IND vs WI: आज होगा टीम इंडिया की किस्मत का फैसला, भारत या वेस्टइंडीज कौन बनाएगा सेमीफाइनल में जगह, जानिए मैच की डिटेल्स
IND vs WI: आज यानी 1 मार्च (रविवार) को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 52वां मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा. ये मैच शाम 7:00 बजे से शुरू होगा, जबकि इसका टॉस 6:30 होगा. इस मैच में भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव और वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप दोनों जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाना चाहेंगे.
इस मैच को जीत टीम जीतेगी वो सेमीफाइनल में इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड को चौथी टीम के रूप में ज्वाइंन करेगी. ऐसे में ये मैच भारत और वेस्टइंडीज के लिए किसी क्वार्टरफाइनल से कम नहीं है. तो आइए इस मैच की पिच और वेदर रिपोर्ट के साथ हेड टू हेड रिकॉर्ड्स और संभावित प्लेइंग-11 के बारे में जानते हैं.
आज के मैच की डिटेल्स
- किसके बीच : इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज, 52वां मैच, सुपर-8 ग्रुप 1
- कब: 1 मार्च, रविवार शाम 7 बजे
- कहां: ईडन गार्डन्स, कोलकाता
Maximum Mode meets knockout pressure. ????
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 28, 2026
Two of the tournament’s fiercest power-hitters collide in a high-intensity battle for a place in the semi-finals ????
Who will seal the semi final berth?
ICC Men’s #T20WorldCup SUPER 8 ???? #INDvWI | SUN, 1 MAR, 6 PM pic.twitter.com/7KhKMYmsPF
पिच रिपोर्ट
कोलकाता के ईडन गार्डन की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार रहती है. इस मैदान की पिच पर तेज गाति से उछाल के साथ बल्ले पर बॉल आती है, जिससे रन बनाना आसान हो जाता है. इस मैदान की आउटफील्ड भी काफी तेज है. यहां पर तेज गेंदबाजी को नई बॉल से मदद मिलती है, जबकि गेंद पुरानी होने के बाद स्पिनर्स भी एक्शन में आते हैं.
A FLAT PITCH AT EDEN GARDENS FOR INDIA vs WEST INDIES MATCH. [????: CricSubhayan] pic.twitter.com/R9hUgvtsg0
— Johns. (@CricCrazyJohns) February 28, 2026
इस पिच का औसत स्कोर 180-185 के बीच है. इस पिच पर 200 का आंकड़ा भी कई बार पारी हुई है. ईडन गार्डन पर कुल 8 टी-20 मुकाबले भारतीय क्रिकेट टीम ने खेले हैं. यहां पर भारत को सिर्फ एक मुकाबले में हार मिली है.
वेदर रिपोर्ट
भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले इस मैच में बारिश का साया नहीं है. फैंस को पूरा मैच देखने के लिए मिलने वाला है. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, दिन में तापमान 34 डिग्री रहेगा. वहीं रात में 25 डिग्री हो जाएगा. यहां पर ह्यूमिडिटी 45 फीसदी रहने वाली है. कोलकाता में 13 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के भी आसार हैं.
भारत-वेस्टइंडीज हेड टू हेड
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 30 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले हुए हैं. भारत ने 19 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि वेस्टइंडीज को 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. इस दौरान 1 मैच बेनतीजा भी रहा है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक टी20 वर्ल्ड कप में 4 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान टीम इंडिया 1 मैच में जीत मिली है, जबकि वेस्टइंडीज की टीम ने 3 मैच जीते हैं.
भारत और वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग-11
भारत - संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.
वेस्टइंडीज - ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड/अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ.
ये भी पढ़ें : PAK vs SL: जीतकर भी हारा पाकिस्तान, टूटा सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना, न्यूजीलैंड ने मारी बाजी
Ali Khamenei killed: खामेनेई की मौत की खबर पढ़ते-पढ़ते लाइव टीवी पर रो पड़ीं एंकर, सामने आया वीडियो
Ali Khamenei killed: ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत की खबरों के बीच एक भावुक कर देने वाला वीडियो सामने आया है. बताया जा रहा है कि यह घटना ईरान के सरकारी टीवी चैनल पर लाइव प्रसारण के दौरान हुई. महिला एंकर जब खामेनेई के निधन से जुड़ा आधिकारिक बयान पढ़ रही थीं, तभी उनकी आवाज भर्रा गई और वे खुद को संभाल नहीं पाईं.
सामने आया वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि खबर पढ़ते समय उनकी आंखों में आंसू आ गए और कुछ पल के लिए वे रुक गईं. स्टूडियो में माहौल बेहद गंभीर और भावुक नजर आया. माना जा रहा है कि एंकर खामेनेई को एक मजबूत और प्रभावशाली नेता मानती थीं, जिन्होंने लंबे समय तक देश का नेतृत्व किया.
????????
— عاجل السعودية (@3ajel_ksa) March 1, 2026
التلفزيون الإيراني الرسمي يعلن مقتل المرشد علي خامنئي. pic.twitter.com/qXK7WxIHDr
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कई लोग इसे ईरान में गहरे शोक और भावनात्मक माहौल का प्रतीक बता रहे हैं. खामेनेई की मौत की खबर के बाद पूरे देश में अनिश्चितता और चिंता का माहौल बना हुआ है.
खामेनेई के दामाद-बेटी और पोते-पोती की भी मौत
फार्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक इजराइल और अमेरिकी हमले में खामेनेई की बेटी, दामाद, पोते और पोती की हत्या हो गई है. बता दें कि ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की कुल 6 बच्चे हैं. उनमें 3 बेटे और 3 बेटियां हैं.
यह भी पढ़ें- खामेनेई की मौत के खबर के बाद तेहरान में क्यों मनाया जा रहा जश्न? जानें वजह
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation

















.jpg)



