Responsive Scrollable Menu

आज से बिना सिम नहीं चलेगा वॉट्सऐप:कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 31 रुपए तक बढ़े, हवाई सफर महंगा हो सकता है; मार्च में 4 बदलाव

1 मार्च 2026 से 4 अहम बदलाव लागू होने जा रहे हैं। इसका सीधा असर आपकी जिंदगी पर पड़ेगा। आज यानी रविवार से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 31 रुपए तक महंगा हो गया है। वहीं ATF के दाम बढ़ने से हवाई सफर महंगा हो सकता है। इसके अलावा अब फोन में एक्टिव सिम के बिना वॉट्सऐप जैसे मैसेजिंग एप्स काम नहीं करेंगे। रेलवे का अनरिजर्व्ड टिकटिंग सिस्टम (UTS) एप काम करना बंद कर देगा। 1. कॉमर्शियल सिलेंडर 31 रुपए तक महंगा आज से 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 31 रुपए तक महंगा हो गया है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी कोलकाता में हुई है, जहां अब सिलेंडर के लिए ₹1875.50 चुकाने होंगे। वहीं दिल्ली में कीमत 28 रुपए बढ़कर ₹1768.50 हो गई है। पहले यह ₹1740.50 में मिल रहा था। 4 बड़े शहरों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव नहीं… 2. बिना एक्टिव सिम के नहीं चलेंगे वॉट्सऐप और टेलीग्राम आज से मैसेजिंग एप्स के लिए 'सिम-बाइंडिंग' नियम लागू हो गए हैं। सरकार के इस नियम के बाद अब वॉट्सऐप, टेलीग्राम और सिग्नल जैसे मैसेजिंग एपस तभी काम करेंगे, जब फोन में वही सिम कार्ड एक्टिव मोड में लगा हो जिससे अकाउंट बनाया गया है। इसके अलावा अगर आप कंप्यूटर पर वॉट्सएप जैसे एप्स चलाते हैं तो लॉगिन वॉट्सएप भी 6 घंटे में लॉगआउट हो जाएगा। पहले ये एक बार लॉगिन करने पर हफ्तों तक चलता था। क्यों लिया गया यह फैसला: अक्सर साइबर अपराधी सिम निकालकर केवल वाई-फाई के जरिए मैसेजिंग एप्स का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी करते थे। अब सिम हटते ही ऐप अपने आप लॉगआउट हो जाएगा। इससे फ्रॉड रोकने में मदद मिलेगी। 3. रेलवे का UTS एप बंद, अब 'RailOne' से होगी बुकिंग रेलवे का पुराना अनरिजर्व्ड टिकटिंग सिस्टम यानी UTS एप आज से पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। अब जनरल, प्लेटफॉर्म और लोकल ट्रेनों की टिकट बुक करने के लिए यात्रियों को नए 'RailOne' एप का इस्तेमाल करना होगा। रेलवन एप को जुलाई 2025 में लॉन्च किया गया था। इस एप के बंद होने के बाद कई यात्रियों के मन में सवाल है कि उनके UTS एप के वॉलेट (R-Wallet) में जमा पैसों का क्या होगा। रेलवे ने कहा कि आपके वॉलेट की राशि सुरक्षित है और इसे नए रेलवन एप में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। हालांकि, इसके लिए एक जरूरी शर्त है… रेलवन एप में मिलती है ये 3 बड़ी सर्विसेज रेवलन एक 'ऑल-इन-वन' एप्लीकेशन है, जिसे यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। यह एंड्रॉइड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। 4. हवाई सफर महंगा हो सकता है, ATF के दाम ₹5,500 तक बढ़े ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने हवाई ईंधन (ATF) की कीमतें ₹5,500 तक बढ़ा दी है। इससे आने वाले दिनों में हवाई टिकटों के दाम बढ़ने का अनुमान है। सबसे ज्यादा दाम चेन्नई में बढ़े हैं। यहां ATF 94,781.99 रुपए किलोलीटर से बढ़कर 1,00,280 किलोलीटर हो गए हैं। चार बड़े शहरों में ATF के दाम नोट: ATF- एविएशन टर्बाइन फ्यूल | दाम रुपए प्रति किलोलीटर में पेट्रोल डीजल के दामों में बदलाव नहीं…

Continue reading on the app

ईरान का सियासी सफ़र, पहलवी वंश से लेकर आयतुल्लाह ख़ुमैनी और अली ख़ामेनेई तक

पिछले सौ वर्षों के दौरान ईरान के शाह से लेकर धार्मिक नेता आयतुल्लाह ख़ुमैनी और अली ख़ामेनेई ईरान के सर्वोच्च नेता रहे हैं. इस रिपोर्ट में इसी बात की चर्चा कि कैसे ईरान में अलग-अलग समय पर ये शख़्सियतें सुप्रीम लीडर बनीं.

Continue reading on the app

  Sports

भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज से कहां हो गई चूक, हारने के बाद कप्तान शाई होप ने बताई वजह

वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने हार के बाद प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'शायद हम कुछ रन कम बना पाए, खासकर यहां जैसे चेजिंग ग्राउंड पर. हम आखिरी ओवरों में थोड़े अधिक रन जोड़ सकते थे. संजू सैमसन ने वाकई शानदार पारी खेली, इसका श्रेय उन्हें देना होगा, लेकिन अगर कुछ रन और होते तो बेहतर रहता.' Sun, 1 Mar 2026 23:57:29 +0530

  Videos
See all

Kuno National Park Viral Video : CM मोहन यादव ने घड़ियाल, कछुओं को नदी में छोड़ा #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T18:55:14+00:00

Iran Israel War के बीच सोने चांदी की कीमतों में लगी आग | Gold Silver Rate | N18S #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T19:03:33+00:00

Israel Vs Iran War: US-Israel Attacks में Iran में Khamenei के अलावा किन-किन की मौत हुई? | Tehran #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T19:00:26+00:00

Khamenei Death News: खामेनेई की मौत के बाद ईरान में भारी मातम, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब! N18V | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T19:00:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers