Responsive Scrollable Menu

25 सितंबर तक भोपाल और निशातपुरा दोनों स्टेशनों पर रुकेगी मालवा और सोमनाथ एक्सप्रेस, 26 से बदलेगा स्टॉपेज

रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 12919/12920 डॉ. अंबेडकर नगर–श्री माता वैष्णो देवी कटरा मालवा एक्सप्रेस तथा 11465/11466 जबलपुर–वेरावल सोमनाथ एक्सप्रेस का निशातपुरा स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया गया है। 25 सितम्बर 2026 तक उक्त गाड़ियाँ अपने वर्तमान मार्ग से संचालित होती रहेंगी। इस अवधि में यात्रियों की सुविधा के लिए भोपाल (BPL) स्टेशन एवं निशातपुरा (NSZ) स्टेशन दोनों पर ठहराव उपलब्ध रहेगा। इसके पश्चात 26 सितम्बर 2026 से ये गाड़ियाँ संत हिरदाराम नगर (SHRN)–निशातपुरा (NSZ) कॉर्ड लाइन के माध्यम से संचालित होंगी तथा भोपाल स्टेशन को बायपास करेंगी।

25 सितम्बर 2026 तक भोपाल एवं निशातपुरा स्टेशन पर ठहराव समय

1. गाड़ी संख्या 12919 डॉ. अंबेडकर नगर–श्री माता वैष्णो देवी कटरा मालवा एक्सप्रेस (प्रतिदिन)भोपाल (BPL): 17:20 बजे आगमन, 17:30 बजे प्रस्थान
निशातपुरा (NSZ): 17:42 बजे आगमन, 17:44 बजे प्रस्थान

2. गाड़ी संख्या 12920 श्री माता वैष्णो देवी कटरा–डॉ. अंबेडकर नगर मालवा एक्सप्रेस (प्रतिदिन)
निशातपुरा (NSZ): 07:30 बजे आगमन, 07:32 बजे प्रस्थान
भोपाल (BPL): 07:50 बजे आगमन, 08:15 बजे प्रस्थान

3. गाड़ी संख्या 11465 जबलपुर–वेरावल सोमनाथ एक्सप्रेस (सप्ताह में दो दिन)
भोपाल (BPL): 06:45 बजे आगमन, 07:00 बजे प्रस्थान
निशातपुरा (NSZ): 07:13 बजे आगमन, 07:15 बजे प्रस्थान
(निशातपुरा ठहराव 01 अगस्त 2026 से 21 सितम्बर 2026 अथवा अगले आदेश तक)

4. गाड़ी संख्या 11466 वेरावल–जबलपुर सोमनाथ एक्सप्रेस (सप्ताह में दो दिन)
निशातपुरा (NSZ): 19:52 बजे आगमन, 19:54 बजे प्रस्थान
भोपाल (BPL): 20:05 बजे आगमन, 20:25 बजे प्रस्थान
(निशातपुरा ठहराव 31 जुलाई 2026 से 25 सितम्बर 2026 अथवा अगले आदेश तक)

यात्रियों से अपील 

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व अपनी गाड़ी की समय-सारिणी एवं नवीनतम जानकारी रेलवे के अधिकृत माध्यमों से अवश्य प्राप्त कर लें। यात्रियों की सुविधा हेतु यह व्यवस्था 25 सितम्बर 2026 तक लागू रहेगी। इसके उपरांत 26 सितम्बर 2026 से संबंधित गाड़ियाँ संत हिरदाराम नगर–निशातपुरा कॉर्ड लाइन से संचालित होंगी और उनका ठहराव निशातपुरा स्टेशन पर रहेगा।

 

Continue reading on the app

  Sports

SLC XI vs IND: प्रैक्टिस मैच में यशस्वी जायसवाल फ्लॉप, 2 गेंद में हुए आउट, देखकर गौतम गंभीर का चढ़ा पारा

श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट मैचों सीरीज से पहले भारतीय टीम श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेल रही है. इस प्रैक्टिस मैच में टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल बुरी तरह से फ्लॉप रहे. टीम इंडिया के लिए बल्लेबाजी में यशस्वी सिर्फ 2 गेंद का सामना कर पाए. इस तरह यशस्वी भारतीय टीम के लिए बिना खाता खोले आउट हुए. Sat, 8 Aug 2026 10:40:30 +0530

  Videos
See all

PM Modi IIT Delhi Convocation: IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे PM मोदी | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T07:10:28+00:00

PM Modi Convocation 2026: IIT Delhi में 57वें दीक्षांत समारोह में पहुंचे PM मोदी | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T07:05:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers