नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। शनिवार को घोषणा की गई कि घरेलू आभूषण बाजार, जिसकी वर्तमान कीमत लगभग 85-90 अरब डॉलर आंकी गई है, वर्ष 2030 तक बढ़कर 130-150 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। यह वृद्धि विवाह सीजन की मांग, प्रीमियम उत्पादों की बढ़ती पसंद, संगठित खुदरा विस्तार और उपभोक्ता विश्वास में बढ़ोतरी से प्रेरित होगी।
नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। ईरान और इजरायल के बीच जारी हमलों ने पूरे मिडिल ईस्ट में उथल-पुथल मचा दिया है। ताजा हालात ने दुनियाभर में नागरिकों की शांति और सुरक्षा को लेकर एक नई चिंता पैदा कर दी है। इस बीच भारत के नेताओं और सांसदों ने विदेश में फंसे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा कर दी है।
India's Probable 11 vs West Indies: भारत टी20 विश्व कप के सुपर-8 राउंड के अपने आखिरी मैच में वेस्टइंडीज से भिड़ेगा। मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डेंस स्टेडियम में खेला जाएगा। वेस्टइंडीज इस टी20 विश्व कप में यहां दो मैच खेल चुका है। लेकिन भारत टूर्नामेंट का अपना पहला मैच यहां खेलेगा। ऐसे में भारत के लिए पिच और यहां की कंडीशंस से तालमेल बैठाना चुनौती होगा। ऊपर से मुकाबला एक तरह से वर्चुअल क्वार्टर फाइनल है, जो टीम जीतेगी, वो सेमीफाइनल में जाएगी और हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा। ऐसे में सवाल यही है कि कैरेबियाई टीम की चुनौती से पार पाने के लिए भारत इस हाई वोल्टेज मैच में किस प्लेइंग-11 के साथ उतरेगा।
जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में भारतीय टीम मैनेजमेंट ने बैटिंग ऑर्डर में बड़ा बदलाव किया है। ईशान किशन के स्थान पर संजू सैमसन ने अभिषेक के साथ पारी की शुरुआत की थी और संजू ने अच्छी शुरुआत दिलाई थी। तिलक वर्मा भी छठे नंबर पर बैटिंग के लिए उतरे थे। भारत के लिए ये बदलाव काम कर गया। अभिषेक ने जहां अर्धशतक ठोका, वहीं, मैच फिनिशर की भूमिका निभाते हुए तिलक वर्मा ने 16 गेंद में 44 रन ठोके और भारत 256 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रहा।
टीम इंडिया की बैटिंग तो पटरी पर लौटती दिख रही। लेकिन, गेंदबाजी कमजोर नजर आ रही। कम से कम छठे गेंदबाज के विकल्प ने परेशानी बढ़ा रही है। जिम्बाब्वे के खिलाफ भी हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे दोनों महंगे साबित हुए थे। दोनों ने मिलाकर 5 ओवर गेंदबाजी की थी और उसमें 67 रन दिए थे और सिर्फ 1 ही विकेट ले पाए थे। ऐसे में शिवम गेंदबाजी में कमजोर कड़ी साबित हो रहे। मुकाबला ईडन गार्डेंस में है और वहां का विकेट बल्लेबाजी के लिए मुफीद है और वेस्टइंडीज के पास पावर हिटर्स की भरमार है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में 80 रन के भीतर 7 विकेट गंवाने के बावजूद वेस्टइंडीज ने 170 रन से अधिक का स्कोर खड़ा कर इसे साबित किया है।
दूसरी ओर, भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल भी विकेट लेने में संघर्ष करते दिख रहे। ऐसे में विकेट दिलाने की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप पर आ जा रही।
ईडन गार्डन्स की पिच से स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। ऐसे में ये सवाल है कि क्या गेंदबाजी को मजबूत करने के लिए कुलदीप यादव को मौका दिया जा सकता है। कुलदीप ने अबतक केवल एक ही मुकाबला खेला है। अब सवाल है कि कुलदीप की जगह किसके स्थान पर बनेगी। क्या फिर उपकप्तान अक्षर पटेल को बाहर किया जाएगा या शिवम दुबे के स्थान पर उन्हें प्लेइंग-11 में लाया जा सकता। हालांकि, कुलदीप को अगर टीम में लाया जाता है तो भारतीय बल्लेबाजी की गहराई कम होगी। ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट करो या मरो के मैच में इस तरह का जोखिम शायद ही ले और पुराने विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ ही उतरे।
रिंकू सिंह टीम से जुड़ तो गए हैं लेकिन अब उनका प्लेइंग-11 में शामिल होना मुश्किल दिख रहा। रिंकू को शामिल करने के लिए अक्षर या शिवम में से किसी को बाहर करना होगा, जिससे गेंदबाजी में विकल्प कम हो जाएगा।