Responsive Scrollable Menu

ईरान के खामेनेई के मारे जाने पर भारत में कहां-कहां प्रदर्शन, रमजान पर मातम में शिया मुसलमान

ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत का मातम भारत में भी मनाया जा रहा है। इजरायल और अमेरिका की संयुक्त कार्रवाई के खिलाफ जम्मू-कश्मीर में प्रदर्शन किए गए। इसके अलावा अन्य शिया बहुल इलाकों से भी प्रदर्शन की खबरें आ रही हैं।

Continue reading on the app

मध्य पूर्व में संघर्ष के चलते सैकड़ों उड़ाने रद्द,ये है एयर इंडिया की कैंसिल फ्लाइट की लिस्ट

Air India Flight Cancelled: इजरायल-अमेरिका के ईरान पर हमले के चलते कई देशों ने अपने एयर स्पेस को बंद कर दिया है. जिसका असर दुनियाभर की फ्लाइट्स पर पड़ा है. सबसे ज्यादा उड़ानें मध्य पूर्व के देशों की कैंसिल की गई है. जहां हजारों यात्री फंसे हुए हैं. एयर इंडिया ने भी शनिवार को अपनी कई फ्लाइट्स को रद्द कर दिया. उसके बाद रविवार को भी एयर इंडिया एयरलाइंस ने अपनी कई उड़ानों को कैंसिल किया है.

जिसमें यूरोप जाने वाली उड़ानों सहित कई फ्लाइट्स शामिल हैं. बता दें कि 28 फरवरी को इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर हमला कर दिया था. उसके बाद ईरान ने भी इजरायल समेत मध्य पूर्व के कई देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर मिसाइलें दागी. जिसके चलते इन देशों के एयरपोर्ट्स पर सैकड़ों यात्री फंस गए. 

मध्य पूर्व के हालातों को लेकर क्या बोली एयर इंडिया?

मध्य पूर्व के कई देशों में ईरान लगातार हमले कर रहा है. जिससे तमाम उड़ानें कैंसिल करनी पड़ी हैं. एयर इंडिया ने रविवार को कहा कि, "मध्य पूर्व में बदलती स्थिति पर कड़ी निगरानी और सावधानीपूर्वक आकलन के चलते हमें अपनी निर्धारित उड़ानों में और कटौती करनी पड़ी है, क्योंकि हमारे यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है."

एयर इंडिया ने कैंसिल की अपनी ये उड़ानें

AI131/ AI130: मुंबई-लंदन (हीथ्रो) / लंदन (हीथ्रो)-मुंबई

AI113/ AI118: दिल्ली-बर्मिंघम / बर्मिंघम-दिल्ली

AI155/ AI156: दिल्ली-एम्स्टर्डम / एम्स्टर्डम-दिल्लीAI151/ AI152: दिल्ली-ज़्यूरिख / ज़्यूरिख-दिल्ली

AI137 / AI138: दिल्ली-मिलान / मिलान-दिल्ली

AI153 / AI154: दिल्ली-वियना / वियना-दिल्ली

AI133 / AI132: बेंगलुरु-लंदन (हीथ्रो) / लंदन (हीथ्रो)-बेंगलुरु

AI157 / AI158: दिल्ली-कोपेनहेगन / कोपेनहेगन/दिल्ली

AI2017 / AI2018 और AI2015/AI2016: दिल्ली-लंदन (हीथ्रो) / लंदन (हीथ्रो)-दिल्ली

AI2029 / AI2030: दिल्ली-फ्रैंकफर्ट / फ्रैंकफर्ट/दिल्ली

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केरल के चार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों से खाड़ी देशों के लिए निर्धारित अधिकांश उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. हालांकि अधिकारियों ने यात्रियों को हवाई अड्डे पर पहुंचने से पहले उड़ान की स्थिति की जांच करने की सलाह जारी की है. फिर भी कई यात्री राज्य भर के हवाई अड्डों पर सेवाएं फिर से शुरू होने की उम्मीद में इंतजार करते रहे हैं. इससे पहले, खलीज टाइम्स ने बताया था कि खाड़ी और मध्य पूर्व क्षेत्र में तनाव बढ़ने के कारण रविवार को इस क्षेत्र में 700 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. दिन के दौरान यह संख्या बढ़ने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: Ali Khamenei Killed: बैठक तो एक बहाना था! ईरान को उलझाकर इजरायल खामेनेई को टार्गेट करने की कर रहा था तैयारी

इसके अलावा, दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी उड़ानें निलंबित हैं और अधिकारियों के अनुसार, एक ईरानी ड्रोन ने कथित तौर पर इस प्रमुख विमानन केंद्र को निशाना बनाया, जिससे टर्मिनल भवन में से एक को मामूली नुकसान पहुंचा और चार लोग घायल हो गए. फ्लाइटरडार24 के सुबह 9:25 बजे (IST) के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को दुबई एयरपोर्ट से आने-जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दीं. बता दें कि उड़ानों में यह व्यवधान शनिवार को ईरान पर अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद आया है, जिसके बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई की.

ये भी पढ़ें: Ali Khamenei killed: खामेनेई के बाद बेटे मोजतबा को चुना गया, ईरान का नया सुप्रीम लीडर बनाया

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup: टीम इंडिया की इतनी खराब फील्डिंग, छोड़े सबसे ज्यादा कैच, वेस्टइंडीज को दिए इतने जीवनदान

वेस्टइंडीज के खिलाफ सेमीफाइनल की जंग वाले मुकाबले में टीम इंडिया को हर मोर्चे पर दमदार प्रदर्शन करने की जरूरत थी लेकिन फील्डिंग के मामले में खिलाड़ियों ने निराश किया और कई जीवनदान विंडीज खिलाड़ियों को दिए. Sun, 01 Mar 2026 21:28:33 +0530

  Videos
See all

Iran America war Live Updates: ईरान का भीषण पलटवार | Ali Khamenei Died | US-Israel Strike | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T16:01:44+00:00

Iran Attack On Oman: ओमान में तेल टैंकरों पर ड्रोन अटैक से मचा हाहाकार | Iran Israel War | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T16:10:02+00:00

Iran Israel War Update: खामेनेई की मौत पर रो रहे भारतीय मुस्लिम | Viral Video #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T16:04:12+00:00

Iran Israel War: ईरान पर परमाणु हमला? | Khamenei Death | Alireza Arafi | R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T16:01:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers