US-Israel Iran War: नहीं रहे सुप्रीम लीडर खामेनेई! बेटी-दामाद की भी मौत, डोनाल्ड ट्रम्प का बड़ा दावा, अमेरिका और इजरायल के हमले में अब तक 200 लोगों की मौत
US-Israel Iran War: नहीं रहे सुप्रीम लीडर खामेनेई! बेटी-दामाद की भी मौत, डोनाल्ड ट्रम्प का बड़ा दावा, अमेरिका और इजरायल के हमले में अब तक 200 लोगों की मौतIND vs WI: आज कितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज मैच? जानिए कहां देख सकेंगे LIVE एक्शन
IND vs WI: टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 का आखिरी मैच टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाने वाला है. कोलकाता के ईडन-गार्डन्स पर खेले जाने वाले इस मैच को जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी और हारने वाली टीम का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा. ऐसे में दोनों ही टीमें बेस्ट प्रदर्शन के साथ मैदान पर उतरकर जीत दर्ज करना चाहेंगी. तो आइए जान लेते हैं कि ये मैच कितने बजे शुरू होगा और आप इसे लाइव कहां देख सकते हैं?
कितने बजे शुरू होगा मैच?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाने वाला अहम मुकाबला आज शाम 7 बजे से शुरू होगा. इस मैच से पहले टॉस के लिए दोनों कप्तान 6.30 बजे मैदान पर उतरेंगे.
कहां लाइव देख सकेंगे मैच?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले मैच को आप आराम से घर पर टीवी और मोबाइल पर देख सकेंगे. क्रिकेट फैंस IND vs WI मैच को भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर लाइव देख पाएंगे. वहीं, मोबाइल और डिजिटल यूजर्स इस मैच को जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम कर सकेंगे.
All to play for! ????#TeamIndia is raring to go in our final contest of the Super 8 stage ????????#T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvWI pic.twitter.com/vb0YW8cXAv
— BCCI (@BCCI) February 28, 2026
भारत और वेस्टइंडीज टी20 वर्ल्ड कप हेड टू हेड रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और वेस्टइंडीज के बीच कुल 4 मैच खेले गए हैं. इस चार मुकाबलों में से भारत को सिर्फ 1 मैच में जीत मिली है, जबकि वेस्टइंडीज की टीम ने 3 मैच जीते हैं. इन आंकड़ों पर जाएं तो भारत का पलड़ा वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में काफी कमजोर नजर आ रहा है.
IND vs WI हेड टू हेड
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 30 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिसमें 19 मैच भारत ने जीते हैं. जबकि 10 मैचों में वेस्टइंडीज ने जीत दर्ज की है. वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
IBC24
News Nation


















