हवाई हमलों में खामेनेई सहित परिवार के कई सदस्यों की मौत, ईरान में 40 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित
ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद अब उनके परिवार के कई सदस्यों के भी मारे जाने की खबर सामने आई है. ईरानी सरकारी मीडिया के हवाले से बताया गया है कि इजराइल और अमेरिका के संयुक्त हवाई हमलों में खामेनेई की बेटी, दामाद, बहू, पोती और अन्य करीबी रिश्तेदारों की भी मौत हो गई. हालांकि शुरुआती दौर में इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी, लेकिन बाद में ईरानी मीडिया ने इन खबरों की पुष्टि कर दी.
1 स्थान, टीमें 2... भारत या वेस्टइंडीज किसकी होगी सेमीफाइनल में एंट्री, कौन इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड को करेगा ज्वाइंन
India vs West Indies: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने समापन की ओर आ गया है. आज यानी 1 मार्च को सुपर-8 के दो मुकाबले खेले जाएंगे. इससे पहले ही इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है. अब सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम कौन सी होगी, उसका फैसला आज हो जाएगा. भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज शाम 7 बजे से होने वाले मुकाबले की विजेता टीम सेमीफाइनल में अपना टिकट पक्का कर लेगी. अब वो भारत होगा या वेस्टइंडीज आइए जानते हैं.
भारत को मिल सकता है सेमीफाइनल का टिकट
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर सकती है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 30 टी20 मैच खेले गए हैं. इसमें भारत ने 19 और वेस्टइंडीज ने 10 मैच जीते हैं. इन आंकड़ों पर भी नजर डालें तो भारत का पलड़ा भारी है.
इसके साथ ही भारतीय टीम अपने घर पर खेल रही है. वो यहां की पिचों और परिस्थितियों से ज्यादा अच्छी तरह से वाखिफ है. टीम इंडिया के पास फैंस का भी समर्थन होने वाला है. भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 से लेकर टी20 वर्ल्ड कप के 2026 तक लगातार 12 मुकाबलों में अनबिटन रही थी.
ऐसे में टीम इंडिया को हराना वेस्टइंडीज के लिए मुश्किल होगा. भारत ने ग्रुप स्टेज के सभी चारों मैच जीते थे. इसके बाद सुपर-8 के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने उनका विजय रथ रोक दिया था. अब टीम इंडिया वेस्टइंडीज पर जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की करना चाहेगी.
All to play for! ????#TeamIndia is raring to go in our final contest of the Super 8 stage ????????#T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvWI pic.twitter.com/vb0YW8cXAv
— BCCI (@BCCI) February 28, 2026
वेस्टइंडीज के पास भी होगा सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका
शाई होप की कप्तानी वाली वेस्टइंडीज के पास भी सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका होगा. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में वेस्टइंडीज ने भारत के साथ 4 मैच खेले हैं. इस दौरान वेस्टइंडीज को 3 मैच जीते हैं. इन आंकड़ों पर अगर वेस्टइंडीज विश्वास करे तो वो सेमीफाइनल में जगह बना सकती है.
Three of the final four are in, but who will claim the last #T20WorldCup semi-final spot?
— ICC (@ICC) March 1, 2026
More ???? https://t.co/DAEHvrePfd pic.twitter.com/ZYL0bUxFro
इस टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज की टीम ने लगातार 5 जीत दर्ज की थी. वो ग्रुप स्टेज में अनबिटन रही, इसके बाद सुपर-8 के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे को हराया और साउथ अफ्रीका ने उसका विजय रथ रोका. अब वो भारत के खिलाफ दोबारा पटरी पर लौटकर सेमीफाइनल का टिकट पाना चाहेगी.
ये भी पढ़ें : IND vs WI: आज होगा टीम इंडिया की किस्मत का फैसला, भारत या वेस्टइंडीज कौन बनाएगा सेमीफाइनल में जगह, जानिए मैच की डिटेल्स
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation

















.jpg)




