भरी गर्मी में भी हरे-भरे रहेंगे ये पौधे, कम पानी में बढ़ाएंगे घर की खूबसूरती
उत्तर प्रदेश के बहराइच में गर्मियों के मौसम में भी घरों की खूबसूरती बढ़ाने वाले कई इनडोर पौधे लोगों को आकर्षित कर रहे है. खास बात यह है कि इन पौधों को बहुत कम पानी और देखरेख की जरूरत होती है. इनमें विष्णु कमल, लक्ष्मी कमल, जेड प्लांट, लकी बम्बू, करसूला और साइकुलस जैसे पौधे शामिल हैं, जो देखने में लगभग आर्टिफिशियल पौधों जैसे लगते हैं और घर, ऑफिस या मेन डोर की सजावट के लिए बेहतरीन माने जाते है. इन पौधों को धूप की ज्यादा जरूरत नहीं होती और दो-तीन दिन में थोड़ा पानी देने से ही यह लंबे समय तक हरे-भरे रहते है. बहराइच शहर में दूरसंचार कार्यालय के सामने स्थित नर्सरी में ये पौधे आसानी से मिल जाते है. जिनकी कीमत लगभग ₹100 से शुरू होकर ऊपर तक जाती है.
बाजार में खूब बिक रहा मिलावटी मावा और पनीर, असली है या नकली? ऐसे करें पहचान, आसान है तरीका
त्योहारों के मौसम में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच मावा और पनीर में मिलावट के मामले सामने आते हैं. खाद्य विभाग के अधिकारी अवधेश पाराशर ने बताया कि मावे में आमतौर पर स्टार्च और रिफाइंड तेल की मिलावट होती है, जबकि पनीर में मिल्क पाउडर और तेल मिलाया जाता है. असली मावा और पनीर की पहचान हाथ से रगड़ने, आयोडीन टेस्ट और स्पंजी बनावट से की जा सकती है. मिलावटी सामान की शिकायत के लिए 18001805535 पर कॉल करें या स्थानीय खाद्य विभाग कार्यालय से संपर्क करें.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18

















