Responsive Scrollable Menu

वरिंद्र घुम्मन की मौत डॉक्टरों की लापरवाही से-भाई का दावा:SIT रिपोर्ट का हवाला दिया, बोले-फोर्टिस अमृतसर पर केस करेंगे; सर्जरी के दौरान गई थी जान

जालंधर के रहने वाले और एशिया के इकलौते शाकाहारी बॉडी बिल्डर वरिंद्र घुम्मन मौत मामले में परिवार ने बड़ा खुलासा किया है। परिवार के सदस्य रब्बी ने बताया कि भाई की मौत मामले में गठित SIT की रिपोर्ट आ गई है। रब्बी ने दावा किया कि रिपोर्ट में मौत का कारण डॉक्टरों की लापरवाही बताया गया है। रब्बी ने कहा कि परिवार को भरोसा था कि डॉक्टरों का पैनल उनके साथ इंसाफ करेगा। हमने पहले दिन अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल पर जो आरोप लगाए थे वे सही निकले। अब हम इस रिपोर्ट को आधार बनाकर जल्द ही फोर्टिस अमृतसर के खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे। उन्होंने कहा कि विरेंद्र घुम्मन की मौत का सच सामने लाने के लिए डॉक्टरों की टीम और सरकार का बहुत धन्यवाद। बता दें कि पंजाब के मशहूर बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन का 9 अक्टूबर 2025 को अमृतसर में सर्जरी के दौरान निधन हो गया था। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही के आरोप लगाए थे और शव की हालत को लेकर सवाल उठाए थे। परिवार ने कहना था कि सिर से कंधे तक वरिंद्र घुम्मन का शरीर काला और नीला हो गया था। पढ़ें रिपोर्ट को लेकर परिजनों ने क्या कहा… लापरवाही सामने आई, ऑपरेशन से पहले तक फिट थे घुम्मन वरिंद्र घुम्मन की मौत को लेकर सरकार ने तुरंत जांच के लिए अमृतसर सिविल अस्पताल के एसएमओ सहित डाक्टरों SIT बनाई थी। ये SIT अमृतसर फोर्सिट के डॉक्टरों से पूछताछ कर रही थी। मेडिकल पहलुओं पर जांच के बाद पैनल ने सरकार और हेल्थ डिपार्टमेंट को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट को लेकर परिजनों का कहना है कि इसमें डॉक्टरों की लापरवाही के कारण मौत होने की पुष्टि हुई है। विरेंद्र घुम्मण बाजू का इलाज करवाने से पहले तक पूरी तरह फिट थे। स्टिरॉइड की बात कहने वालों को भी जवाब मिला रिश्तेदार रब्बी ने कहा कि भाई की मौत के बाद कई लोगों ने स्टिरॉइड लेने को लेकर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने दावा किया कि SIT की आई रिपोर्ट के बाद विरोधियों को भी जवाब मिल गया है। पूरी रिपोर्ट में क्या है, इसे लेकर वह जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सारा सच बताएंगे। ये रिपोर्ट वीरेंद्र घुम्मन को चाहने वाले लाखों फैंस की जीत है। मगर बहुत ही दुख है कि हमने अपना स्टार और बड़ा भाई खो दिया। दोस्त अनिल गिल ने उठाया था जांच का मुद्दा घुम्मन के निधन के बाद दोस्तों की डॉक्टरों के साथ बहस भी हुई थी। दोस्त अनिल गिल ने कहा कि एक दम से घुम्मन की बॉडी नीली कैसे पड़ गई, इसकी जांच होनी चाहिए। घुम्मन ने सलमान खान की टाइगर थ्री में काम किया था घुम्मन की उम्र करीब 43 साल थी। उनका जन्म 28 दिसंबर 1982 को गुरदासपुर के तलवंडी में हुआ था। इसके बाद लायलपुर खालसा कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई की। वह प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर और एक्टर थे। घुम्मन ने बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान के साथ टाइगर थ्री में काम किया। इसके साथ मिस्टर इंडिया भी रहे। उन्होंने ऑपरेशन से 6 दिन पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिखा था- किस्मत में लिखे पर किसी का जोर नहीं। आदमी कुछ और सोचता है और भगवान कुछ और। वरिंदर सिंह घुम्मन से जुड़ी अहम बातें

Continue reading on the app

लंदन में बड़े हादसे का शिकार हुए मंज म्यूजिक, अस्पताल में चल रहा सिंगर का इलाज, फैंस मांग रहे सलामती की दुआ

संगीत जगत के मशहूर आर्टिस्ट मंज म्यूजिक के फैंस के लिए एक चिंताजनक खबर सामने आई है. लंदन में हुए एक सड़क हादसे के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है, जिसकी वजह से उनके आगामी सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं. इस दुर्घटना के कारण अब वह मुंबई में होने वाले जी सिने अवॉर्ड्स 2026 में अपनी परफॉर्मेंस नहीं दे पाएंगे. आरडीबी ग्रुप के पूर्व लीड सिंगर मंज के इस अचानक हादसे से उनके चाहने वाले काफी परेशान हैं और उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान के हर खिलाड़ी पर PCB ने लगाया लाखों का जुर्माना, T20 World Cup में हार की मिली इतनी बड़ी सजा

Pakistan Cricket Team: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान की टीम पर बड़ा एक्शन लिया गया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम के हर एक खिलाड़ी पर लाखों का जुर्माना लगाया है. Mon, 02 Mar 2026 07:33:42 +0530

  Videos
See all

US-Israel Attacks Iran LIVE: जंग के बीच Donald Trump का बड़ा बयान | Middle East War | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T02:36:27+00:00

Iran के साथ जंग में 3 अमेरिकी सैनिक शहीद #aajtak #shorts #viral #viralvideo #iranamericawar #trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T02:38:14+00:00

Rule Change March 2026: मार्च में ये 103 चीजें होंगी सस्ती, देख लो पूरी लिस्ट? | LPG | Top |Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T02:40:02+00:00

आतंकवादियों को परमाणु हथियार नहीं रखने देंगे - Donald Trump #aajtak #shorts #viral #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T02:41:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers