PV Sindhu: मुश्किलों में फंसी भारतीय शटलर पीवी सिंधु, यूएस-इजराइल, ईरान अटैक के बीच जान पर बनी बात
पीवी सिंधु ने मुश्किल में मांग मदद
उन्होंने आगे लिखा, 'जो भी मैसेज कर रहे हैं और चेक इन कर रहे हैं, उनका धन्यवाद, यह सच में बहुत मायने रखता है. मैं अभी सुरक्षित हूं, अपनी टीम के साथ दुबई में फंसी हुई हूं और हम ठीक हैं क्योंकि ईरान के साथ युद्ध को लेकर हालात लगातार बदल रहे हैं. एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मची हुई है, कई परिवार फंसे हुए हैं और इंतजार कर रहे हैं कि हम इससे जल्द ही निकल जाएं. ऐसे पल आपको याद दिलाते हैं कि आम जिदगी कितनी नाजुक है. इससे प्रभावित सभी लोगों की सुरक्षा और शांति के लिए प्रार्थना कर रही हूं'.
It’s hard to process what’s unfolding right now. Hearing the interceptions overhead and seeing how quickly everything has escalated is honestly terrifying. So many disturbing videos are coming to light, and this is sadly the reality of what is happening. Dubai is a city I deeply…
— Pvsindhu (@Pvsindhu1) February 28, 2026
जानिए कैसे मिली सिंधु को सुरक्षित रहने में मदद
पीवी सिंधु ने अब से कुछ ही मिनट पहले मदद मिलने की पुष्टि की है. उन्होंने एक्स पर लिखा, 'यह मुश्किल बढ़ती जा रही है और हालात हर घंटे और डरावने होते जा रहे हैं. कुछ घंटे पहले, एयरपोर्ट पर हम जहां छिपे हुए थे, उसके पास एक धमाका हुआ. मेरे कोच को जल्दी से उस जगह से भागना पड़ा क्योंकि वह धुएं और मलबे के सबसे करीब थे. यह हम सभी के लिए बहुत टेंशन वाला और डरावना पल था.
The ordeal continues to unfold, and the situation is becoming more frightening by the hour.
— Pvsindhu (@Pvsindhu1) March 1, 2026
A few hours ago, there was an explosion close to where we were holed up at the airport. My coach had to quickly run out of the area as he was closest to the smoke and debris. It was an… https://t.co/ZdNtuALk0P
हम सब अब सुरक्षित हैं और दुबई एयरपोर्ट के स्टाफ और दुबई अथॉरिटीज की लगातार कोशिशों की वजह से हमें ज़्यादा सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है. दुबई में इंडियन हाई कमीशन को भी उनके जबरदस्त सपोर्ट और हमें सुरक्षित रखने में लगातार मदद के लिए खास धन्यवाद'.
T20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका से 5 रन से जीतकर भी बाहर हुई पाकिस्तान की टीम, कप्तान दसुन शनाका बने विलेन
पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। पल्लेकेले में खेले गए एक रोमांचक मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 रनों से हरा तो दिया, लेकिन यह जीत उसके किसी काम नहीं आई। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को जो समीकरण साधने थे, वे श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका की एक …
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Mp Breaking News




















