Responsive Scrollable Menu

स्कूल शिक्षा पर विजय सरकार का बड़ा दांव, 44 हजार करोड़ से ज्यादा के बजट का ऐलान, जानिए पूरा प्लान

स्कूल शिक्षा पर विजय सरकार का बड़ा दांव, 44 हजार करोड़ से ज्यादा के बजट का ऐलान, जानिए पूरा प्लान

Continue reading on the app

Lock Upp 2 की रनरअप बनी शिवांगी Shivangi Joshi, जानें कितने करोड़ की मालकिन हैं एक्ट्रेस

Shivangi Joshi Net Worth: नेटफ्लिक्स के पॉपुलर रियलिटी शो 'Lock Upp 2' को आखिरकार अपना विनर मिल गया है. जी हां, लंबे समय तक चले मुकाबले के बाद श्रेया कालरा ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली. वहीं, टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी पहली रनरअप रहीं.हालांकि विनर न बनने की वजह से एक्ट्रेस के फैंस निराश हैं. लेकिन उनकी लॉकअप की जर्नी के लिए एक्ट्रेस को सपोर्ट भी कर रहे हैं.

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से घर-घर में पहचान बनाने वाली शिवांगी जोशी ने पूरे सीजन में अपने गेम को धीरे-धीरे मजबूत किया. शुरुआत में उनका प्रदर्शन थोड़ा शांत नजर आया, लेकिन जैसे-जैसे शो आगे बढ़ा उन्होंने अपनी रणनीति, आत्मविश्वास और मजबूत अंदाज से दर्शकों का दिल जीत लिया. अब उनकी जीत के बाद लोग उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ उनकी कमाई, नेट वर्थ और लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में भी जानना चाहते हैं. तो चलिए हम आपको इसके बारे में बताते हैं. 

'Lock Upp 2' में ऐसा रहा शिवांगी जोशी का सफर

शिवांगी जोशी की शुरुआत शो में काफी शांत रही थी. कई दर्शकों का मानना था कि वो बाकी कंटेस्टेंट्स की तुलना में कम एक्टिव नजर आ रही हैं. हालांकि, समय के साथ उन्होंने अपने गेम में बदलाव किया और धीरे-धीरे मजबूत खिलाड़ी बनकर उभरीं. शो में शिल्पा शिंदे की एंट्री के बाद शिवांगी पहले से ज्यादा खुलकर सामने आईं. उन्होंने अपनी राय बेबाकी से रखी और कई टास्क में शानदार प्रदर्शन किया. वहीं, शो के दौरान  हर्षद चोपड़ा से अलग होकर उन्होंने अपना गेम खेला जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया. टीवी इंडस्ट्री में पहले से बनी उनकी मजबूत फैन फॉलोइंग का भी उन्हें भरपूर फायदा मिला. हालांकि एक्ट्रेस 'Lock Upp 2' की ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाईं.

कितनी है शिवांगी जोशी की नेट वर्थ?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिवांगी जोशी की कुल नेटवर्थ 28 से 38 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है. शिवांगी की कमाई का सबसे बड़ा जरिया टीवी सीरियल, रियलिटी शो, ब्रांड एंडोर्समेंट, सोशल मीडिया प्रमोशन और ऐड हैं. पिछले कुछ सालों में उन्होंने लगातार कई सफल प्रोजेक्ट्स किए हैं जिससे उनकी कमाई में भी लगातार बढ़ोतरी हुई है.

एक एपिसोड के लिए लेती हैं लाखों रुपये

रिपोर्ट्स के अनुसार, शिवांगी जोशी किसी टीवी शो के लिए प्रति एपिसोड करीब 1.5 लाख रुपये तक फीस चार्ज करती हैं. यही वजह है कि वो टीवी इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस में शामिल मानी जाती हैं. इसके अलावा साल 2022 में रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में हिस्सा लेने के दौरान भी उन्होंने कथित तौर पर हर हफ्ते लगभग 7 लाख रुपये फीस ली थी. 

ब्रांड एंडोर्समेंट से भी होती है मोटी कमाई

टीवी के अलावा शिवांगी जोशी सोशल मीडिया और ब्रांड प्रमोशन के जरिए भी अच्छी कमाई करती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस एक ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए करीब 5 से 6 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं. इंस्टाग्राम पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है, जिसकी वजह से कई बड़े फैशन, ब्यूटी और लाइफस्टाइल ब्रांड उनके साथ काम करना पसंद करते हैं.

करोड़ों के घर की मालकिन हैं शिवांगी

शिवांगी जोशी सिर्फ कमाई ही नहीं, बल्कि लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं. मुंबई के मलाड इलाके में उनका एक शानदार अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये बताई जाती है. शिवांगी अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस घर की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं. मुंबई के अलावा उनका घर देहरादून में भी है, जहां वो समय-समय पर अपने परिवार के साथ वक्त बिताने जाती हैं. उनका देहरादून वाला घर भी काफी खूबसूरत और आलीशान माना जाता है.

लग्जरी कारों का शानदार कलेक्शन

शिवांगी जोशी को लग्जरी कारों का भी शौक है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके गैराज में कई महंगी कारें शामिल हैं. इनमें Jaguar XE, जिसकी कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जाती है और Audi Q7, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 90 लाख रुपये है शामिल हैं. इन कारों के साथ वो अक्सर सोशल मीडिया पर भी नजर आती हैं.

ये भी पढ़ें: Explainer: शिवांगी जोशी का कई एक्टर्स संग जुड़ा नाम, मोहसिन खान से कुशल टंडन तक, जानें डेटिंग रूमर्स की पूरी कहानी

Continue reading on the app

  Sports

कप्तान की पत्थर मार-मारकर हत्या, किया था इसका विरोध

फुटबॉल स्टार और एससी विला के कप्तान डेविड ओवोरी की हत्या कर दी गई है. वो सिर्फ 27 साल के थे. Fri, 07 Aug 2026 16:23:55 +0530

  Videos
See all

Pakistan-Saudi-Turkey Deal: पाकिस्तान का 'Islamic NATO' फेल होगा? | Major Gaurav Arya #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T11:13:31+00:00

Master Stroke LIVE: जान बचाकर भागीं Neha Bora! | Jharkhand GENZ Protest | Abhijeet Dipke | CJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T11:10:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers