Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Mausam: 1 मार्च को बदला मौसम का मिजाज, अगले 5 दिनों में उत्तर भारत में तापमान 4-5 डिग्री तक बढ़ेगा; इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: रविवार 1 मार्च की सुबह देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का अलग रंग देखने को मिल रहा है. उत्तर और मध्य भारत में सुबह हल्की ठंड महसूस हो रही है, लेकिन धूप निकलते ही तापमान तेजी से बढ़ने के संकेत हैं. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के ताजा अपडेट के अनुसार, अगले पांच दिनों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. तो आइए नजर डालते हैं आज और आने वाले दिनों के वेदर रिपोर्ट पर.

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

दिल्ली-एनसीआर और आसपास के मैदानी इलाकों में सुबह मौसम साफ है. आज यहां अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री और न्यूनतम 14 से 16 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास बढ़ेगा, जबकि सुबह हल्की ठंडी हवा राहत दे रही है. मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि यह गर्मी की शुरुआती दस्तक है, जो होलिका दहन तक साफ दिखाई देगी.

इन राज्यों में बारिश के आसार

IMD के अनुसार, देश के कई हिस्सों में बादलों की सक्रियता बनी हुई है. 1 से 3 मार्च के बीच उत्तराखंड, केरल, कर्नाटक, सिक्किम, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. पूर्वोत्तर राज्यों में भी अच्छी बारिश हो सकती है. वहीं दक्षिण भारत के तटीय इलाकों, खासकर तमिलनाडु में तेज बारिश और गरज के साथ बौछारों का अलर्ट जारी किया गया है. समुद्र में ऊंची लहरों की चेतावनी दी गई है और मछुआरों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक यह बदलाव नमी वाली हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के संयुक्त असर से हो रहा है. 4 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है, जिससे 4 से 6 मार्च के बीच हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी संभव है.

कुल मिलाकर, मार्च की शुरुआत में देश दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा है- एक तरफ बढ़ती गर्मी और दूसरी ओर बारिश का असर. आने वाले दिनों में यह बदलाव और स्पष्ट होगा.

यह भी पढ़ें- kal ka Mausam: होली से पहले बदलेगा मौसम का मिजाज, 7 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Continue reading on the app

Breaking News Today Live Updates: पीएम मोदी का आज तमिलनाडु और पुडुचेरी दौरा, 2700 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

Breaking News Today Live Updates: आज 01 मार्च 2026 और दिन रविवार है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत से ठंड की विदाई लगभग हो चुकी है. दिन के तापमान के साथ अब रात के तापमान में भी तेजी देखने को मिल रही है. दिन और रात के तापमान में उछाल के साथ ही लोगों ने पंखा चलाना शुरू कर दिया है. दिल्ली का तापमान 33 डिग्री पहुंच गया है. इस बीच मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में बारिश का अनुमान लगाया है. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होगी.

वहीं पीएम मोदी आज दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु के दौरे पर जाएंगे. इस दौरान पीएम मोदी पुडुचेरी भी जाएंगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह करीब पौने बारह बजे पुडुचेरी में 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. साथ ही कई नई परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे.

उधर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज दिल्ली के जंतर मंतर एक सभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान उनके साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता नेता मौजूद रहेंगे. वहीं बीजेपी आज से पश्चिम बंगाल में 5000 किलोमीटर लंबी ‘परिवर्तन यात्रा’ की शुरुआत करेगी. ये यात्रा 10 मार्च को कोलकाता में समाप्त होगी.

 ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…



हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV  इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV 

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान से आखिरी बॉल पर मिली हार से टूटे सनथ जयसूर्या, श्रीलंका के मुख्य कोच के पद से दिया इस्तीफा

Sanath Jayasuriya to resign as Sri Lanka head coach: श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर और मुख्य कोच सनथ जयसूर्या ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. टीम को टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 से बाहर होने के बाद उन्होंने ये फैसला लिया. आखिरी सुपर 8 मैच में पाकिस्तान से टीम को करीबी हार मिली. Sun, 1 Mar 2026 08:04:44 +0530

  Videos
See all

Iran-Israel War Update: Khamenei की मौत के बाद ईरान में 40 दिन का शोक | Breaking | Putin | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T03:01:52+00:00

Khamenei News Updates | Israeli-US attacks on Iran | Breaking News | World News | Hindi News Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T03:04:44+00:00

Iran Attack On US Military Base: अमेरिका को इसका बड़ा अंजाम भुगतना होगा- ईरान | Trump | War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T03:06:14+00:00

Iran-Israel War: West Asia में तनाव के बीच Abu Dhabi में भी यात्री फंसे हुए हैं ! #worldnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T03:05:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers