यूपी टीईटी का रिजल्ट नए सिरे से होगा जारी, हाईकोर्ट का आदेश, 2 प्रश्न मूल्यांकन से बाहर
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी टीईटी 2026 के प्रश्न 36 और 37 को मूल्यांकन से बाहर करने का आदेश दिया है। अब 148 प्रश्नों के आधार पर पात्रता तय होगी। रिजल्ट फिर से जारी होगा।
Aaj Ka Rashifal 31 October 2026: आज शनिवार को सिद्ध योग से सिंह और कुंभ राशि को बड़ा लाभ होगा, पढ़ें राशिफल
Aaj Ka Rashifal 31 October 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज यानी 31 अक्टूबर 2026 को शनिवार के दिन मेष से लेकर मीन राशि के सभी 12 जातकों के लिए ग्रह-नक्षत्र और पंचांग के हिसाब से फलदायक साबित होने वाला है. आज के दिन कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि शाम 4 बजकर 59 मिनट तक रहेगी. इसके बाद सप्तमी तिथि शुरू हो जाएगी. नक्षत्रों की बात करें तो आज आद्रा नक्षत्र सुबह 7 बजकर 12 मिनट तक रहने वाला है और फिर पुनर्वसु नक्षत्र शुरू हो जाएगा. आज का दिन कर्मफलदाता शनि देव को समर्पित होता है. आज के दिन हनुमान जी की पूजा भी करनी होती है. पढ़ें आज का राशिफल विस्तार से.
पढ़ें आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026 (Today's Horoscope 31 October 2026)
1.मेष राशि
आज मेष राशि के लोगों का गृह निर्माण का योग बन रहा है. आज के दिन आपका समय सर्वोत्तम चल रहा है. नौकरी मिलने का प्रबल योग बन रहा है और स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. नए व्यापार का योग बन रहा है और आज भूमि, भवन का लाभ मिलेगा. यश, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.
- सावधानी- जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें
- उपाय- हनुमान जी की आराधना करें, ऊं घृणि सूर्याय नमः मंत्र का जप करें
- शुभ अंक- 3
- लक रंग- केसरिया
- लक मीटर- 9
2.वृषभ राशि
आज वृषभ राशि के लोगों का आय से अधिक धन खर्च होगा. आज अकारण मन चिंतित रहेगा और मानसिक उद्विग्नता बनी रहेगी. पराक्रम से धन लाभ होगा और परिवार में धार्मिक कार्य हो सकता है. नए व्यापार करने का योग बन रहा है.
- सावधानी- लक्ष्य पर ध्यान दें, विवादों से बचें
- उपाय- सफेद वस्त्र का दान करें, असहाय को भोजन कराएं
- शुभ अंक- 7
- शुभ रंग- डार्क नीला
- लक मीटर- 8
3.मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को आज के दिन अपनी स्पष्टवादिता पर नियंत्रण रखना चाहिए. आज के दिन आपके रोग और शत्रु परास्त होंगे. आपकी समस्याओं का समाधान होगा और आर्थिक लाभ का प्रबल योग बन रहा है. नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है और नए व्यापार से लाभ मिलेगा. आर्थिक निवेश सोच-समझकर करें.
- सावधानी- खान-पान पर नियंत्रण करें
- उपाय- बहन को हरे रंग का वस्त्र उपहार दें
- शुभ अंक- 9
- शुभ रंग- लाइट हरा
- लक मीटर- 7
4.कर्क राशि
आज कर्क राशि के लोगों की विद्या में वृद्धि होगी और धन लाभ का योग बन रहा है. आज के दिन रोजी रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे. आज आप शत्रु पर विजय प्राप्त करेंगे. इन्हें कार्य के विस्तार की योजना बनेगी. प्रॉपर्टी से लाभ होगा.
- सावधानी- तनाव से दूर रहें
- उपाय- गरीब की मदद करें
- शुभ अंक- 4
- शुभ रंग- सफेद
- लक मीटर- 8
5.सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के आज के दिन आय व्यय में संतुलन रखने की जरूरत है. आज के दिन इनके आत्मबल में वृद्धि होगी और आय के साधन में इजाफा होगा. कार्य में मन लगाना श्रेयस्कर रहेगा और पराक्रम से लाभ मिलेगा.
- सावधानी- मध्यम मार्ग अपनाएं
- उपाय- दाल भरी पूड़ी गौशाला में दान करें
- शुभ अंक- 5
- शुभ रंग- लाल
- लक मीटर- 6
6.कन्या राशि
आज कन्या राशि के लोगों को आय के साधन में वृद्धि होगी और आज के दिन इन्हें विद्या से लाभ होगा. आज के दिन इन्हें मान-सम्मान का लाभ मिलेगा. परिवार में शुभ कार्य होंगे और जमीन खरीदने का उत्तम समय चल रहा है. आज के दिन संतान सुख मिलने का योग बन रहा है.
- सावधानी--अपनी योजनाएं गुप्त रखें
- उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं और हरा वस्त्र, दाल का दान करें
- शुभ अंक- 3
- शुभ रंग- हल्का आसमानी
- लक मीटर- 8
7.तुला राशि
तुला राशि के लोगों को आज के दिन लाभ के कई अवसर मिलेंगे. इनके सुख में वृद्धि होगी और गृह निर्माण का योग बन रहा है. आज के दिन स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें. आज के दिन कोर्ट के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है. आज के दिन आपकी माली हालत में सुधार होगा.
- सावधानी-आय - आय-व्यय पर नियंत्रण रखें
- उपाय- मोती या सफेद वस्त्र का दान करें, जरूरतमंदों को भोजन कराएं
- शुभ अंक- 2
- शुभ रंग- नीला
- लक मीटर- 8
8.वृश्चिक राशि
आज वृश्चिक राशि के लोगों का आय से अधिक व्यय का योग बन रहा है. आज के दिन दूर देश की यात्रा होगी और क्रोध पर नियंत्रण रखें. दिल की नहीं दिमाग की बात सुनें. आज गृह निर्माण का योग बन रहा है और रुका हुआ धन प्राप्त होगा. संतान से मन प्रसन्न रहेगा.
- सावधानी-- लेन देन में सावधानी बरतें
- उपाय- हनुमान जी को चोला चढ़ाएं
- शुभ अंक- 1
- शुभ रंग- केसरिया
- लक मीटर- 7
9.धनु राशि
आज धनु राशि के जातकों को कई साधनों से धन लाभ होगा और इन्हें चोट चपेट से बचें. आज के दिन विवाद नहीं मध्यम मार्ग अपनाएं और रुका हुआ धन मिलेगा. स्वास्थ्य से सावधानी बरतें और अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं.
- सावधानी- मध्यम मार्ग अपनाएं, विवाद से बचें
- उपाय- पीला वस्त्र दान करें
- शुभ अंक- 2
- शुभ रंग- बैंगनी
- लक मीटर- 6
10.मकर राशि
मकर राशि के लोगों को आज के दिन आलस्य का परित्याग करना चाहिए. आज सभी विवादों से बचे रहें और भूमि भवन खरीद सकते हैं. संतान लाभ हो सकता है और यात्रा, तीर्थाटन से लाभ होगा. आज आपको रुका हुआ धन मिलेगा और कई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे.
- सावधानी- मुकदमे से बचें, क्रोध में कोई कार्य न करें
- उपाय- काला तिल दान करें
- शुभ अंक- 4
- शुभ रंग- सफेद
- लक मीटर- 7
11.कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को आज के दिन राज सत्ता से लाभ होगा और इनके आत्मबल में वृद्धि होगी. आज के दिन इन्हें नई नौकरी का योग बन रहा है. आज के दिन अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. आज के दिन नए व्यापार के अवसर मिलेंगे.
- सावधानी- साझेदारी में व्यापार करने से बचें, हेल्थ पर विशेष ध्यान रखें
- उपाय- काली गाय को चारा खिलाएं
- शुभ अंक- 8
- शुभ रंग- सी ग्रीन
- लक मीटर- 8
12.मीन राशि
आज मीन राशि के लोगों को यात्रा से लाभ होगा और भाग्य में वृद्धि का योग बन रहा है. आज के दिन संतान सुख मिल सकता है और नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. आज के दिन अपनों का साथ मिलेगा.
- सावधानी - छोटी छोटी बात से परेशान न हों
- उपाय- पीला वस्त्र सुहागन को दान करें
- शुभ अंक- 9
- शुभ रंग- पीला
- लक मीटर- 9
ये भी पढ़ें- Ahoi Ashtami Vrat 2026: संतान की कुशलता के लिए रखते हैं अहोई अष्टमी का व्रत, 1 या 2 नवंबर.. नोट करें सही तारीख
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
News Nation









