Responsive Scrollable Menu

Rashmika-Vijay Wedding: उदयपुर में रचाई शादी, 1 मार्च को देशभर में मिठाइयों के ट्रक भेजेंगे; 16 मंदिरों में होगा अन्नदान

Rashmika Vijay Wedding: साउथ सिनेमा के पॉपुलर स्टार Vijay Deverakonda और नेशनल क्रश कही जाने वाली Rashmika Mandanna ने 26 फरवरी 2026 को शादी कर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर दी है। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं और फैंस लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। 

लेकिन विजय और रश्मिका ने अपनी शादी की खुशियों को सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि पूरे देश के फैंस के साथ इसे बांटने का अनोखा फैसला लिया है।

विरोश का फैंस को खास मैसेज

Vijay Rashmika Wedding Photos

विजय और रश्मिका ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा कि इस देश के लोग हमेशा उनकी जिंदगी और प्यार की कहानी का हिस्सा रहे हैं, इसलिए वे अपनी शादी की खुशी सबके साथ मनाना चाहते हैं। कपल ने कहा कि भारत में हर जश्न मिठाई और भोजन के साथ मनाया जाता है, इसी परंपरा को निभाते हुए वे 1 मार्च को देशभर में मिठाइयों से भरे ट्रक भेजेंगे। साथ ही कई मंदिरों में अन्नदान भी करेंगे। उन्होंने सभी से आशीर्वाद देने की अपील की है।

यह भी पढ़े - Rashmika Wedding: पालकी में हुई रश्मिका की शाही एंट्री! विजय देवरकोंडा संग शादी की UNSEEN तस्वीरों ने मचाया तहलका

इन राज्यों में पहुंचेगी मिठाई

Vijay Rashmika Wedding Photos

कपल दिल्ली, बिहार, तेलंगाना, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और पुडुचेरी में मिठाई भेजेगा। इन राज्यों के चुनिंदा शहरों में फैंस का मुंह मीठा कराया जाएगा।

यह भी पढ़े - Rashmika Vijay Wedding Jewellery: 10 महीने में तैयार हुई रश्मिका–विजय की शाही जूलरी, गहने देंखने पर ऐसा था कपल का रिएक्शन!

16 मंदिरों में होगा अन्नदान

Vijay Rashmika Wedding Photos

सिर्फ मिठाई ही नहीं, विजय और रश्मिका देश के कई मंदिरों में अन्नदान भी करेंगे। इनमें बेंगलुरु का शिवोहम शिव मंदिर, बेंगलुरु का श्री श्री कृष्ण बलराम मंदिर, बेंगलुरु का श्री रुक्मिणी मंदिर, अहमदाबाद का इस्कॉन मंदिर, जयपुर का गोविंद देव जी मंदिर और मैसूर का चामुंडेश्वरी मंदिर शामिल हैं।

कपल ने कहा कि वे सभी से आशीर्वाद चाहते हैं और चाहते हैं कि उनकी इस खुशी में पूरा देश शामिल हो।

यह भी पढ़े - Vijay Rashmika: शादी के बाद पहली बार एयरपोर्ट पर दिखे मिस्टर एंड मिसिज देवरकोंडा, हाथ जोड़कर फैंस को किया धन्यवाद; VIDEO

उदयपुर में हुई शाही शादी

Rashmika Mandanna wedding

दोनों की शादी 26 फरवरी को उदयपुर के लग्जरी होटल 'Mementos by ITC Hotels' में हुई। शादी बेहद निजी थी, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। शादी के बाद दोनों को उदयपुर एयरपोर्ट पर भी देखा गया, जहां उन्होंने फैंस को धन्यवाद किया।

यह भी पढ़े - Rashmika Vijay Wedding Look: मनीष मल्होत्रा और सब्यसाची नहीं! रश्मिका-विजय के शाही वेडिंग लुक के पीछे थी ये डिजाइनर!

फिल्मों से शुरू हुई थी दोस्ती

Vijay Rashmika Wedding Photos

विजय और रश्मिका ने साथ में ‘Geetha Govindam’ और ‘Dear Comrade’ जैसी फिल्मों में काम किया है। लंबे समय तक दोनों ने अपने रिश्ते को निजी रखा।

यह भी पढ़े - 'फैंस पूछते,भाभी कैसी है?: Virosh की शादी पर विजय के भाई आनंद ने किया मजेदार पोस्ट, रश्मिका के लिए लिखा इमोशनल नोट'

Continue reading on the app

शरीर पर लाल चकत्ते, खुजली का संकेत नहीं, इसे नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, ऐसे करें इससे बचाव

यदि शरीर पर अचानक लाल चकत्ते लगातार बढ़ रहे हों, फैल रहे हों या बार-बार हो रहे हों तो स्वयं उपचार करने के बजाय चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए. इसे साधारण एलर्जी ना समझे, यह लापरवाही आगे चलकर गंभीर समस्या का रूप ले सकती है. डॉ रास बिहारी तिवारी का कहना है कि समय पर पहचान, संतुलित आहार और नियमित दिनचर्या अपनाने से अधिकतर त्वचा समस्याओं को नियंत्रित किया जा सकता है.

Continue reading on the app

  Sports

रोवमैन पॉवेल ने वेस्टइंडीज के लिए रचा इतिहास, रोहित शर्मा के क्लब में हुए शामिल!

Rovman Powell create History: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में वेस्टइंडीज के रोवमैन पॉवेल ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. पॉवेल टी20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने निकोलस पूरन को पीछे छोड़ा है. Sun, 1 Mar 2026 22:13:07 +0530

  Videos
See all

Israel Iran War Latest Update: इजरायल ने खामेनेई के कंपाउंड की जारी की तस्वीर | Ali Khamenei | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T17:12:32+00:00

Iran-Israel War Breaking News: दुक्म पोर्ट पर दो ड्रोन से ईरान ने किया हमला ! | Khamenei Death #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T17:15:04+00:00

Iran Attack On Dubai Live | दुबई पर ईरान का बड़ा हमला | Israel Iran War News Update | Trump | UAE #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T17:10:53+00:00

Ye Bharat Ki Baat Hai : खामेनेई खल्लास...एर्दोगन का नंबर आ गया? | Israel Iran War | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T17:13:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers