Responsive Scrollable Menu

इजराइल-ईरान जंग, दुबई एयरपोर्ट से ईरानी ड्रोन टकराया, 4 घायल:भारत की 400+ फ्लाइट कैंसिल, श्रीनगर में खामेनेई की मौत का विरोध, दिल्ली-मुंबई एयरपोर्ट पर यात्रियों ने रात गुजारी

अमेरिका-इजराइल का ईरान पर रविवार को लगातार दूसरे दिन हमला जारी है। जंग के बीच मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से बिगड़ गए हैं। एयरस्पेस बंद होने का असर दुबई से लेकर भारत तक दिखाई दे रहा है। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन टकराया। घटना में 4 लोग घायल हुए हैं। भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु दुबई में फंसी हुई हैं। उनके पिता पीवी रमना ने बताया कि भारतीय दूतावास सिंधु की देखभाल कर रहा है और उनके लिए होटल में ठहरने की व्यवस्था की गई है। सिंधु के अलावा एक्ट्रेस सोनल चौहान भी दुंबई में फंसी हुई हैं। उन्होंने X पोस्ट में पीए मोदी से मदद मांगी है। इधर, दिल्ली में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 20 घंटे से यात्री अपनी फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में खामेनेई की मौत पर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। भारतीय एविएशन मिनिस्ट्री ने बताया आज बताया कि 28 फरवरी को घरेलू एयरलाइंस की 410 उड़ानें रद्द हुईं थीं। आज ये आंकड़ा 444 होने की संभावना है। देखिए देश-दुनिया की तस्वीरें… बुर्ज खलीफा को खाली कराया गया 28 फरवरी को दुबई की मशहूर इमारत बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला हुआ। एहतियातन बुर्ज खलीफा को खाली करा दिया गया और उसकी लाइट्स बंद कर दी गईं। हमले के बाद दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अल मकतूम एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन अगले आदेश तक रोक दिया गया। कई देशों ने अपना एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद कर दिया, जिससे दुनियाभर की फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। इंडिया ने घोषणा की है कि आज के लिए लंदन, टोरंटो, फ्रैंकफर्ट, पेरिस और शिकागो के लिए उसकी सभी निर्धारित उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। DGCA ने भी एयरलाइंस को 11 देशों के एयरस्पेस से बचने की सलाह दी है। यात्रियों को एयरपोर्ट न जाने और अपनी एयरलाइंस से ताजा जानकारी लेने की सलाह दी गई है। UAE, कतर, बहरीन और कुवैत ने कुछ समय के लिए अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया था, जिससे एयरलाइंस को सावधानी के तौर पर सर्विस कैंसिल, रीरूट या सस्पेंड करनी पड़ीं। एअर इंडिया बोला- हम नजर रख रहे हैं एअर इंडिया ने कहा कि हम अपने फ्लाइट ऑपरेशन के लिए सुरक्षा माहौल का आकलन करते रहेंगे और जरूरत के हिसाब से ऑपरेशन को पहले से एडजस्ट करेंगे। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, बोइंग 777 एयरक्राफ्ट से ऑपरेट की गई यह फ्लाइट पांच घंटे से ज्यादा समय तक हवा में रही और एयरलाइन ने सऊदी अरब के एयरस्पेस में आने पर वापस लौटने का फैसला किया। एयर इंडिया ने भी इस अचानक हुई स्थिति की वजह से यात्रियों को हुई परेशानी के लिए खेद जताया। इस बीच, इंडिगो ने कहा कि वह ईरान और उसके एयरस्पेस से जुड़े रीजनल अपडेट्स पर करीब से नजर रख रहा है। जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाएं…

Continue reading on the app

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत!

Iran’s Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei is dead!. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट के जरिए इस खबर की घोषणा की: “खामेनेई, इतिहास का सबसे क्रूर व्यक्ति, मारा गया! यह अमेरिका, इज़राइल और पूरी दुनिया के लिए न्याय है। ईरान की जनता को अपना देश वापस लेने का सबसे बड़ा मौका …

The post ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत! appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.

Continue reading on the app

  Sports

टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में कब और किससे भिड़ेगा भारत, नोट कर लें डेट

India vs England T20 World Cup 2026 Semi Final: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 5 मार्च को खेला जाएगा. Mon, 2 Mar 2026 05:01:02 +0530

  Videos
See all

Iran Israel Conflict Updates Live: भारतीयों के लिए जरुरी खबर | Iran Vs Israel |Ali Khamenei |PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T00:32:57+00:00

AAJTAK 2 | WEATHER UPDATE | कहीं गर्मी, कहीं बारिश, आंधी तूफान का अलर्ट जारी! | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T00:35:00+00:00

मशहूर डॉक्टर के घर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग | #panjab | #shorts | #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T00:35:40+00:00

यरुशलम में मिसाइल अटैक के बाद सड़क का हाल! | #breakingnews | #iranisraelwar | #missileattacks #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T00:36:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers