Responsive Scrollable Menu

न्यूजीलैंड विमेंस का क्लीन स्वीप:जिम्बाब्वे को 10 विकेट से तीसरा टी-20 हराया; 65 रन का टारगेट छठे ओवर में चेज किया

न्यूजीलैंड विमेंस क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे को 3-0 से टी-20 सीरीज हरा दी। रविवार को हैमिल्टन में पहले बैटिंग करते हुए जिम्बाब्वे विमेंस 64 रन ही बना सकी। न्यूजीलैंड ने महज 5.4 ओवर में बगैर विकेट गंवाए टारगेट हासिल कर लिया। जिम्बाब्वे ने पूरे 20 ओवर बैटिंग की सेडन पार्क स्टेडियम में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने 10 रन बनाने में ही 7 विकेट गंवा दिए। 4 प्लेयर्स खाता भी नहीं खोल सकीं, वहीं 2 खिलाड़ी 1-1 रन बनाकर आउट हुईं। आदेल जिमुनु ने फिर औद्रे माज्विशाया के साथ मिलकर टीम को 50 के पार पहुंचाया। जिमुनु 20 रन बनाकर आउट हुईं, उनके बाद कप्तान नोमवेले सिबांदा भी 4 ही रन बना सकीं। माज्विशाया ने 37 गेंद पर 20 रन बनाए और अपनी टीम को ऑलआउट नहीं होने दिया। टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 64 रन बनाए। नेन्सी पटेल को 3 विकेट न्यूजीलैंड के लिए गेंदबाजी में नेन्सी पटेल ने महज 8 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्होंने 2 ओवर मेडन भी फेंकी। जेस कर ने 6 रन देकर 2 विकेट लिए। अमीलिया कर और मैडी ग्रीन को 1-1 विकेट मिला। रोजमेरी मेयर, काइली नाइट और मोली पेनफोल्ड कोई विकेट नहीं ले सकीं। पावरप्ले में ही जीत गई न्यूजीलैंड विमेंस 65 रन का टारगेट न्यूजीलैंड ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में ही हासिल कर लिया। विकेटकीपर इजाबेल गैज 38 और इजी शार्प 18 रन बनाकर नॉटआउट लौटीं। जिम्बाब्वे ने 5 गेंदबाजों से बॉलिंग कराई, लेकिन किसी को भी विकेट नहीं मिला। आदेल जिमुनु सबसे महंगी रहीं, उन्होंने 1 ही ओवर में 23 रन खर्च कर दिए। नेन्सी पटेल प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। 5 मार्च से वनडे सीरीज न्यूजीलैंड ने पहला मैच 92 और दूसरा मैच 110 रन से जीता था। अब तीसरा मुकाबला जीतकर टीम ने 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया। 183 रन बनाने के साथ 4 विकेट लेने वालीं कप्तान अमीलिया कर प्लेयर ऑफ द सीरीज चुनी गईं। 5, 8 और 11 मार्च को डुनेडिन में दोनों टीमों के बीच 3 वनडे खेले जाएंगे। सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 3.30 बजे से शुरू होंगे। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें --------------------------------------------- स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… पाकिस्तान जीतकर भी टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर; श्रीलंका को 5 रन से हराया पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है। उसने शनिवार को अपने आखिरी सुपर-8 मैच में श्रीलंका को 5 रन से हराया, लेकिन टीम टॉप-4 में जगह नहीं बना सकी। इस नतीजे से न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच गई है। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

Holika Dahan 2026: होलिका की अग्नि के कितने फेरे हैं शुभ? जानें शास्त्रों में क्या है सही संख्या

होलिका दहन का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. इस दिन लोग विधि-विधान से अग्नि प्रज्वलित कर उसकी परिक्रमा करते हैं. लेकिन अक्सर सवाल उठता है कि होलिका की अग्नि के कितने फेरे शुभ माने गए हैं? आइए जानते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

एलिसा हिली की ऐतिहासिक शतकीय पारी से ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 185 रन से हराया, सीरीज में किया सूपड़ा साफ

Australia beat India in 3rd ODI Match: तीन वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हरा दिया. इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से सीरीज को अपने नाम किया. ऑस्ट्रेलिया की इस जीत में अपना आखिरी मैच खेल रहीं एलिसा हिली ने कमाल की शतकीय पारी खेली. Sun, 1 Mar 2026 16:33:33 +0530

  Videos
See all

Ayatollah Ali Khamenei Antim Yatra Live: अंतिम यात्रा पर खामेनेई | Ali Khamenei Killed | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T11:13:45+00:00

Iran Israel War Update: महायुद्ध की दिल दहला देने वाली तस्वीरें! N18G |Trump|Ali Khamenei |Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T11:15:01+00:00

Big Breaking on Iran New Supreme Leader LIVE: Ayatollah Arafi बने नए लीडर | Israel US Attack | War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T11:12:27+00:00

Iran Attack On US Base: ईरान ने US बेस पर दागी फतेह-2 मिसाइल | Trump | Iran Israel War | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T11:13:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers