Responsive Scrollable Menu

SUV Comparison: मारुति फ्रॉन्क्स और Toyota Taisor में कौन बेस्ट? जानें कीमत, फीचर और माइलेज

SUV Comparison: भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट सबसे तेजी से बढ़ने वाला सेगमेंट बन चुका है। इस कैटेगरी में कई कंपनियां अपने मॉडल्स पेश कर रही हैं। इसी कड़ी में Toyota की ओर से Toyota Taisor और Maruti Suzuki की Maruti Fronx के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलता है। आइए जानते हैं फीचर्स, इंजन और कीमत के आधार पर कौन-सी एसयूवी आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती है।

फीचर्स तुलना

  • Toyota Taisor और Maruti Fronx दोनों में लगभग समान फीचर्स दिए गए हैं। दोनों एसयूवी में एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी डीआरएल, ऑटो हेडलैंप, कनेक्टेड एलईडी टेल लाइट, रियर वाइपर और वॉशर, स्किड प्लेट, शार्क फिन एंटीना और ड्यूल टोन एक्सटीरियर जैसे फीचर्स मिलते हैं।
  • इंटीरियर की बात करें तो दोनों में फैब्रिक सीट्स, टिल्ट और टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग व्हील, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, की-लेस एंट्री, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और रियर एसी वेंट दिए गए हैं। साथ ही 22.86 सेमी इंफोटेनमेंट सिस्टम, आर्किमिस ऑडियो सिस्टम, Apple CarPlay, Android Auto, हेड-अप डिस्प्ले और 360 डिग्री कैमरा जैसे प्रीमियम फीचर्स भी मिलते हैं।

इंजन और माइलेज
दोनों एसयूवी में 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.2 लीटर सीएनजी और 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है। 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन 66 किलोवाट पावर और 113 एनएम टॉर्क जनरेट करता है, जबकि टर्बो इंजन 73.6 किलोवाट पावर और 147.6 एनएम टॉर्क देता है। माइलेज की बात करें तो Taisor 19.86 से 22.79 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देती है, जबकि Fronx 20.02 से 22.89 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज ऑफर करती है। ट्रांसमिशन विकल्पों में मैनुअल और एएमटी उपलब्ध हैं।

कीमत और निष्कर्ष
Toyota Taisor की एक्स-शोरूम कीमत 7.25 लाख रुपये से शुरू होकर 12.39 लाख रुपये तक जाती है। वहीं Maruti Fronx की कीमत 6.85 लाख रुपये से शुरू होकर 11.98 लाख रुपये तक है।

अगर आप थोड़ा कम बजट में बेहतर माइलेज चाहते हैं तो Maruti Fronx बेहतर विकल्प हो सकती है। वहीं Toyota ब्रांड वैल्यू और सर्विस अनुभव को प्राथमिकता देने वाले ग्राहकों के लिए Taisor एक मजबूत विकल्प है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

इस कंपनी के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को खरीदने की मच गई लूट, ओला छूटी पीछे; ये TVS, बजाज, एथर या हीरो नहीं

देश का इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट तेजी से बदल रहा है। इस सेगमेंट में एक तरफ जहां हर साल कई कंपनियों की एंट्री हो रही है। तो दूसरी तरफ, कंपनियों के बीच उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल रहा है। फरवरी 2026 का सेल्स चार्ज ऐसा ही कुछ देखने को मिला।

Continue reading on the app

  Sports

Sanju Samson: कभी उड़ाया मजाक, टीम में लेने से किया इनकार, अब संजू सैमसन ने अपने ही कप्तान को दिखाया आईना

वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में सैमसन का बल्ला नहीं चल रहा था, जिसके चलते उन्हें वर्ल्ड कप की प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली थी. मगर जब टीम इंडिया सबसे बड़ी मुसीबत में थी, तब सैमसन ने ही टीम को बचाया. Mon, 02 Mar 2026 00:11:29 +0530

  Videos
See all

Iran Israel War Update : अभी-अभी इजरायल पर ईरान ने कर दिया बहुत बड़ा हमला? Khamenei | Trump | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T20:30:04+00:00

Israel Vs Iran War: Doha में दूतावास ने भारतीयों से सतर्क रहने की अपील की | Iran Attacks Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T20:26:11+00:00

Israel Vs Iran War: Israel के Tel Aviv और Jerusalem में बजे Sirens | Iran Attacks On Israel | IRGC #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T20:34:06+00:00

Israel Vs Iran War: Ali Khamenei के समर्थन में Iraq की राजधानी Baghdad में प्रदर्शन | Iraq News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T20:36:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers