Responsive Scrollable Menu

US-Israel Iran War: मिडिल ईस्ट में जंग का आगाज! कौन खड़ा किसके साथ?

रिपोर्ट्स के अनुसार इजरायल, बहरीन, अबू धाबी, दुबई, कुवैत, रियाद और कतर के कई इलाकों में धमाकों की आवाजें सुनी गईं। मध्य पूर्व में इस बढ़ते टकराव ने कई देशों को सीधे या परोक्ष रूप से इसमें खींच लिया है। आने वाले दिनों में हालात किस दिशा में जाएंगे, इस पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है

Continue reading on the app

होली 2026 : कोल्ड ड्रिंक्स नहीं रंगों के त्योहार पर ट्राई करें ठंडई, घर पर ऐसे करें तैयार

नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। पूरे देश में 4 मार्च को रंगों का त्योहार होली मनाया जाएगा। इस दिन लोग रंग खेलने के साथ-साथ मिठाइयों और ठंडे पेय का भरपूर मजा लेते हैं। बाजार में मिलने वाले कोल्ड ड्रिंक्स और पैकेट वाली ठंडई का क्रेज बहुत ज्यादा होता है, लेकिन इनमें चीनी की मात्रा ज्यादा होने के कारण ये सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं।

इनसे पेट में गड़बड़ी, वजन बढ़ना और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट्स और घरेलू नुस्खों के जानकार सलाह देते हैं कि होली पर घर में बनी पारंपरिक ठंडई का सेवन करें। यह न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि पूरी तरह सेहतमंद और एनर्जी से भरपूर भी होती है। घर की ठंडई में कोई कृत्रिम रंग, केमिकल या ज्यादा चीनी नहीं होती। इसके बजाय इसमें प्राकृतिक सामग्री का इस्तेमाल होता है, जो शरीर को ठंडक देती है और त्योहार की थकान दूर करती है।

यह ठंडई बनाने में आसान है, और त्योहार के दिन परिवार के साथ मिलकर बनाना और भी मजेदार होता है। इसमें मौजूद बादाम, पिस्ता और मगज के बीज प्रोटीन और हेल्दी फैट से भरपूर होते हैं, जो एनर्जी देते हैं। सौंफ और इलायची पाचन को दुरुस्त रखते हैं, ठंडक प्रदान करती है और केसर मूड अच्छा करता है। यह न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है, बल्कि शरीर को भी फायदा पहुंचाती है।

ठंडई बनाने के लिए जरूरी सामग्री में सौंफ, खसखस, कालीमिर्च, इलायची, मगज के बीज (तरबूज, खरबूज, कद्दू के बीज), बादाम, काजू, पिस्ता, केसर, गुलाब की पत्तियां और चीनी शामिल होती है। इन सभी चीजों को साफ करके एक कटोरी में पानी डालकर 2-3 घंटे या रात भर भिगो दें। भिगोने से ये नरम हो जाती हैं और पीसना आसान होता है।

भिगोई हुई सामग्री को पानी से निकालकर मिक्सी में बारीक पीस लें। अगर जरूरत हो तो थोड़ा पानी और डालकर पेस्ट बना लें। अब एक बड़े जग में ठंडा दूध लें। इसमें यह पेस्ट अच्छे से मिलाएं। स्वाद के अनुसार चीनी या गुड़ भी मिला सकते हैं। अंत में इसमें कुछ गुलाब की पत्तियां, केसर के धागे और बर्फ के टुकड़े डालकर सर्व करें। चाहें तो ऊपर से कटे हुए बादाम, पिस्ता और काजू छिड़क दें, जिससे स्वाद और देखने में भी और अच्छे लगते हैं।

--आईएएनएस

एमटी/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

मघा नक्षत्र में शुक्र का गोचर पलटेगा इन 3 राशियों की किस्मत, सुख-समृद्धि में वृद्धि के योग!

शुक्र (Shukra) को धन और वैभव का प्रतीक माना जाता है। यह तरक्की, प्रेम, वैवाहिक जीवन इत्यादि क्षेत्रों को प्रभावित करता है। कुंडली में इसकी स्थिति किसी भी व्यक्ति के लिए सुख-समृद्धि में वृद्धि के योग बना सकती है। असुरों के गुरु जुलाई 2026 में केतु के नक्षत्र “मघा” में प्रवेश करेंगे। जिसका असर सभी … Sat, 28 Feb 2026 23:47:45 GMT

  Videos
See all

Iran-Israel War: अल-हाशमी स्ट्रीट पर रॉकेट गिरा ! #shorts #iranisraelwar #ytshorts #netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T19:11:08+00:00

Iran-Israel War: कतर में सभी पब्लिक इवेंट्स रद्द किए गए ! #shorts #iranisraelwar #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T19:13:06+00:00

Iran-Israel War: भारतीय विदेश मंत्री ने UAE के डिप्टी PM से बात की! #shorts #iranisraelwar #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T19:14:14+00:00

Durga Shanker Mishra Interview: UP CM Yogi Adityanath की कार्यशैली पर पर पूर्व IAS ने क्या कहा ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T19:17:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers