Responsive Scrollable Menu

VLF Scooter: वेलोसिफेरो मोबस्टर 135 की कीमतों में इजाफा, जानें क्यों महंगा हुआ प्रीमियम स्कूटर?

VLF Scooter: इटली के दोपहिया वाहन ब्रांड Velocifero (VLF) ने भारत में अपने प्रीमियम स्कूटर VLF Mobster 135 की शुरुआती लॉन्च कीमत को समाप्त करते हुए नई एक्स-शोरूम कीमत 1.37 लाख रुपये तय की है। यह पहले की इंट्रोडक्टरी कीमत 1.30 लाख रुपये से 7,000 रुपये ज्यादा है।

लॉन्च ऑफर को मिला शानदार रिस्पॉन्स
Mobster 135 को सितंबर 2025 में 1.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। लॉन्च के पहले ही महीने में कंपनी को 2,500 से अधिक बुकिंग मिलीं। शानदार प्रतिक्रिया को देखते हुए वीएलएफ ने यह ऑफर अतिरिक्त 500 यूनिट्स तक बढ़ा दिया। इस तरह कुल 3,000 ग्राहकों को लॉन्च प्राइस का फायदा मिला। करीब पांच महीने तक यह ऑफर वैध रहा, जिसके बाद इसे आधिकारिक तौर पर समाप्त कर दिया गया।

इंजन और परफॉर्मेंस
Mobster 135 में 125cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो CVT (Continuously Variable Transmission) से लैस है। यह इंजन 8,250 rpm पर 12.1 bhp की पावर और 6,500 rpm पर 11.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी के अनुसार, इसकी टॉप स्पीड 100 किमी/घंटा है और माइलेज 46 किमी/लीटर तक है। इसमें 8 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।

फीचर्स और हार्डवेयर
स्कूटर में 5.0 इंच का TFT डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कीलेस इग्निशन और स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। इसका कर्ब वेट 122 किलोग्राम, सीट हाइट 797 मिमी और ग्राउंड क्लीयरेंस 155 मिमी है।

ब्रेकिंग के लिए आगे 230mm और पीछे 220mm डिस्क ब्रेक के साथ डुअल-चैनल स्विचेबल ABS दिया गया है। सस्पेंशन सेटअप में टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क और गैस-चार्ज्ड ट्विन रियर शॉक्स शामिल हैं। 12-इंच के ट्यूबलेस टायर (120/70 फ्रंट और 130/70 रियर) इसके स्पोर्टी लुक को और मजबूत बनाते हैं।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

SUV Comparison: मारुति फ्रॉन्क्स और Toyota Taisor में कौन बेस्ट? जानें कीमत, फीचर और माइलेज

SUV Comparison: भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट सबसे तेजी से बढ़ने वाला सेगमेंट बन चुका है। इस कैटेगरी में कई कंपनियां अपने मॉडल्स पेश कर रही हैं। इसी कड़ी में Toyota की ओर से Toyota Taisor और Maruti Suzuki की Maruti Fronx के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलता है। आइए जानते हैं फीचर्स, इंजन और कीमत के आधार पर कौन-सी एसयूवी आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती है।

फीचर्स तुलना

  • Toyota Taisor और Maruti Fronx दोनों में लगभग समान फीचर्स दिए गए हैं। दोनों एसयूवी में एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी डीआरएल, ऑटो हेडलैंप, कनेक्टेड एलईडी टेल लाइट, रियर वाइपर और वॉशर, स्किड प्लेट, शार्क फिन एंटीना और ड्यूल टोन एक्सटीरियर जैसे फीचर्स मिलते हैं।
  • इंटीरियर की बात करें तो दोनों में फैब्रिक सीट्स, टिल्ट और टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग व्हील, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, की-लेस एंट्री, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और रियर एसी वेंट दिए गए हैं। साथ ही 22.86 सेमी इंफोटेनमेंट सिस्टम, आर्किमिस ऑडियो सिस्टम, Apple CarPlay, Android Auto, हेड-अप डिस्प्ले और 360 डिग्री कैमरा जैसे प्रीमियम फीचर्स भी मिलते हैं।

इंजन और माइलेज
दोनों एसयूवी में 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.2 लीटर सीएनजी और 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है। 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन 66 किलोवाट पावर और 113 एनएम टॉर्क जनरेट करता है, जबकि टर्बो इंजन 73.6 किलोवाट पावर और 147.6 एनएम टॉर्क देता है। माइलेज की बात करें तो Taisor 19.86 से 22.79 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देती है, जबकि Fronx 20.02 से 22.89 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज ऑफर करती है। ट्रांसमिशन विकल्पों में मैनुअल और एएमटी उपलब्ध हैं।

कीमत और निष्कर्ष
Toyota Taisor की एक्स-शोरूम कीमत 7.25 लाख रुपये से शुरू होकर 12.39 लाख रुपये तक जाती है। वहीं Maruti Fronx की कीमत 6.85 लाख रुपये से शुरू होकर 11.98 लाख रुपये तक है।

अगर आप थोड़ा कम बजट में बेहतर माइलेज चाहते हैं तो Maruti Fronx बेहतर विकल्प हो सकती है। वहीं Toyota ब्रांड वैल्यू और सर्विस अनुभव को प्राथमिकता देने वाले ग्राहकों के लिए Taisor एक मजबूत विकल्प है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

Sanju Samson: ‘विराट -रोहित से सीखा’… संजू सैमसन ने फिर दोनों का रिकॉर्ड तोड़ा

T20 World Cup 2026: संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जबरदस्त पारी खेली और उस पारी को खेलने के बाद कहा कि उन्होंने रोहित-विराट को खेलते देखकर काफी कुछ सीखा है. Sun, 01 Mar 2026 23:52:58 +0530

  Videos
See all

Israel Vs Iran War: US-Israel Attacks में Iran में Khamenei के अलावा किन-किन की मौत हुई? | Tehran #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T19:00:26+00:00

Kuno National Park Viral Video : CM मोहन यादव ने घड़ियाल, कछुओं को नदी में छोड़ा #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T18:55:14+00:00

Holika dahan 2026:होलिका दहन के दिन कब से शुरू होगा चंद्र ग्रहण? | Sutak | Lunar Eclipse 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T19:10:00+00:00

Iran Israel War के बीच सोने चांदी की कीमतों में लगी आग | Gold Silver Rate | N18S #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T19:03:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers