Responsive Scrollable Menu

गर्मी का होने वाला है 'महा-विस्फोट', 125 साल का टूटेगा रिकॉर्ड, मार्च से मई तक 'लू' का टॉर्चर; IMD ने अभी ही दे दी चेतावनी

IMD Heatwave Alert: मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि 2026 में मार्च से मई के बीच देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से ज्यादा लू चलेगी. साथ ही तापमान नए रिकॉर्ड बना सकता है. मौसम विभाग के अनुसार यह गर्मी स्वास्थ्य, पानी और बिजली व्यवस्था पर बड़ा असर डाल सकती है. कई राज्यों में लंबे समय तक हीटवेव जैसी स्थिति बनी रहने की आशंका है.

Continue reading on the app

Iran Israel War: दुबई एयरपोर्ट से टकराया ईरानी ड्रोन, भारत की 450 उड़ानें रद्द; श्रीनगर और लखनऊ में खामेनेई की मौत का विरोध

Iran-Israel War: ईरान और इजराइल के बीच जारी सैन्य संघर्ष अब एक वैश्विक संकट का रूप ले चुका है। रविवार को लगातार दूसरे दिन अमेरिका और इजराइल के भीषण हवाई हमले जारी रहे, जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की पुष्टि हो गई है। इस घटना के बाद मध्य पूर्व में हालात बेकाबू हो गए हैं, जिसका सीधा असर अंतरराष्ट्रीय हवाई यातायात और वैश्विक सुरक्षा पर पड़ रहा है।

​दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला और बुर्ज खलीफा खाली
​रविवार सुबह दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक ईरानी ड्रोन के टकराने से भीषण धमाका हुआ, जिसमें 4 लोग घायल हो गए हैं। सुरक्षा कारणों से दुबई एयरपोर्ट और अल मकतूम एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन अगले आदेश तक रोक दिया गया है। एहतियात के तौर पर दुनिया की सबसे ऊंची इमारत 'बुर्ज खलीफा' को भी खाली करा लिया गया और उसकी लाइटें बंद कर दी गई हैं। यूएई, कतर, बहरीन और कुवैत जैसे देशों ने भी अस्थाई रूप से अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है।

​भारत की 450 उड़ानें रद्द; एयरपोर्ट्स पर यात्रियों का जमावड़ा
​भारतीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार, युद्ध के चलते एयरस्पेस बंद होने के कारण आज भारत की लगभग 450 उड़ानें रद्द हो सकती हैं। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्री पिछले 20 घंटों से फंसे हुए हैं, जबकि मुंबई और अमृतसर एयरपोर्ट पर भी यात्रियों ने पूरी रात स्टेशन पर ही गुजारी है। डीजीसीए ने भारतीय एयरलाइंस को 11 देशों के एयरस्पेस से बचने की सख्त सलाह दी है, जिससे लंदन, टोरंटो और शिकागो जाने वाली उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं।

​एयर इंडिया का फैसला और यात्रियों की परेशानी
​बिगड़ते सुरक्षा हालातों को देखते हुए एयर इंडिया ने मिडिल ईस्ट के सभी गंतव्यों के लिए अपनी उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। एयरलाइन ने यात्रियों को हो रही असुविधा के लिए खेद जताते हुए 24x7 कॉल सेंटर के माध्यम से सहायता की पेशकश की है। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइटों के अनुसार, सऊदी अरब के एयरस्पेस में प्रवेश करने वाली कई उड़ानों को सुरक्षा कारणों से वापस लौटने का फैसला करना पड़ा। इंडिगो और अन्य एयरलाइंस भी क्षेत्रीय अपडेट्स पर पैनी नजर रख रही हैं।

​ईरान और इजराइल में भारतीयों के लिए सख्त एडवाइजरी
​युद्ध की गंभीरता को देखते हुए भारत सरकार ने ईरान और इजराइल में रह रहे अपने नागरिकों के लिए सख्त सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। भारतीय दूतावास ने नागरिकों को गैर-जरूरी मूवमेंट से बचने, घरों के अंदर रहने और हर समय निकटतम 'तय शेल्टर' के संपर्क में रहने की सलाह दी है। आंकड़ों के मुताबिक, ईरान में 10,000 से ज्यादा और इजराइल में 41,000 से ज्यादा भारतीय नागरिक रह रहे हैं, जिनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना भारत सरकार की प्राथमिकता है।

​श्रीनगर और उत्तर प्रदेश में खामेनेई की मौत का विरोध
​अयातुल्ला खामेनेई की मौत की खबर फैलते ही भारत के कई हिस्सों में प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और उत्तर प्रदेश के लखनऊ में लोगों ने सड़कों पर उतरकर इजराइली हमलों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। लखनऊ में शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद ने खामेनेई की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक ऐसी महान हस्ती बताया जिसने कभी बड़ी ताकतों के सामने सिर नहीं झुकाया।

Continue reading on the app

  Sports

Sahibzada Farhan का तूफानी शतक भी गया बेकार, जीत के बाद भी T20 World Cup से बाहर हुआ Pakistan

टी20 विश्व कप में पाकिस्तान की उम्मीदें आखिरकार थम गईं। श्रीलंका पर जीत दर्ज करने के बावजूद टीम सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकी। मुकाबले के बाद कप्तान सलमान आगा ने साफ तौर पर स्वीकार किया कि पूरे टूर्नामेंट में बल्लेबाजी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही।

मौजूद जानकारी के अनुसार सुपर एट्स चरण में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों के तीन-तीन अंक रहे, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के आधार पर न्यूजीलैंड ने अंतिम चार में जगह बना ली। बता दें कि पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका को 147 रन या उससे कम पर रोकना जरूरी था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

श्रीलंका के खिलाफ मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 212 रन बनाए। ओपनर साहिबजादा फरहान ने शानदार 100 रन जड़े, जबकि फखर जमान ने 84 रन की आक्रामक पारी खेली। एक समय टीम 225 से ज्यादा के स्कोर की ओर बढ़ती दिख रही थी, लेकिन आखिरी दो ओवरों में रन गति थम गई और टीम 212/8 पर रुक गई।

कप्तान आगा ने मैच के बाद कहा कि अगर फरहान को थोड़ा और सहयोग मिलता तो स्थिति अलग हो सकती थी। उन्होंने माना कि मिडिल ऑर्डर की समस्या पिछले कुछ वर्षों से बनी हुई है और इस पर गंभीरता से काम करने की जरूरत है। गौरतलब है कि खराब फॉर्म के चलते बाबर आजम और साइम अयूब जैसे सीनियर बल्लेबाजों को इस अहम मुकाबले से बाहर रखा गया था।

श्रीलंका की ओर से कप्तान दासुन शनाका ने 31 गेंदों में नाबाद 76 रन बनाकर मुकाबला रोमांचक बना दिया। हालांकि उनकी टीम 207/6 तक ही पहुंच सकी। शनाका ने स्वीकार किया कि वह मैच खत्म कर सकते थे और अंतिम दो गेंदों पर छह रन की जरूरत थी। उन्होंने प्रशंसकों से माफी मांगते हुए कहा कि चोटों ने टीम की लय बिगाड़ी, खासकर वानिंदु हसरंगा और मथीशा पथिराना की कमी खली।

फरहान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, लेकिन उन्होंने भी निराशा जताई कि उनका शतक टीम को सेमीफाइनल तक नहीं ले जा सका। उन्होंने कहा कि घरेलू क्रिकेट ने उन्हें तेजी से और बड़े स्कोर बनाने की आदत दी है।

इस ग्रुप से इंग्लैंड पहले ही अपने तीनों सुपर एट मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना चुका था। पाकिस्तान के लिए यह अभियान कई सवाल छोड़ गया है, खासकर बल्लेबाजी क्रम और दबाव की स्थिति में प्रदर्शन को लेकर। अब टीम प्रबंधन को भविष्य की रणनीति पर गंभीर मंथन करना होगा।
Sun, 01 Mar 2026 22:35:02 +0530

  Videos
See all

Iran Vs Israel Breaking News: खामेनेई की मौत के बाद दिल्ली में ईरानी दूतावास में शोक का ऐलान #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T17:09:54+00:00

Iran Attack On Dubai Live | दुबई पर ईरान का बड़ा हमला | Israel Iran War News Update | Trump | UAE #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T17:10:53+00:00

Israel Iran War Latest Update: इजरायल ने खामेनेई के कंपाउंड की जारी की तस्वीर | Ali Khamenei | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T17:12:32+00:00

Ye Bharat Ki Baat Hai : खामेनेई खल्लास...एर्दोगन का नंबर आ गया? | Israel Iran War | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T17:13:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers