राष्ट्रमंडल खेलों के बाद लापता खिलाड़ियों की खबरों की स्कॉटलैंड पुलिस कर रही जांच
राष्ट्रमंडल खेलों के बाद लापता खिलाड़ियों की खबरों की स्कॉटलैंड पुलिस कर रही जांचपीएम मोदी के इस कदम का शहबाज शरीफ को आज भी है मलाल, सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द
Shehbaz Sharif: जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35A हटाए जाने के आज सात साल पूरे हो गए. इन सात सालों में कश्मीर में तमाम बदलवा आए हैं. भारत सरकार ने घाटी के विकास के लिए तमाम योजनाएं चलाई हैं. यहां नहीं कश्मीर अब रेल मार्ग से भी सीधा दिल्ली से जुड़ गया है.
- जम्मू-कश्मीर की ये तरक्की हमारे पड़ोसी पाकिस्तान को कभी रास नहीं आई. यही वजह है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पीएम मोदी के इस कदम का आज भी मलाल है. आर्टिकल 370 की 7वीं बरसी के मौके पर पाक पीएम ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया.
शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया पर बयां किया अपना दर्द
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार (5 अगस्त) को एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने आर्टिकल 370 और 35ए को हटाए जाने का अपना दर्द बयां किया.
- शहबाज शरीफ ने एक्स पर एक लंबे पोस्ट में लिखा, "भारत द्वारा 5 अगस्त 2019 को भारत के अवैध कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (IIOJK) में उठाए गए एकतरफा और गैर-कानूनी कदमों को सात साल पूरे हो रहे हैं. ऐसे में, कोई भी बयानबाजी जम्मू-कश्मीर के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर माने गए विवादित दर्जे को नहीं बदल सकती और न ही अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के संबंधित प्रस्तावों में दिए गए वहां के लोगों के अधिकारों को नकार सकती है."
As India’s unilateral and illegal actions of 5 August 2019 in Indian Illegally Occupied Jammu and Kashmir (IIOJK) complete seven years, no amount of rhetoric can alter the internationally recognized disputed status of Jammu and Kashmir or deny the rights of its people enshrined…
— Shehbaz Sharif (@CMShehbaz) August 5, 2026
'कश्मीर में मुस्लिम आबादी के स्वरूप को बदलने की हो रही कोशिश'
शहबाज शरीफ ने भारत पर जम्मू-कश्मीर में मुस्लिम बहुसंख्य आबादी के स्वरूप का भी आरोप लगाया. उन्होंने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "IIOJK में असलियत यह है कि लंबे समय से भारी सैन्य मौजूदगी और कठोर कानूनों की वजह से भारत वहां की मुस्लिम-बहुसंख्यक आबादी के स्वरूप को बदलने की कोशिशें (डेमोग्राफिक इंजीनियरिंग) कर रहा है. साथ ही, कश्मीरी लोगों की आवाज दबाने और उनकी पहचान मिटाने की सुनियोजित कोशिशें भी की जा रही हैं."
वे अपना भविष्य खुद तय कर सकते हैं- शहबाज शरीफ
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ कश्मीर के लोगों को अपना भविष्य खुद तय करने की बात करते हुए कहा, "विकास के खोखले और बिना सबूत वाले दावे, जम्मू-कश्मीर के लोगों के उस बुनियादी अधिकार की जगह नहीं ले सकते जिसके तहत वे संयुक्त राष्ट्र के निर्देशानुसार एक स्वतंत्र और निष्पक्ष जनमत संग्रह के जरिए अपना भविष्य खुद तय कर सकते हैं."
शरीफ ने कश्मीरियों के लिए समर्थन दोहराने की कही बात
इसके साथ ही पाक पीएम शरीफ ने कश्मीरियों को लिए अपना समर्थन दोहराने की बात कही. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, "पाकिस्तान कश्मीरी लोगों के न्यायपूर्ण संघर्ष के लिए अपना अटूट समर्थन दोहराता है और भारत से मांग करता है कि वह अपने गैर-कानूनी कदमों को वापस ले, मानवाधिकारों का उल्लंघन बंद करे और ऐसे हालात बनाए जो संयुक्त राष्ट्र चार्टर, सुरक्षा परिषद के संबंधित प्रस्तावों और कश्मीरी लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप जम्मू-कश्मीर विवाद के शांतिपूर्ण समाधान में सहायक हों."
ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के सात साल में कितना हुआ बदलाव, खुद पीएम मोदी ने दी जानकारी
आर्टिकल 370 की बरसी पर क्या बोले पीएम मोदी
आर्टिकल 370 और 35ए हटाए जाने की 7वीं बरसी के अवसर पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने कहा कि सात साल पहले आज ही के दिन आर्टिकल 370 और 35ए इतिहास बन गए थे. पीएम मोदी ने कहा कि इसके साथ जम्मू कश्मीर और लद्दाख की यात्रा में एक निर्णायक नया अध्याय शुरू हुआ.
ये भी पढ़ें: Year Ender 2024: आरक्षण से लेकर आर्टिकल 370 तक SC ने 2024 में दिए ये 5 बड़े फैसले, कायम की मिशालें
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
IBC24
News Nation








