Responsive Scrollable Menu

अब सिर्फ चालान नहीं, ड्राइविंग लाइसेंस होगा जब्त! देश में जल्द लागू होने वाला है ये नया सिस्टम

Traffic Rules Violation: अगर आप गाड़ी चलाते समय ट्रैफिक नियमों को नजरअंदाज करते हैं, तो अब सावधान हो जाइए. केंद्र सरकार सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रही है. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ऐलान किया है कि देश में जल्द ही ‘ग्रेड-आधारित ड्राइविंग लाइसेंस सिस्टम’ लागू किया जाएगा.

नियम तोड़ने पर लाइसेंस से काटे जाएंगे पॉइंट्स

इस नए सिस्टम के तहत ड्राइविंग लाइसेंस को एक तरह से ‘रिपोर्ट कार्ड’ की तरह देखा जाएगा. अभी तक ट्रैफिक नियम तोड़ने पर ज्यादातर मामलों में जुर्माना भरकर मामला खत्म हो जाता था. लेकिन अब नियम तोड़ने पर आपके लाइसेंस से पॉइंट्स काटे जाएंगे. हर ड्राइवर को एक तय संख्या में पॉइंट्स दिए जाएंगे. जैसे-जैसे वह नियम तोड़ेगा, उसके पॉइंट कम होते जाएंगे.

6 महीने के लिए सस्पेंड हो सकता है लाइसेंस

अगर किसी चालक के पॉइंट तय सीमा से नीचे चले जाते हैं, तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस 6 महीने के लिए सस्पेंड किया जा सकता है. यानी उस अवधि में वह कानूनी रूप से गाड़ी नहीं चला सकेगा. इतना ही नहीं, अगर कोई व्यक्ति बार-बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करता है और लगातार गलतियां करता है, तो उसका लाइसेंस हमेशा के लिए भी रद्द किया जा सकता है.

इसलिए लाया जा रहा ये बदलाव

सरकार का मानना है कि केवल जुर्माना लगाने से लोग पूरी तरह नहीं सुधरते. इसलिए अब लाइसेंस पर सीधा असर डालने वाला सिस्टम लाया जा रहा है, ताकि लोग जिम्मेदारी से गाड़ी चलाएं. इस नए नियम का मकसद सड़क हादसों को कम करना और ट्रैफिक अनुशासन को बेहतर बनाना है.

इन गलतियों को करने से बचना है

किन-किन गलतियों पर कार्रवाई होगी? इसमें ओवरस्पीडिंग, गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल, रॉन्ग साइड ड्राइविंग और शराब पीकर वाहन चलाना जैसी गंभीर लापरवाही शामिल होंगी. यानी छोटी गलती समझकर की गई लापरवाही भी अब भारी पड़ सकती है. सरकार की यह पहल देश में सड़क सुरक्षा को नई दिशा देने की कोशिश मानी जा रही है. आने वाले समय में ड्राइविंग लाइसेंस सिर्फ एक दस्तावेज नहीं, बल्कि जिम्मेदार ड्राइवर होने का प्रमाण बन जाएगा.

यह भी पढ़ें: ड्राइविंग लाइसेंस से करना है मोबाइल नंबर को लिंक, तो कही जाने की जरूरत नहीं, जानिए ऑनलाइन प्रोसेस

Continue reading on the app

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी बलों पर एक और छात्र की हत्या का आरोप, मानवाधिकार संगठनों ने जताई चिंता

क्वेटा, 28 फरवरी (आईएएनएस)। बलूचिस्तान में एक और बलूच छात्र की कथित तौर पर गैर-न्यायिक हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। एक प्रमुख मानवाधिकार संगठन ने शनिवार को यह दावा किया।

बलूच यकजेहती समिति (बीवाईसी) के अनुसार, 26 वर्षीय इमरान ताज का क्षत-विक्षत शव शुक्रवार को केच जिले के तुर्बत शहर में मिला। संगठन का कहना है कि वह पिछले नौ महीनों से जबरन लापता था।

