनका खौफ इतना था कि अफगान माताएं अपने बच्चों को यह कहकर डराती थीं, “सो जा नहीं तो नलवा आ जाएगा”। नलवा ने ऐतिहासिक खैबर दर्रे को जीतकर उस रास्ते को बंद कर दिया, जहां से विदेशी हमलावर सदियों से भारत में प्रवेश करते थे। 1837 में जमरूद की लड़ाई के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हुए और शहीद हो गए। ॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… पंजाबी दंपती का दावा-गुरुद्वारा शीशगंज के बाहर हो रही बेअदबी:स्मोकिंग के वीडियो बनाए, वॉशरूम के बाहर बीड़ी दिखाई, बोले- टांगें तोड़ने की मिली धमकी पंजाब के एक सिख दंपती ने दिल्ली के गुरुद्वारा शीश गंज साहिब के बाहर बेअदबी का आरोप लगाया। दंपती ने इसके कई वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि गुरुद्वारा साहिब के वॉशरूम में बीड़ी-तंबाकू और सिगरेट का इस्तेमाल होता है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

'संजू ने रखी नींव, शिवम ने बनाया घर', वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में टीम इंडिया, चहके मिर्जापुर के क्रिकेट फैन्स

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के रोमांचक सुपर-8 मैच में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद टीम इंडिया के टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था. सेमीफाइनल का टिकट पक्का होते ही भारतीय क्रिकेट प्रेमियों ने राहत की सांस ली. वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन का स्कोर खड़ा किया था, लेकिन रनों का ये पहाड़ भी टीम इंडिया की बल्लेबाजी के आगे बौना साबित हुआ. आज की जीत के नायक संजू सैमसन रहे. उनका बल्ला खूब गरजा. लोकल 18 ने मिर्जापुर के क्रिकेट प्रेमियों से बात की. Mon, 2 Mar 2026 00:18:41 +0530

  Videos
See all

टाइगर के बाद अब चीतों की दहाड़ से गूंजेगा कूनो नेशनल पार्क | #mohanyadav | #viralvideo | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T00:40:00+00:00

AAJTAK 2 | WEATHER UPDATE | कहीं गर्मी, कहीं बारिश, आंधी तूफान का अलर्ट जारी! | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T00:35:00+00:00

Iran Israel Conflict Updates Live: भारतीयों के लिए जरुरी खबर | Iran Vs Israel |Ali Khamenei |PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T00:32:57+00:00

यरुशलम में मिसाइल अटैक के बाद सड़क का हाल! | #breakingnews | #iranisraelwar | #missileattacks #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T00:36:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers