Responsive Scrollable Menu

पीएनबी शाखा में 35 करोड़ रुपए के गबन से खाताधारकों में चिंता का माहौल, बैंक ने दिया पैसा सुरक्षित होने का भरोसा

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के पाई-1 सेक्टर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की एक शाखा में कथित वित्तीय घोटाले की खबर सामने आने के बाद खाताधारकों के बीच चिंता बढ़ गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस मामले में 35 करोड़ रुपये से अधिक की अनियमितता की आशंका जताई जा रही है। खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्राहक शाखा पहुंचने लगे और अपनी जमा पूंजी को लेकर सवाल उठाने लगे। कई खाताधारकों का कहना है कि उनकी एफडी और खातों में जमा रकम अचानक गायब दिखाई दे रही है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

इस बीच, न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में पंजाब नेशनल बैंक के चीफ मैनेजर राजेश निगम ने भरोसा दिलाया कि सभी का पैसा मिलेगा और मामले की जांच की जा रही है।

आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने कहा, जिसका भी पैसा बैंक में है, मिलेगा। बैंक में चेकिंग चल रही है और पैसा सबको मिल रहा है।

लोगों के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रोसेस चल रहा है, सबका पैसा मिलेगा। आगे उन्होंने कहा कि बहुत बड़ा बैंक है। किसी को कोई नुकसान नहीं होगा।

हालांकि बैंक मैनेजर ने मामले के बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इस बारे में मैं कुछ बता नहीं सकता। मुझे कुछ समय दीजिए।

आगे इस सवाल पर कि सिर्फ यही ब्रांच है या और भी ब्रांचों के साथ ऐसा हुआ है? उन्होंने कहा कि सिर्फ इसी ब्रांच में ऐसा हुआ है।

इस दौरान, ब्रांच पर आए कई खाताधारकों ने आईएएनएस से बात की और अपनी समस्या बताई। अमरपाल नाम के एक खाताधारक ने कहा, मेरा पंजाब नेशनल बैंक में 80 लाख की तीन एफडी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरा पूरा एफडी क्लोजर करके खा गए और पता अब चल रहा है।

उन्होंने बताया कि हमने इसकी तहरीर थाने में भी दी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। बैंक वाले गुमराह कर रहे हैं कि 10-15 दिन में आ जाएगा। हमने तो ये सोच कर एफडी की थी कि सरकारी बैंक है, सेफ रहेगा, लेकिन जब ये खा गए तो पैसा सेफ है कहां। उन्होंने कहा कि हम राज्य सरकार और केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि हमारा पैसा जल्द से जल्द हमारे अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाए।

वहीं, बृजेश कुमार नाम के एक ग्राहक ने आईएएनएस को बताया कि मेरा बैंक में 1.18 करोड़ रुपए थे, और कल हम पैसे निकालने के लिए आए तो पता चला कि हमारे अकाउंट से बैलेंस ही खत्म है। जीरो बैलेंस है।

उन्होंने कहा कि मैनेजर ने कहा है कि दीवाली से पहले तक पैसा मिल जाएगा, लेकिन हमें कोई उम्मीद नहीं लग रही है।

इसके अलावा, बीना नाम की एक महिला खाताधारक ने आईएएनएस से कहा, हमने सरकारी बैंक समझ कर पैसा जमा किया था, लेकिन हमें क्या पता था कि ऐसा हो जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि बैंक वाले कह रहे हैं कि आप एक अप्लीकेशन लिख कर दे दो, पैसा मिल जाएगा, लेकिन कब तक मिलेगा कोई पता नहीं।

फिलहाल बैंक प्रबंधन द्वारा ग्राहकों को लगातार भरोसा दिलाया जा रहा है कि उनकी जमा राशि सुरक्षित है और जांच पूरी होने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। वहीं खाताधारक अपनी मेहनत की कमाई जल्द वापस मिलने की उम्मीद के साथ जांच के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

गुरुग्राम में Uber ड्राइवर पर महिला को धमकाने का आरोप, ₹625 के किराए पर हुआ विवाद; कंपनी ने किया ड्राइवर का एकाउंट ब्लॉक

Gurugram News: दिल्ली एयरपोर्ट से गुरुग्राम पहुंची एक महिला ने Uber कैब ड्राइवर पर बदसलूकी करने, जबरन ज्यादा किराया वसूलने की कोशिश करने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने सोशल मीडिया X पर अपनी आपबीती साझा की, जिसके बाद Uber और पुलिस की प्रतिक्रिया सामने आई है।

महिला के मुताबिक, वह दिल्ली एयरपोर्ट से गुरुग्राम स्थित अपने घर जाने के लिए Uber कैब में सवार हुई थी। Uber ऐप पर यात्रा का किराया करीब 625 रुपये दिखाया गया था। लेकिन सफर खत्म होने के बाद ड्राइवर ने कथित तौर पर रैपिडो ऐप का स्क्रीनशॉट दिखाकर 1,479 रुपये की मांग की।

महिला का कहना है कि उसने ड्राइवर को बताया कि उसने Uber कैब बुक की थी और ऐप पर किराया 625 रुपये ही दिखाया गया था। इसके बावजूद ड्राइवर ने कथित तौर पर ज्यादा पैसे देने का दबाव बनाया। महिला ने ऐप पर दिखाया गया किराया चुका दिया, लेकिन इसके बाद विवाद बढ़ गया।

ड्राइवर ने की बदतमीजी

महिला ने आरोप लगाया कि ड्राइवर ने गाड़ी लॉक कर दी और 1,479 रुपये दिए बिना उसका सामान निकालने से रोक दिया। जब उसने अपना सामान निकालने की कोशिश की, तो ड्राइवर ने कथित तौर पर उसका हाथ पकड़ लिया और सामान निकालने से रोकने के लिए खिड़की बंद कर दी।

ड्राइवर ने किया पीछा  

महिला के मुताबिक, किसी तरह वह अपना सामान लेकर घर के अंदर जाने लगी, लेकिन ड्राइवर ने उसका पीछा किया। आरोप है कि उसने घर का गेट जबरन खोलने की कोशिश की, गाली-गलौज की और महिला को घर के अंदर जाने से रोकने का प्रयास किया। महिला का कहना है कि जब वह घर के अंदर पहुंचकर दरवाजा बंद कर चुकी थी, तब भी ड्राइवर कथित तौर पर गेट पर चढ़ने लगा और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा।

तड़के सुबह हुई घटना

महिला के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 4 बजकर 45 मिनट पर हुई। उसने सोशल मीडिया पोस्ट X में यह भी कहा कि घटना के बाद Uber के सेफ्टी सपोर्ट से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसे ऐप पर सेफ्टी सपोर्ट का विकल्प नहीं मिला।

सोशल मीडिया पोस्ट के बाद Uber और पुलिस की प्रतिक्रिया

महिला की पोस्ट के बाद Uber की ओर से जवाब दिया गया। महिला द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, कंपनी ने संबंधित ड्राइवर का एकाउंट ब्लॉक करने की बात कही है। वहीं, पुलिस की ओर से भी महिला से घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी मांगी गई है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई किए जाने की बात कही है। फिलहाल, महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और पुलिस जांच के निष्कर्ष सामने आना बाकी है। अब देखना होगा कि पुलिस की जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है।

Continue reading on the app

  Sports

क्या है संजू सैमसन के ‘मास्टरस्ट्रोक’ के पीछे की कहानी? अभिषेक शर्मा ने बताया वैभव सूर्यवंशी की ओपनिंग का राज़

संजू सैमसन ने तीसरे टी20 में अपनी ओपनिंग छोड़ी और वैभव सूर्यवंशी को बैटिंग ऑर्डर में ऊपर भेजा गया. इसके पीछे की वजह अभिषेक शर्मा ने बताया. Wed, 28 Oct 2026 17:21:52 +0530

  Videos
See all

चक्रवात से बड़ा खतरा, तूफानी हवाओं ने मचाई तबाही....| Cyclone Arnab | Andhra Pradesh | Odisha #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-28T12:39:35+00:00

PM Modi on Congress : कांग्रेस की हार पर PM मोदी का तंज, कहा- MLC के चुनाव बैलट पेपर पर कराए गए | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-28T12:45:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers