Responsive Scrollable Menu

Delhi Assembly में B&B Act खत्म करने वाला विधेयक पेश, 2007 का कानून होगा निरस्त

नयी दिल्ली, सात अगस्त दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने शुक्रवार को विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मौजूदा ‘बेड एंड ब्रेकफास्ट प्रतिष्ठान (पंजीकरण और विनियमन) अधिनियम, 2007’ को निरस्त करने के लिए एक विधेयक पेश किया। यह विधेयक जून में मालवीय नगर में हुई आग की घटना के बाद लाया गया। इस हादसे में एक प्रतिष्ठान में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें 11 विदेशी नागरिक शामिल थे।

आरोप है कि यह प्रतिष्ठान आवश्यक अनुमतियों के बिना संचालित किया जा रहा था। मिश्रा ने सदन में चर्चा के लिए ‘‘दिल्ली बेड एंड ब्रेकफास्ट प्रतिष्ठान (निरसन) विधेयक, 2026 पेश किया। अधिकारियों ने बताया कि विधेयक के सोमवार को पारित होने की उम्मीद है।

मिश्रा ने मालवीय नगर अग्निकांड के बाद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (इनक्रेडिबल इंडिया) बेड एंड ब्रेकफास्ट प्रतिष्ठान (पंजीकरण और विनियमन) अधिनियम, 2007 और इसके 2010 और 2021 के संशोधन अधिनियमों को वापस लेने की घोषणा की थी। वर्ष 2023 तक राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली सरकार की बेड एंड ब्रेकफास्ट (बी एंड बी) योजना के तहत 432 संपत्तियों के 2,200 से अधिक कमरों का पंजीकरण किया गया था।

Continue reading on the app

Rajasthan rain: Jaipur समेत कई जिलों में जोरदार बारिश, IMD ने जारी किया पूर्वानुमान

जयपुर, सात अगस्त दक्षिण-पश्चिम मानसून के पुनः सक्रिय होने से राजस्थान की राजधानी जयपुर समेत राज्य के कई शहरों और कस्बों में जोरदार बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आगामी दिनों में कई स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान जताया है। आईएमडी के जयपुर केंद्र के अनुसार शुक्रवार को दिन में अलवर में 19.4 मिलीमीटर, जयपुर व दौसा में 4.0 मिलीमीटर तथा संगरिया में 3.5 मिलीमीटर बारिश हुई।

इसके अलावा राज्य में चुरू, पिलानी व डूंगरपुर समेत कई और जगह भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। राजधानी जयपुर में बृहस्पतिवार देर रात से रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहा। शुक्रवार दिन भर शहर और आसपास के क्षेत्रों में घने बादल छाए रहे तथा कई स्थानों पर रुक रुक कर वर्षा होती रही।

इससे अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस से अधिक की कमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले कुछ दिन तक तेज बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। मौसम केंद्र जयपुर के प्रवक्ता ने बताया कि ऊपरी परिसंचरण तंत्र शुक्रवार को भी उत्तर प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी भागों व आसपास के क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है।

मौसम केंद्र के अनुसार एक और परिसंचरण तंत्र पूर्वी भारत में उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी व आसपास बना हुआ है इसके आगामी 24 घंटों में तीव्र होकर कम दाब क्षेत्र में परिवर्तित होने की संभावना है। आज मानसून ‘ट्रफ लाइन’ श्रीगंगानगर, दिल्ली से होकर गुजर रही है। मौसम केंद्र के अनुसार इससे पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मानसून सक्रिय रहने व बारिश की गतिविधियां जारी रहने का पूर्वानुमान है।

मौसम केंद्र ने बताया कि आठ-दस अगस्त को भरतपुर, जयपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान पूर्वी भागों के कुछेक स्थानों पर अत्यधिक बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आठ से दस अगस्त के दौरान बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने व मध्यम से कुछ स्थानों तेज बारिश होने का पूर्वानुमान है।

हालांकि 15 अगस्त से राज्य के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी।

Continue reading on the app

  Sports

ट्रेविस हेड लगातार दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया के बेस्ट क्रिकेटर बने, जानें कैसे 1 वोट से पलटी बाजी

Travis Head wins Allan Border medal: ट्रेविस हेड ने लगातार दूसरी बार प्रतिष्ठित 'एलन बॉर्डर मेडल' जीतकर इतिहास रच दिया. उन्होंने अपने करीबी दोस्त एलेक्स कैरी को महज 1 वोट के मामूली अंतर से पछाड़कर यह उपलब्धि हासिल की. एशेज सीरीज में तीन बेहतरीन शतकों और वनडे में शानदार प्रदर्शन के दम पर हेड अब रिकी पोंटिंग, माइकल क्लार्क और स्टीव स्मिथ जैसे दिग्गजों के खास क्लब में शामिल हो गए हैं. वहीं मिचेल स्टार्क को टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया. Fri, 7 Aug 2026 23:42:45 +0530

  Videos
See all

Ranchi Student Protest: '30 से 36 साल के उम्र में हमने चैनल शुरू कर लिया था' ? Arnab Goswami|JMM #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T18:16:31+00:00

Aala Hazrat Urs Bareilly: उर्स में क्यों बदला जायका? दाल-सब्जी और पनीर की खास कहानी #AalaHazratUrs #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T18:15:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers