MPESB Recruitment 2026: एमपी वनरक्षक एवं जेल प्रहरी पदों पर आवेदन स्टार्ट, जानें योग्यता
मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। वनरक्षक, क्षेत्र रक्षक, जेल प्रहरी और जेल सुपरिटेंडेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह भर्ती मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) द्वारा आयोजित की जा रही है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 14 मार्च 2026 निर्धारित है।
महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 28 फरवरी 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 14 मार्च 2026
- फॉर्म में संशोधन की तिथि: 28 फरवरी से 19 मार्च 2026
- परीक्षा संभावित तिथि: 7 अप्रैल 2026
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1679 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी:
- वनरक्षक – 728 पद
- क्षेत्र रक्षक – 169 पद
- जेल प्रहरी – 757 पद
- जेल सुपरिटेंडेंट – 25 पद
शैक्षिक योग्यता
वनरक्षक, क्षेत्र रक्षक एवं जेल प्रहरी पदों के लिए: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना आवश्यक।
जेल सुपरिटेंडेंट पद के लिए: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) अनिवार्य।
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: पदानुसार 18 या 21 वर्ष
- अधिकतम आयु: 33 वर्ष
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। कुछ पदों के लिए न्यूनतम शारीरिक लंबाई भी अनिवार्य है। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखें।
आवेदन शुल्क
- सामान्य एवं एमपी से बाहर के उम्मीदवार: ₹560
- SC/ST/OBC उम्मीदवार: ₹310
- पोर्टल शुल्क: ₹60 (अतिरिक्त)
शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक जानकारी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी ध्यानपूर्वक जांच लें।
- भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
JKSSB Constable Recruitment 2026: कॉन्स्टेबल के 600 से ज्यादा पदों पर आवेदन शुरू, इन स्टेप्स से करें अप्लाई
जम्मू और कश्मीर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। कॉन्स्टेबल के 600 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) द्वारा आयोजित की जा रही है, जिसके तहत कुल 669 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
आवेदन की अंतिम तिथि
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 02 मार्च 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट www.jkssb.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु इस प्रकार निर्धारित की गई है:
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 28, 30 एवं 40 वर्ष (वर्ग के अनुसार)
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
- सामान्य (UR) उम्मीदवार: ₹700
- SC/ST उम्मीदवार: ₹600
फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा:
- लिखित परीक्षा
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
- शारीरिक माप परीक्षण (PST)
- दस्तावेज सत्यापन
- लिखित परीक्षा में बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे।
- गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी।
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.jkssb.nic.inपर जाएं।
- होमपेज पर “Online Registration” लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक दर्ज करें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करने से पहले भरी गई जानकारी को ध्यान से जांच लें।
- भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi





