बीवाईसी ने बयान में कहा, “इस दुखद घटना ने उनके परिवार और पूरे बलूच समुदाय को गहरे सदमे में डाल दिया है।”

संगठन के मुताबिक, इमरान ताज तुर्बत विश्वविद्यालय के छात्र थे। 27 जून 2025 को वह कक्षाएं खत्म कर घर लौट रहे थे, तभी उन्हें रास्ते से कथित तौर पर पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) और फ्रंटियर कॉर्प्स के कर्मियों ने उठा लिया था।

बीवाईसी ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोप लगाया कि बलूचिस्तान में जबरन गुमशुदगियां, गैर-न्यायिक हत्याएं और लक्षित हिंसा के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। संगठन ने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों और संयुक्त राष्ट्र से अपील की कि वे बलूचिस्तान की स्थिति का संज्ञान लें और बलूच लोगों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करें।

संगठन ने कहा, “बलूच लोगों को जीवन, सुरक्षा और न्याय का अधिकार है। कोई भी परिवार भय और शोक में जीवन बिताने को मजबूर न हो, जबकि जिम्मेदार लोग दंड से बचते रहें। हमारा संघर्ष नफरत से नहीं, बल्कि अपने लोगों की गरिमा और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए है।”

इधर, बलूचिस्तान मानवाधिकार परिषद (एचआरसीबी) ने शुक्रवार को बलूचिस्तान में बढ़ती हिंसा पर गहरी चिंता व्यक्त की। संगठन ने कहा कि 25 फरवरी को केच जिले के मिनाज इलाके में अज्ञात हथियारबंद लोगों ने हमला कर छह लोगों की हत्या कर दी, जबकि तीन अन्य घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

एचआरसीबी के अनुसार, हमलावरों ने एक घर पर पहले मोर्टार दागे, फिर अंदर मौजूद लोगों पर भारी गोलीबारी की। हमलावरों ने घर के बाहर खड़े तीन वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया।

संगठन ने कहा, “निर्दोष नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों की हत्या मौलिक मानवाधिकारों और मानवीय सिद्धांतों का गंभीर उल्लंघन है। कोई भी राजनीतिक उद्देश्य या सुरक्षा का तर्क ऐसे कृत्यों को जायज नहीं ठहरा सकता।”

--आईएएनएस

डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

जिदंगी बहुत नाजुक है... पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसीं, क्या ऑल इंग्लैंड ओपन में खेल पाएंगी?

PV Sindhu Stranded dubai Airport: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के मिसाइल हमलों के बाद छिड़े युद्ध के बीच भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंस गई हैं. ऑल इंग्लैंड ओपन में हिस्सा लेने बर्मिंघम जा रही सिंधु ने सोशल मीडिया पर वहां के भयावह मंजर को साझा किया है. हवाई सेवाएं पूरी तरह निलंबित होने के कारण हजारों यात्रियों के साथ सिंधु और उनकी टीम भी वहीं रुकने को मजबूर हैं. आसमान में मिसाइलों के शोर और अफरा-तफरी के बीच सिंधु ने अपनी सुरक्षा की पुष्टि की है, लेकिन 3 मार्च से शुरू हो रहे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में उनके खेलने पर अब अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं. Sat, 28 Feb 2026 23:45:21 +0530

  Videos
See all

Israel Iran War News: बहरीन में फंसे भारतीय शख्स ने बयां किया अपना दर्द । Donald Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T18:05:01+00:00

Iran-America War Update: महायुद्ध शुरू! ईरान ने तबाह किए अमेरिकी मिलिट्री बेस? 400 Missiles Attack #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T18:10:00+00:00

महाराष्ट्र की विकाशगाथा | Maharashtra News | Devendra Fadnavis | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T18:00:47+00:00

Israel Iran War News: Donald Trump कर रहे ईरान पर हमले की निगरानी #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T18:06:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers